🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
रायगढ़ छत्तीसगढ़ मे अगरिया समाज जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे ll
दिनांक - 11/02/2024 जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ मे अगरिया समाज जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे फाउंडेशन के कार्यकर्त्ता रायगढ़ जिलाध्यक्ष श्री उबरन अगरिया जी एवं जिला के कार्यकर्ताओ के नेतृत्व मे जिला रायगढ़ के ग्राम जबलपुर मे संपन्न हुआ ll जहाँ फाउंडेशन डायरेक्टर कोरबा से श्री रामखिलावन अगरिया जी, कोरबा जिलाध्यक्ष श्री दुबराज अगरिया जी, उमेंद अगरिया जी, जगदीश अगरिया जी, सुखशाय अगरिया जी पहुचे ll कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त स्वजातीय बंधुओ को फाउंडेशन के समस्त गतिविधियों की जानकारी बारी बारी से दिया गया ll फाउंडेशन द्वारा समाज के उत्थान विकास मे चलाये जा रहे सभी मुहीम के बारे मे उपस्थित लोगो को जानकारी दिया गया ll रामखिलावन अगरिया जी द्वारा बताया गया की आज भारत के कई राज्यों मे फाउंडेशन समाज के उत्थान विकास मे कार्य कर रहा हैं समाज को नशा मुक्त बनाने, समाज मे नशा पान के लेन देन को बंद करने की मुहीम जिला जिला मे कार्यकर्ताओ के माध्यम से चलायी जा रही हैं ll समाज मे बच्चों को शिक्षित करने के समाज मे शिक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं जिसके लिए फाउंडेशन की ओर समाज मे बच्चों को फीस कॉपी बस्ता पुस्तक हेतु सहयोग किया जाता हैं समस्त जानकारी दिया गया ll फाउंडेशन की ओर से समाज मे दशगात्र सहयोग की जानकारी दिया गया ll अगरिया जनजाति के संरक्षण एवं अगरिया जनजाति संस्कृति को संरक्षित करने एवं समाज के अस्तित्व (पहचान) को दिलाने के लिए सम्पूर्ण अगरिया जनजाति को मिलकर कदम उठाने की बात बताई गयी ll फाउंडेशन समाज के आने वाली पीढ़ी को बेहतर बनाने, संस्कारी शिक्षित बनाने की पहल कर रहा हैं जिसमे समाज के हर व्यक्ति को फाउंडेशन के उद्देश्य को जन जन तक प्रचार प्रसार करने को कहा गया ll फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे गतिविधि मे आर्थिक धन की आवश्यकता होती हैं जिसके लिए समाज के सभी व्यक्तियों को फाउंडेशन को डोनेशन देने के लिए कहा गया ll जिससे समाज को शिक्षित बनाने के लिए और भी बेहतर प्रयास किया जा सके ll
फाउंडेशन मैनेजिंग डायरेक्टर दशरथ अगरिया जी ने सभी का आभार प्रकट किये बोले की ये समाज हमारा हैं हम सब अगरिया जनजाति समाज के लोगो को अपने समाज के अस्तित्व पहचान के लिए आगे आना होगा और जिम्मेदारी लेना होगा ll हम सभी के प्रयास मेहनत से आने वाला हमारे समाज का सुनहरा भविष्य हमारा इंतजार कर रहा हैं ll आइये मिलकर समाज को संगठित करें, शिक्षित करें, संस्कारी एवं नशा मुक्त समाज का निर्माण करें ll
यू ट्यूब पर संगठन की गतिविधि को देखने के लिए यू ट्यूब कर सर्च करें "agariya samaj sangathan bharat" और चैनल को सब्सक्राइब करके जुड़े ll



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai