सीधी मध्यप्रदेश के ग्राम सोनगढ़ मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान संपन्न हुआ दिनांक 31/03/2025 को ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अगरिया जोड़ो अभियान 2025 ज़िला अनूपपुर के ग्राम पयारी मे संपन्न हुआ ll

ज़िला अनूपपुर ब्लॉक पुष्पराजगढ़ के ग्राम पयारी मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे दिनांक 15/06/2025 को ज़िला अनूपपुर ग्राम - पयारी ब्लॉक पुष्पराजगढ़ मे ज़िला स्तरीय अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll जहाँ लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के संस्थापक श्री दशरथ प्रसाद अगरिया उपस्थित हुए ll

सीधी मध्यप्रदेश के ग्राम सोनगढ़ मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान संपन्न हुआ दिनांक 31/03/2025 को ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन

लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन का प्रमुख कार्यक्रम अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जो फाउंडेशन से जुड़े लगभग सभी राज्यों के जिलों मे प्रति वर्ष माह मार्च - अप्रैल मे संपन्न होता है ll जहाँ लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन की ओर से प्रत्येक जिले के नोडल कार्यकर्ता अधिकारी नियुक्त किये जाते है जो जिलों मे उपस्थित होकर कार्यक्रम को सम्पन्न कराते है ll नियुक्त नोडल द्वारा फाउंडेशन के एजेंडा को विश्लेषण करते हुए उपस्थित सामाजिक स्वजातीय बंधुओ को विधिवत समझाया जाता है और कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित स्वजातीय बंधुओ को शपथ ग्रहण करवाया जाता है ll 
अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य अगरिया जनजाति जो की आज के इस आधुनिक परिवेश मे भी शिक्षा, व्यवसाय, नौकरी, सामाजिक रहन सहन मे पिछड़ी जनजाति है जिसके स्तर मे सामाजिक जागरूकता के लिए इस कार्यक्रम को आयोजित कराया जाता है जिससे इस समाज मे जागरूकता आ सके और समाज सशक्त हो सके ll
ज़िला सीधी के ग्राम सोनगढ़ मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम का आयोजन  दिनांक 31/03/2025 को हुआ ll जहाँ ज़िला सीधी के लिए नियुक्त नोडल श्री विजय कुमार अगरिया, श्री गयादीन अगरिया कार्यक्रम मे पहुचे एवं लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के फाउंडर (संस्थापक) श्री दशरथ प्रसाद अगरिया भी कार्यक्रम मे पहुचे ll 
कार्यक्रम की शुरुआत अगरिया आदिवासी समाज के इष्ट देव लोहासुर पूजन के साथ हुआ इसके पश्चात माननीय नोडल महोदय का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया ll कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले माननीय नोडल महोदय द्वारा फाउंडेशन द्वारा प्रदाय एजेंडा का वाचन विधिवत विश्लेषण करते हुए किया गया और अगरिया जनजाति समाज के उत्थान विकास मे फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे उदश्यों से उपस्थित स्वजातीय बंधुओ को अवगत कराया गया ll 
इसके पश्चात् जिले एवं अन्य जिलों से आये स्वजातीय बंधुओ द्वारा अगरिया समाज के उत्थान विकास पर अपना सुझाव एवं व्यक्तव्य प्रस्तुत किया गया ll 
इसके पश्चात फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर (संस्थापक) श्री दशरथ प्रसाद अगरिया जी को कार्यक्रम मे मे उद्बोधन हेतु आमंत्रित किया गया ll
श्री दशरथ प्रसाद अगरिया जी द्वारा समाज के निम्न बिन्दुओ पर चर्चा किया गया ll
1- अगरिया जनजाति समाज को जो आज अत्यधिक पिछड़ा समाज है जो आज शिक्षा, व्यावसाय, नौकरी, सामाजिक रहन सहन से पिछड़ा समाज है जिसे मध्यप्रदेश सरकार एवं भारत सरकार से निवेदन करते हुए अगरिया जनजाति समाज को विशेष पिछड़ी जनजाति मे शामिल किये जाने की मांग किया गया ll जिससे अगरिया जनजाति समाज भी अन्य समाजो की तरह बेहतर और सशक्त समाज हो सके ll
2- अगरिया जनजाति समाज के इतिहास पर चर्चा किया गया बताया गया की अगरिया जनजाति समाज एक वैज्ञानिक जनजाति समाज है जिसने सर्वप्रथम इस दुनिया मे लौह अयस्क की पहचान किया और अपने पारम्परिक तकनीक से लौह अयस्क को कोठी भट्ठी मे गलाया और लोहा बनाया यही लोहा बनाने की तकनीक संस्कृति को जन्म देने वाली जनजाति अगरिया जनजाति है बताया गया ll और अपने अगरिया जनजाति समाज के इतिहास को समाज मे घरों मे बच्चों को बताना है बताया गया ll क्योंकि समाज तथा घरों मे बच्चों को अपने जनजाति समाज का इतिहास जानना आवश्यक है ll
3- समाज मे धर्म परिवर्तन पर भी चर्चा किया गया बताया गया की समाज मे कोई भी व्यक्ति या सदस्य यदि धर्म परिवर्तन करते पाया जाता है उसे समाज / संगठन से बहिष्कार किया जायेगा ll क्योंकि जो व्यक्ति अपने समाज और संस्कृति का सम्मान नहीं कर सकता उसे इस समाज मे रहने का कोई अधिकार नहीं है ll समाज मे धर्म परिवर्तन करने वालो के घर से किसी भी प्रकार का कोई सम्बन्ध या रिश्तेदारी नहीं रखना है ना ही बहन बेटी  कोई किसी भी प्रकार का सम्बन्ध बनायेगे ll यदि कोई ऐसा करते पाया जाता है उसे भी समाज, संगठन से बाहर किया जायेगा ll 
4- समाज मे नशा पान के लेन देन मे पूर्णतः प्रतिबन्ध लगाना होगाll किसी भी प्रकार के सामाजिक गतिविधियों मे मांश मदिरा को बंद करें ll तभी समाज बेहतर सभ्य संस्कारी हो सकेगा ll सामाजिक कार्यक्रम मे शिक्षा पर जोर देना होगा ll 
5- समाज मे महिला सम्मान और सुरक्षा का ध्यान रखना होगाll महिलाओ के साथ दुर्व्यवहार ना हो सभी को बताया गया ll 
6- अगरिया जनजाति समाज की वैज्ञानिक संस्कृति के संरक्षण पर चर्चा किया गया ll क्योंकि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है ll
7- फाउंडेशन द्वारा समाज मे शिक्षा के लिए सहयोग की योजना की जानकारी दिया गया बताया गया की समाज मे सभी अपने बच्चों को पढ़ाये कोई भी समाज का व्यक्ति बच्चों को काम मे ना भेजे ना ही घर मे रोके, सभी बच्चों को स्कूल भेजे ll फाउंडेशन द्वारा समाज मे शिक्षा के लिए सहयोग किया जाता है यदि कोई भी बच्चे को फीस कॉपी बस्ता पुस्तक की आवश्यकता होती है तो फाउंडेशन द्वारा मदद किया जाता है ll
8- समाज मे शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा सहयोग के साथ साथ शिक्षा सम्मान भी किया जाता है यदि कोई बालक या बालिका 80% से ऊपर रिजल्ट लाता है तो बच्चे और माता पिता को फाउंडेशन के स्थापना दिवस मे पुरुस्कार के साथ सम्मान किया जाता है ll 
9- समाज के कलाकारों को पहचान देना संगठन का कार्य है यदि कोई समाज मे गीत, नृत्य या किसी कला को पहचान देना चाहता है तो वे फाउंडेशन से संपर्क करें उनके कला को पहचान देने का कार्य फाउंडेशन का होगा, सभी प्रकार का व्यय फाउंडेशन द्वारा किया जायेगा ll
10- समाज मे दशगात्र सहयोग फाउंडेशन से जुड़े कार्यकर्ताओ को किया जाता है  यदि फाउंडेशन से जुड़े किसी सदस्य या कार्यकर्ता के घर किसी भी प्रकार का कोई शोक सन्देश जैसे समाचार प्राप्त होता है उस स्थिति मे फाउंडेशन द्वारा परिवार को दशगात्र सहयोग राशि प्रदान किया जाता है बताया गया ll 
11- समाज से दशगात्र कार्यक्रम मे साफी प्रथा एवं नारियल भेट को बंद करने को बताया गया ll बोला गया की साफी दुखिया परिवार के खास लोग ही बांधे बाकी समाज के आये सभी स्वजातीय बंधु परिवार को साफी और नारियल के बदले उतना राशि (पैसा) परिवार को दे जिससे परिवार को आर्थिक मदद मिल सके ll
12- समाज मे अपने सामाजिक रहन सहन को बेहतर बनाये, नशा पान से दूर रहे बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देने का प्रयास करें जिससे समाज सभ्य और संस्कारी हो ll फाउंडेशन हर समय सुख दुख मे साथ है पूरा सहयोग फाउंडेशन द्वारा समाज को मिलेगा बताया गया ll
उक्त कई मुद्दों पर फाउंडेशन मैनेजिंग डायरेक्टर (संस्थापक) द्वारा समाज के उत्थान विकास मे चलाये मुहीम पर चर्चा किये और समाज को सभ्य, शिक्षित, समाज बनाने को लेकर ज़िला सीधी के स्वजातीय बंधुओ को सम्बोधित किये ll
कार्यक्रम के अंत मे माननीय नोडल महोदय द्वारा समाज के उत्थान विकास मे तन मन से कार्य करने को. लेकर शपथ ग्रहण कराया गया ll और सभा का समापन किया गया ll
ज़िला सीधी अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम मे आयोजन समिति जिलाध्यक्ष सीधी श्री अमरशाह अगरिया जी, अजय अगरिया जी एवं सिंगरौली से पन्नेलाल अगरिया, राजपाल अगरिया, अर्थलाल अगरिया, महिपाल अगरिया सहित कई माताए बहने एवं स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे ll
इसके साथ ही ज़िला अनूपपुर से  अनूपपुर जिलाध्यक्ष श्री मायाराम अगरिया एवं शहडोल से विश्वनाथ अगरिया, उमरिया से केशेलाल अगरिया, लालजी अगरिया, मुकेश अगरिया उपस्थित रहे ll 
नोडल कार्यकर्त्ता नियुक्त ज़िला सीधी - श्री विजय अगरिया, श्री गयादीन अगरिया उपस्थित रहे ll

अगरिया समाज संगठन भारत की गतिविधि को यू ट्यूब पर देखने के लिए यू ट्यूब पर "agariya samaj sangathan bharat' सर्च करें और चैनल को सब्सक्राइब करें ll

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनवानी गोत्र ,केरकेता ,बघेल ,अइंद एवं गोरकु गोत्र की कहानी

सोनवानी गोत्र ,केरकेता ,बघेल ,अइंद  एवं गोरकु   गोत्र की कहानी एवं इससे जुड़े कुछ किवदंती को आइये जानने का प्रयास करते है। जो अगरिया जनजाति  के  गोत्र  है।  किवदंतियो को पूर्व में कई इतिहास कारो द्वारा लेख किया गया है जिसको आज मै  पुनः आप सभी के समक्ष रखने का  हु। तो आइये जानते है -  लोगुंडी राजा के पास बहुत सारे पालतू जानवर थे। उनके पास एक जोड़ी केरकेटा पक्षी ,एक जोड़ी जंगली कुत्ते तथा एक जोड़ी बाघ थे। एक दिन जंगली कुत्तो से एक लड़का और लड़की पैदा हुए। शेरो ने भी एक लड़का और लड़की को  जन्म दिया। केरकेटा पक्षी के जोड़ो ने दो अंडे सेये और  उनमे से भी एक लड़का और लड़की निकले। एक दिन लोगुंडि राजा मछली का शिकार करने गया तथा उन्हें एक ईल मछली मिली और वे उसे घर ले आये। उस मछली को पकाने से पहले उन्होंने उसे काटा तो उसमे से भी एक लड़का और लड़की निकले। उसके कुछ दिनों बाद सारे पालतू जानवर मर गए सिर्फ उनके बच्चे बचे। उन बच्चो को केरकेता ,बघेल, सोनवानी तथा अइंद गोत्र  जो क्रमश पक्षी ,बाघ ,जंगली कुत्ते ,तथा ईल मछली से पैदा  हुए ...

मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति एवं अगरिया जनजाति के बारे में जानकारी

  मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति एवं अगरिया जनजाति के बारे में जानकारी  1 -अगरिया जनजाति की मध्य प्रदेश में जनसँख्या-  मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति की जनसँख्या लगभग 41243 है जो प्रदेश की कुल जनसँख्या का 0.057  प्रतिशत है।   2 -अगरिया निवास क्षेत्र -अगरिया वैसे मध्यप्रदेश के कई जिलों में पाए जाते है पर मुख्यतः अधिक संख्या में अनूपपुर ,शहडोल उमरिया ,कटनी ,मंडला ,बालाघाट ,सीधी ,सिंगरौली में मुख्यतः पाए जाते है।  3 -अगरिया गोत्र -अगरिया जनजाति में कुल 89 गोत्र पाए जाते है। (सम्पूर्ण गोत्र की जानकारी के लिए यू ट्यूब पर अगरिया समाज संगठन भारत सर्च करे और विडिओ देखे )(विडिओ देखने के लिए लिंक पर क्लीक करे - https://youtu.be/D5RSMaLql1M   )जिनमे से कुछ  प्रमुख गोत्र है सोनवानी ,अहिंद ,धुर्वे ,मरकाम ,टेकाम ,चिरई ,नाग ,तिलाम ,उइके,बघेल  आदि है प्रत्येक गोत्र में टोटम पाए जाते है। एवं अगरिया जनजाति का प्रत्येक गोत्र प्राकृतिक से लिया गया है अर्थात पेड़ पौधे ,जीव जंतु से ही लिया गया है। उदाहरण के लिए जैसे बघेल गोत्र बाघ से लिया गया है।  4-...

अगरिया आदिवासी समुदाय की उत्पत्ति (Origin of Agariya tribal community: -)

  अगरिया आदिवासी समुदाय की उत्पत्ति :- कोरबा के अगरिया 👇👇👇👇👇  अब हम एक महत्वपूर्ण और कठिन समस्या की और ध्यान देते है की वास्तव में ये अगरिया कौन है क्या  ही आदिवासी है ,क्या वैसे आदिवासी है जैसे होने चाहिए ,अपने आप में जो पहले ही अस्त्तिव में आ गए थे।  संभवतः लोहे की खोज या जानकारी के समय या सेन्ट्रल प्राविन्स में लोहे  की जानकारी प्राप्त होने के समय ,अथवा क्या वे साधारण तौर पर अनेक विभिन्न आदिवासी समूहों के सदस्यों का जमावड़ा है ,जिन्होंने लोहा गलाने का काम चुन लिया है. क्या डिंडोरी मंडला अनूपपुर शहडोल सीधी  सिंगरौली के अगरिया वही अगरिया है जो गोंडो की एक शाखा है जिन्होंने लोहे का काम करना शुरू कर दिया है।  और इसलिए धीरे धीरे वे एक विशेष समुदाय के रूप में अलग हो गए है। बिलासपुर के चोख अगरिया कोरबा उपजाति से बहुत मिलते जुलते है ,क्या वे कोरबा छत्तीसगढ़ जनजाति का ही एक अलग वर्ग है जिन्होंने लोहा गलाने का काम सुरु कर  दिया है।  हम भारत के कुछ अन्य जगह के समस्याओं को रख कर बात कर सकते है। रिसले ने बताया है की बिहार तथा पशिचम बंगाल के  लो...