🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿
👉🏻संगठन की बस एक आवाज़ संगठित हो अपना अगरिया समाज
🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴
आज हर समाज संगठित हो रहा है और अपने समाज को मजबूत बना रहे है अपने समाज मे बदलाव कर रहे जिसका प्रभाव देखने को मिलता है की समाज मे शिक्षा का स्तर बढ़ रहा है, समाज मे नशा कम हो रहा है, समाज मे एक दुसरे के प्रति मान सम्मान बढ़ रहा है, समाज संस्कारी जो रहा है, तो हमारा समाज क्यों पीछे रहे क्या हम मे लोगो को जागरूक करने की क्षमता नहीं है क्या हम पढ़े लिखें नहीं है या फिर हमारे पास संगठन नहीं है या फिर हमारे समाज के सामाजिक बंधु समाज के प्रति सकारात्मक नहीं है या समाज मे महिलाये अपना योगदान नहीं देना चाहते यदि ये सब बात होगा तो संगठन को सोचना होगा कार्यकर्ताओ को सोचना होगा, वीरँगनाओ को सोचना होगा, समाज मे आगे आना होगा, आज समाज की आवाज़ है की आइये इस विलुप्त होते समाज के अस्तित्व को बचाइये ये एक गौरव शाली समाज है जिसका इतिहास पूर्व से आदरणीय था और आगे भी आदरणीय रहेगा बस यदि कदर नहीं है तो हमको ll पहचानिये अपने समाज के उन बिन्दुओ को जहाँ आपको कार्य करने की आवश्यकता है, अपने आप को अपने लोगो को संगठन मे लाइये, समय निकालिये क्योंकि समय की मांग है इस समाज का की समय का दान करें ll और जिसने भी समाज मे समय का दान किया है वो और उसका नाम इतिहास मे अमर हुआ है ll साथिय प्रयास एक संगठित समाज का जारी है और जारी रहेगा लेकिन हमारा योगदान क्या है ये भी तो देखना होगा क्योंकि 2-4 लोगो के आगे रहने या करने से कुछ नहीं होगा सभी को आगे आना होगा ll अतः समय दान कीजिये संगठन की मीटिंग को अटेंड कीजिए जो ऑनलाइन होता है, वेबसाइट मे समाज की न्यूज़ पढ़िए लोगो को भेजिए, यू ट्यूब मे विडिओ देखिए लोगो को भेजिए और संगठन के साथ जोड़िये और समाज को जागरूक बनाइये ll
👉🏻🪴तो आइये सभी मिलकर एक संगठित समाज का निर्माण करें और कल की मीटिंग को सफल बनाये ll
🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿
👉🏻बोलिये भारत माता की जय
👉🏻बोलिए अगरिया समाज की जय
🪴🪴🌿🌿🌿❤🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿
गर्व से कहो हम अगरिया है
🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴
वन्देमातरम जय भारत
🪴अगरिया समाज संगठन भारत🪴
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai