🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा-6 प्रवेश परीक्षा 2027-28 के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा-6 प्रवेश परीक्षा 2027-28 के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
मध्यप्रदेश। जवाहर नवोदय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा-6 में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक माता-पिता एवं अभिभावक अपने बच्चों का आवेदन निर्धारित तिथि के भीतर कर सकते हैं। नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के माध्यम से योग्य विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
💥कक्षा-6 प्रवेश परीक्षा हेतु पात्रता एवं आवश्यक शर्तें💥
1-बालक एवं बालिका दोनों आवेदन कर सकते हैं।
2-अभ्यर्थी का जन्म 01 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए।
3-अभ्यर्थी वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कक्षा-5 में अध्ययनरत होना चाहिए।
4-सभी वर्गों (सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग आदि) के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
📓आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज📓
ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी—
✅ अभ्यर्थी की पासपोर्ट साइज फोटो
✅ माता या पिता के हस्ताक्षर
✅ अभ्यर्थी के स्वयं के हस्ताक्षर
✅ यदि अभ्यर्थी अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) या अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से संबंधित है तो जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए।
🖋️नोट: आवेदन करते समय जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य नहीं है। यदि विद्यार्थी चयन परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रवेश के लिए पात्र होता है, तब प्रवेश प्रक्रिया के समय जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
✅ अभ्यर्थी का आधार कार्ड एवं आधार लिंक मोबाइल नंबर होना बेहतर है।
यदि आधार कार्ड या आधार लिंक मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं है, तब भी आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए निवास प्रमाण के रूप में निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड अथवा अन्य मान्य दस्तावेज आवश्यक होगा।
🗝️महत्वपूर्ण तिथियां🗝️
📌 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026
📌 जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा की तिथि: 28 नवंबर 2026
💥आवेदन कैसे करें?💥
अभिभावक नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
🌐 ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट:
🌴अभिभावकों से अपील🌴
जो माता-पिता अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना चाहते हैं, वे समय रहते नवोदय विद्यालय कक्षा-6 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करें। अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
नवोदय विद्यालय में प्रवेश विद्यार्थियों के लिए बेहतर शिक्षा, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai