कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष का चयन हुआ ll अगरिया समाज जिला इकाई अनूपपुर की बैठक संपन्न ll क्या चर्चा हुआ ll कौन हैं ब्लॉक अध्यक्ष ll सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अगरिया जोड़ो अभियान 2025 ज़िला अनूपपुर के ग्राम पयारी मे संपन्न हुआ ll

ज़िला अनूपपुर ब्लॉक पुष्पराजगढ़ के ग्राम पयारी मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे दिनांक 15/06/2025 को ज़िला अनूपपुर ग्राम - पयारी ब्लॉक पुष्पराजगढ़ मे ज़िला स्तरीय अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll जहाँ लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के संस्थापक श्री दशरथ प्रसाद अगरिया उपस्थित हुए ll

कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष का चयन हुआ ll अगरिया समाज जिला इकाई अनूपपुर की बैठक संपन्न ll क्या चर्चा हुआ ll कौन हैं ब्लॉक अध्यक्ष ll

 कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष का चयन हुआ ll अगरिया समाज जिला इकाई अनूपपुर की बैठक संपन्न ll क्या चर्चा हुआ ll कौन हैं ब्लॉक अध्यक्ष ll
दिनांक - 07/05/2023 दिन रविवार को जिला इकाई अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जिलाध्यक्ष अनूपपुर श्री मायाराम अगरिया एवं पुष्पराजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष श्री माखन लाल अगरिया जी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ ll जहाँ कार्यक्रम मे राष्ट्रीय संचालक दशरथ अगरिया,श्री गोरेलाल अगरिया, श्री बुधराम अगरिया, रामप्रसाद अगरिया, संतोष अगरिया, पुष्पराजगढ़ ब्लॉक से उपस्थित रहे ll इसके साथ ही कोतमा ब्लॉक से बाबूलाल अगरिया, रामसँजीवन अगरिया मुसवाझोरकी एवं कई स्वजातीय बंधु एवं माताए बहने उपस्थित रहेll कार्यक्रम मे निम्न बिन्दुओ पर चर्चा हुआ ll
1- कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष / उपाध्यक्ष का चयन - कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष/उपाध्यक्ष का चयन हुआ ll जहाँ सर्व सम्मति से श्री बाबूलाल अगरिया जी को कोतमा ब्लॉक की जिम्मेदारी दीं गयी एवं श्री संजीवन अगरिया जी को ब्लॉक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी और उन्होंने पूर्ण जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक जिम्मेदारी को स्वीकार किये ll
 बाबूलाल अगरिया जी ने क्या कहा - उन्होंने कहा मै  पूरी निष्ठा पूर्वक लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन द्वारा सुझाये दिशा निर्देश के अनुसार समाज मे गतिविधि को आगे लेकर जाउगा और पूरी निष्ठा पूर्वक संगठन मे समय दूंगा और समाज के उत्थान विकास मे भागीदारी निभाउंगा ll उन्होंने कहा की इस मंच का धन्यवाद देता हु की आज इस मंच के माध्यम से मुझे समाज सेवा का अवसर मिला हैं जिसे मै जिम्मेदारी से निभाउंगा ll
2- 28 मई को राष्ट्रीय संघ की मीटिंग होना तय हुआ - जैसा की लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के मार्गदर्शन मे माह मार्च 2023  मे संगठन अंतर्गत सभी राज्यों मे अगरिया जोड़ो अभियान अंतर्गत संगठन के उद्देश्य एवं गतिविधि को अगरिया समाज जन समुदाय को अवगत कराने एवं सम्पूर्ण भारत मे अगरिया समाज के संगठित समाज के निर्माण हेतु मीटिंग का आयोजन किया जा रहा हैं ll उसी का परिपालन मे 28 मई 2023 को जिला अनूपपुर मे मीटिंग आयोजित कराने का निर्णय हुआ ll जहाँ सभी जिला पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या मे जिला अनूपपुर अंतर्गत स्वजातीय बंधुओ माताओ बहनो को कार्यक्रम मे उपस्थित कराने हेतु कहा गया ll 28 मई का कार्यक्रम स्थल - जिला अनूपपुर कोतमा ब्लॉक का ग्राम - टिकाई तोला निर्धारित किया गया l
3- कार्यक्रम के अंत मे राष्ट्रीय संचालक दशरथ अगरिया द्वारा नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा उपस्थित पदाधिकारियों सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा सभी को शुभकामनायें दिए ll उन्होंने कहा की हम सबको मिलकर समाज के उत्थान विकास हेतु प्रयास करने होंगे आज समाज के हर क्षेत्र मे कार्य करने की आवश्यकता हैं ll एक शिक्षित संस्कारी और नशा मुक्त समाज बनाने के लिए समाज के हर व्यक्ति को चाहे महिला हो पुरुष हो सभी को जिम्मेदारी लेना होगा तभी समाज मे बदलाव होंगे ll समाज मे जो सदियों से चला आ रहा रूढ़ी वादी सोच को खत्म करना आवश्यक हैं जैसे  शादी व्याह दशगात्र कार्यक्रम मे नशा मांस मदिरा का लेन देन पूरी तरह से बंद करना होगा इससे समाज मे कोई सुधार नहीं आता बल्कि आने वाली पीढ़ी और बच्चों मे नशा करने की आदत की लत लगती हैं ऐसे रूढ़ी वादी सोच को बंद करना होगा ll शिक्षा को लेकर समाज के हर व्यक्ति को जिम्मेदारी लेना होगा शिक्षा के लिए समाज के हर बच्चे को सहयोग देना होगा समाज मे किसी का बच्चा यदि पढता हैं तो उसे हम सब स्वजातीय बंधु अपने कमाई का अंशदान देकर आगे पढ़ाये  जिससे समाज मे शिक्षा का स्तर बढे और समाज विकास करें ll किस भी सामाजिक कार्यक्रम मे नशा पान करके बैठने बात करने पर प्रतिबन्ध लगाना होगा ll तभी समाज का विकास होगा ll और ये सब की जिमेदारी समाज के हर व्यक्ति महिला पुरुष सभी को लेना होगा ऐसे व्यक्तियों का विरोध करना होगा जो समाज मे ऐसा करते हैं ll समाज से दशगात्र साफी प्रथा को बंद करना होगा इससे समाज को कोई फायदा नहीं होता बल्कि  इसके स्थान पर साफी की राशि परिवार को प्रदान करना होगा जिससे उस परिवार की आर्थिक सहयोग हो सके ll अंत मे संचालक महोदय द्वारा अगरिया जनजाति के इतिहास को बताया गया की अगरिया जनजाति एक वैज्ञानिक जनजाति हैं जिसने लौह अयस्क पत्थर से लोहा का निर्माण किया और इस दुनिया को लोहा जैसे चमत्कारी धातु को अवगत कराया अतः सम्पूर्ण अगरिया समाज को अपने अगरिया जनजाति पर गर्व होना चाहिए अतः सभी अपने घरों मे बच्चों को अगरिया जनजाति के इतिहास को जरुर बताएँ जिससे आने वाली पीढ़ी बच्चे नाम के सामने गर्व से अगरिया लिखें और गर्व से कह सके की हम अगरिया हैं और हमारे पूर्वजों ने लोहे की खोज किये लोहा बनाये ll
संगठन द्वारा समाज के लिए चलाये जा रहे गतिविधि को बताया गया - की यदि कोई बालक बालिका 80%से अधिक का परीक्षा परिणाम लाता हैं उस बच्चे एवं माता पिता को पुरुस्कार देकर संगठन के कार्यक्रम मे सम्मानित किया जायगा ll इसके अलावा संगठन से जुड़े व्यक्ति के घर मे कोई शोक सन्देश समाचार आता हैं तो उसे संगठन की ओर से दशगात्र सहायता राशि प्रदान किया जाता हैं ll ऐसे कई उद्देश्य को बताया गया ll और कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित समस्त स्वजातीय बंधुओ का संगठन शपथ ग्रहण कराया गया ll
यू ट्यूब पर अगरिया समाज की गतिविधि को देखने के लिए यू ट्यूब पर सर्च करें "अगरिया समाज संगठन भारत" सर्च करें और चैनल को सब्सक्राइब करें ll
फेसबुक पर अगरिया समाज की गतिविधि को देखने के लिए अगरिया समाज संगठन भारत सर्च करें और फॉलो करें 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनवानी गोत्र ,केरकेता ,बघेल ,अइंद एवं गोरकु गोत्र की कहानी

सोनवानी गोत्र ,केरकेता ,बघेल ,अइंद  एवं गोरकु   गोत्र की कहानी एवं इससे जुड़े कुछ किवदंती को आइये जानने का प्रयास करते है। जो अगरिया जनजाति  के  गोत्र  है।  किवदंतियो को पूर्व में कई इतिहास कारो द्वारा लेख किया गया है जिसको आज मै  पुनः आप सभी के समक्ष रखने का  हु। तो आइये जानते है -  लोगुंडी राजा के पास बहुत सारे पालतू जानवर थे। उनके पास एक जोड़ी केरकेटा पक्षी ,एक जोड़ी जंगली कुत्ते तथा एक जोड़ी बाघ थे। एक दिन जंगली कुत्तो से एक लड़का और लड़की पैदा हुए। शेरो ने भी एक लड़का और लड़की को  जन्म दिया। केरकेटा पक्षी के जोड़ो ने दो अंडे सेये और  उनमे से भी एक लड़का और लड़की निकले। एक दिन लोगुंडि राजा मछली का शिकार करने गया तथा उन्हें एक ईल मछली मिली और वे उसे घर ले आये। उस मछली को पकाने से पहले उन्होंने उसे काटा तो उसमे से भी एक लड़का और लड़की निकले। उसके कुछ दिनों बाद सारे पालतू जानवर मर गए सिर्फ उनके बच्चे बचे। उन बच्चो को केरकेता ,बघेल, सोनवानी तथा अइंद गोत्र  जो क्रमश पक्षी ,बाघ ,जंगली कुत्ते ,तथा ईल मछली से पैदा  हुए ...

मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति एवं अगरिया जनजाति के बारे में जानकारी

  मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति एवं अगरिया जनजाति के बारे में जानकारी  1 -अगरिया जनजाति की मध्य प्रदेश में जनसँख्या-  मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति की जनसँख्या लगभग 41243 है जो प्रदेश की कुल जनसँख्या का 0.057  प्रतिशत है।   2 -अगरिया निवास क्षेत्र -अगरिया वैसे मध्यप्रदेश के कई जिलों में पाए जाते है पर मुख्यतः अधिक संख्या में अनूपपुर ,शहडोल उमरिया ,कटनी ,मंडला ,बालाघाट ,सीधी ,सिंगरौली में मुख्यतः पाए जाते है।  3 -अगरिया गोत्र -अगरिया जनजाति में कुल 89 गोत्र पाए जाते है। (सम्पूर्ण गोत्र की जानकारी के लिए यू ट्यूब पर अगरिया समाज संगठन भारत सर्च करे और विडिओ देखे )(विडिओ देखने के लिए लिंक पर क्लीक करे - https://youtu.be/D5RSMaLql1M   )जिनमे से कुछ  प्रमुख गोत्र है सोनवानी ,अहिंद ,धुर्वे ,मरकाम ,टेकाम ,चिरई ,नाग ,तिलाम ,उइके,बघेल  आदि है प्रत्येक गोत्र में टोटम पाए जाते है। एवं अगरिया जनजाति का प्रत्येक गोत्र प्राकृतिक से लिया गया है अर्थात पेड़ पौधे ,जीव जंतु से ही लिया गया है। उदाहरण के लिए जैसे बघेल गोत्र बाघ से लिया गया है।  4-...

अगरिया आदिवासी समुदाय की उत्पत्ति (Origin of Agariya tribal community: -)

  अगरिया आदिवासी समुदाय की उत्पत्ति :- कोरबा के अगरिया 👇👇👇👇👇  अब हम एक महत्वपूर्ण और कठिन समस्या की और ध्यान देते है की वास्तव में ये अगरिया कौन है क्या  ही आदिवासी है ,क्या वैसे आदिवासी है जैसे होने चाहिए ,अपने आप में जो पहले ही अस्त्तिव में आ गए थे।  संभवतः लोहे की खोज या जानकारी के समय या सेन्ट्रल प्राविन्स में लोहे  की जानकारी प्राप्त होने के समय ,अथवा क्या वे साधारण तौर पर अनेक विभिन्न आदिवासी समूहों के सदस्यों का जमावड़ा है ,जिन्होंने लोहा गलाने का काम चुन लिया है. क्या डिंडोरी मंडला अनूपपुर शहडोल सीधी  सिंगरौली के अगरिया वही अगरिया है जो गोंडो की एक शाखा है जिन्होंने लोहे का काम करना शुरू कर दिया है।  और इसलिए धीरे धीरे वे एक विशेष समुदाय के रूप में अलग हो गए है। बिलासपुर के चोख अगरिया कोरबा उपजाति से बहुत मिलते जुलते है ,क्या वे कोरबा छत्तीसगढ़ जनजाति का ही एक अलग वर्ग है जिन्होंने लोहा गलाने का काम सुरु कर  दिया है।  हम भारत के कुछ अन्य जगह के समस्याओं को रख कर बात कर सकते है। रिसले ने बताया है की बिहार तथा पशिचम बंगाल के  लो...