🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
ब्लॉक इकाई पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर मप्र की बैठक मे ब्लॉक पदाधिकारियों की नियुक्ति हुईllराष्ट्रीय महासम्मेलन 2023 के सम्बन्ध मे बैठक संपन्न ll
दिनांक - 03/09/2023 को ब्लॉक इकाई पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर मप्र अगरिया समाज की बैठक लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे ग्राम राजेन्द्रग्राम पुष्पराजगढ़ मे संपन्न हुआ ll जहाँ राष्ट्रीय महासम्मेलन 2023 को लेकर चर्चा हुआ एवं जिला अनूपपुर के ब्लॉक इकाई पुष्पराजगढ़ के कुछ पदाधिकारियों का चयन हुआ ll बैठक मे राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर दशरथ अगरिया, जिला अनूपपुर जिलाध्यक्ष मायाराम अगरिया, ब्लॉक पुष्पराजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष माखनलाल अगरिया जी, बुधराम अगरिया जी, सेमलाल अगरिया जी, मनीराम अगरिया जी, मकरंद अगरिया जी, संतोष अगरिया जी, बुद्धवती अगरिया जी, कलावती अगरिया जी,बसंत अगरिया जी रामप्रसाद अगरिया जी, गोरेलाल अगरिया जी, कामता अगरिया जी, सहित समाज ब्लॉक पुष्पराजगढ़ से कई स्वजातीय बंधु वीरांगना उपस्थित रहे ll कोतमा ब्लॉक से ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल अगरिया जी, रामसँजीवन अगरिया जी, रामविलास अगरिया जी, सहित कई स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे ll बैठक का शुभारम्भ समय 1.00 बजे दोपहर से किया गया ll बैठक मे ब्लॉक इकाई पुष्पराजगढ़ ब्लॉक के कुछ पदाधिकारियों का चयन किया गया जो निम्नानुसार हैं ll
1- मैडम बुद्धवती अगरिया - ब्लॉक संरक्षक
2- संतोष अगरिया - ब्लॉक संयुक्त सचिव
3- मकरंद अगरिया जी - ब्लॉक कोषाध्यक्ष
उपरोक्त पदाधिकारी का चयन सर्वसम्मती से किया गया ll उपस्थित समस्त स्वजातीय बंधुओ द्वारा चयनित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनायें दिए ll चयनित पदाधिकारियों ने पूरी लगन, निष्ठा से कार्य करने का शपथ लिए ll
इसके पश्चात् अगरिया जनजाति समाज राष्ट्रीय महासम्मेलन जो की 24 सितम्बर 2023 को जिला अनूपपुर के कोतमा मे संपन्न होना हैं जिस पर चर्चा किया गया ll जहाँ उपस्थित समस्त स्वजातीय बंधुओ को जिम्मेदारी दी गयी की अपने अपने क्षेत्र से समाज के अधिक से अधिक माताए बहने बच्चे बुजुर्ग सभी को कार्यक्रम मे उपस्थित कराने की जिम्मेदारी दी गयी तथा बताया गया की अधिक से अधिक समाज के लोगो को कार्यक्रम मे उपस्थित कराना हम सभी की जिम्मेदारी होंगी ll इसके पश्चात राष्ट्रीय महासम्मेलन 2023 हेतु सम्पूर्ण संगठन अंतर्गत सभी जिलों से उक्त कार्यक्रम हेतु सहयोग राशि राष्ट्रीय संघ को देना हैं उक्त सम्बन्ध मे उपस्थित समस्त वीरांगना एवं कार्यकर्ताओ ने थोड़ा थोड़ा सभी ने सहयोग प्रदान किया और और 5000 /- की राशि इकट्ठा हुआ ll और राष्ट्रीय संघ को भेजे जाने को कहा गया ll इसके साथ ही बैठक मे समस्त स्वजातीय बंधुओ को जिम्मेदारी से समाज के उत्थान विकास मे जिम्मेदारी निभाने एवं समाज मे शिक्षा नशा मुक्ति अभियान चलाने की बात कही गयी जिससे समाज विकास कर सके ll समाज मे बच्चों को अगरिया जनजाति की संस्कृति एवं इतिहास को बताने को कहा गया ll जिससे अगरिया जनजाति की लौह प्रगलन गौरव शाली संस्कृति का संरक्षण हो सके ll समाज मे धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने हेतु समाज मे धर्म परिवर्तन करने वाले लोगो को समाज से बाहर करने एवं बच्चियों बच्चों की शादी व्याह समाज के ऐसे लोगो से प्रतिबंधित करने को कहा गया, की कोई भी ऐसे परिवार जो समाज मे धर्म परिवर्तन किये हैं उनको शादी व्याह हेतु बच्चे बच्चीया ना देने को कहा गया ll शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु समाज के हर बच्चे बच्चियों को शिक्षा के लिए सहयोग किया जायगा ऐसा चर्चा किया गया ll कार्यक्रम के अंत मे सभी का आभार प्रकट करते हुए सभा की समाप्ति की गयी ll
यू ट्यूब पर अगरिया समाज संगठन भारत के गतिविधि को देखने के लिए यू ट्यूब पर सर्च करें "agariya samaj sangathan bharat " और चैनल को सब्सक्राइब करके जुड़े ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai