🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
अगरिया जनजाति उत्थान विकास कार्यक्रम जिला इकाई रायगढ़ मे सम्पन्न ll कार्यक्रम मे फाउंडेशन के कोर कार्यकर्त्ता एवं अन्य जिलों के जिलाध्यक्ष पहुचे (लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन)
जिला इकाई रायगढ़ कार्यक्रम मे लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन द्वारा समाज के लिए चलाये जा रहे समस्त मुहीम से अवगत कराया गया बताया गया की फाउंडेशन समाज के शिक्षा के लिए सकरात्मक है यदि समाज मे कोई बालक बालिका पढता है और कभी कोई फीस कॉपी बस्ता पुस्तक की आवश्यकता है तो फाउंडेशन मदद करता है, समाज मे नशा पान के लेन देन को बंद करना होगा जिससे समाज सभ्य और संस्कारी हो सके, फाउंडेशन से जुड़े सदस्यों एवं कार्यकर्त्ता के घर किसी भी प्रकार का कोई शोक सन्देश जैसे समाचार पर फाउंडेशन द्वारा दशगात्र सहयोग राशि प्रदान किया जाता है, समाज मे विवाह सहायता राशि कार्यकर्त्ताओ एवं सदस्यो को प्रदान किया जाता है, इलाज सहयोग राशि प्रदान किया जाता है तथा समाज का कोई बालक या बालिका यदि 10वी 12वी मे अच्छे अंक अर्जित अर्जित करता है उस स्थिति मे फाउंडेशन द्वारा बच्चे एवं माता पिता दोनों को पुरुस्कृत किया जाता है ऐसे फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे समस्त मुहीम की जानकारी फाउंडेशन कोर सदस्य श्री अन्नू अगरिया, रामखिलावन अगरिया, सुकुल नागवंशी, सुखित अगरिया द्वारा उपस्थित जिलावासियो को दिया गया ll
तथा बताया गया की समाज मे सभी को जिम्मेदारी लेना होगा तभी समाज विकसित समाज बन पायेगा सभी को एक दूसरे का हाथ पकड़ कर चलना होगा तभी समाज शशक्त एवं मज़बूत होगा ll समाज को एक संगठित समाज बनाना होगा और आगे बढ़कर समाज की जिम्मेदारी लेना होगा आइये सभी मिलकर समाज को आगे बढ़ाये ll
कार्यक्रम मे रामखिलावन अगरिया कोर डायरेक्टर, अन्नू अगरिया कोर डायरेक्टर, सुकुल नागवंशी कोरिया जिलाध्यक्ष, सुखित लाल अगरिया कोर सदस्य प्रतिनिधि, दुबराज अगरिया कोरबा जिलाध्यक्ष , उमेंद अगरिया कोरबा , पोराशाय अगरिया कोरबा, मनराज अगरिया कोरबा सहित कई स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे एवं जिला कार्यक्रम आयोजन समिति जिलाध्यक्ष उबरन अगरिया, करम सिंह अगरिया, जीवन अगरिया सहित सम्पूर्ण रायगढ़ जिला से कई स्वजातीय माताए बहने कार्यक्रम मे उपस्थित रहे
फाउंडेशन मैनेजिंग डायरेक्टर दशरथ अगरिया जी सभी का आभार प्रकट किये :- कार्यक्रम मे रायगढ़ पहुचे सभी स्वजातीय बंधुओ कार्यकर्त्ताओ को बहुत बहुत धन्यवाद आप सभी ने अगरिया जनजाति समाज के उत्थान विकास मे एक कदम समाज की ओर आगे बढ़ाये है जो की इस जनजाति समाज के लिए गौरव का विषय है आज इस जनजाति समाज के अस्तित्व एवं संरक्षण के लिए सभी को समाज मे जिम्मेदारी लेना होगा तभी समाज विकास करेगा समस्त रायगढ़ कार्यक्रम आयोजक टीम एवं कार्यकर्त्ताओ को बहुत बहुत धन्यवाद ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai