जशपुर छत्तीसगढ़ मे अगरिया समाज की बैठक एवं सामाजिक शपथ ग्रहण संपन्न हुआ ll राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के नेतृत्व मे ll सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अगरिया जोड़ो अभियान 2025 ज़िला अनूपपुर के ग्राम पयारी मे संपन्न हुआ ll

ज़िला अनूपपुर ब्लॉक पुष्पराजगढ़ के ग्राम पयारी मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे दिनांक 15/06/2025 को ज़िला अनूपपुर ग्राम - पयारी ब्लॉक पुष्पराजगढ़ मे ज़िला स्तरीय अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll जहाँ लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के संस्थापक श्री दशरथ प्रसाद अगरिया उपस्थित हुए ll

जशपुर छत्तीसगढ़ मे अगरिया समाज की बैठक एवं सामाजिक शपथ ग्रहण संपन्न हुआ ll राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के नेतृत्व मे ll

आज दिनांक -11/04/2022 को राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के मार्गदर्शन मे छत्तीसगढ़ का एक ज़िला जशपुर मे क्रिकेट स्टेडियम एवं पुरातत्व संग्राहालय के पास अगरिया समाज के उत्थान एवं विकास पर संगठन द्वारा प्रदाय एजेंडा एवं सामाजिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ ll जानकारी अनुसार मार्च 2022 के महीने मे संगठन द्वारा चलाये महाअभियान अंतर्गत संगठन अंतर्गत ऐसे जिले जो संगठन के साथ जुड़ें हुए है सभी जिलों मे मीटिंग का आयोजन होना था और लगभग -99% सभी जिलों मे सम्पन्न भी हुआ लेकिन कुछ 2-4 जिलों के जिलाध्यक्ष लगभग किन्ही कारणों के कारण इस मीटिंग को सम्पन्न नहीं करा पाए थे इस वजह से संगठन द्वारा 20अप्रैल तक का डेट बढ़ाया गया था की ऐसे  जिले जो इस मीटिंग एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम को आयोजित नहीं करा पाए है वो 20अप्रैल तक किसी भी स्थिति मे पूर्ण कराये ll और ये मीटिंग तथा शपथ ग्रहण कार्यक्रम राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के द्वारा अन्य जिलों से नियुक्त नोडल कार्यकर्त्ता अधिकारी की उपस्थिति मे होना था ll
उसी के परिप्रेक्ष्य मे आज दिनांक -11/04/2022 को ये कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जहाँ ज़िला बलरामपुर से नोडल कार्यकर्त्ता अधिकारी श्री कलिंदर अगरिया जी, बैजनाथ अगरिया जी एवं, वीरशाय अगरिया जी, रहे है ll जशपुर मे मीटिंग एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजन मे मुख्य भूमिका जशपुर निवासी श्री जागेराम अगरिया जी एवं राजेश अगरिया जी की रही है जो जिलाध्यक्ष नहीं पर अगरिया समाज के बहुत ही अच्छे समर्पित समाज सेवी के रूप मे जाने जाते है इन्होने मुख्य भूमिका इस कार्यक्रम को आयोजित करने मे निभाए ll कार्यक्रम के दौरान नोडल कार्यकर्त्ताओ का फूल माला पहना कर स्वागत किया गया एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया जहाँ मीटिंग मे उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओ द्वारा अगरिया समाज के उत्थान एवं विकास पर उद्बोधन दिए गए  संगठित समाज का निर्माण करने तथा संगठन की विचार धारा पर चलने का निर्णय लिया गया तथा दस्तावेज मे हुए त्रुटि को शासन प्रशासन से अवगत कराने के लिए संगठन को मजबूत बनाना होगा सभी को संगठित होना होगा एवं राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ के साथ मिलकर चलना होगा जिससे समाज की सभी समस्याएं समाप्त हो सके ll चर्चाये हुए ll जशपुर ज़िला से उपस्थित वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री रोपन राम अगरिया जी द्वारा अगरिया समाज के लोगो के दस्तावेज मे हुए त्रुटि को सुधार करवाने हेतु किये प्रयास एवं आगामी प्रयासों पर प्रकाश डाला गया ll राजेश अगरिया जी द्वारा समाज को एक मंच मे लाने एवं समाज मे समस्याओ को कैसे दूर किया जाय,संगठन को कैसे मजबूत बनाये जिससे सामाजिक समस्या हल हो सके प्रकाश डाला गया ll ज़िला मे पहुचे सम्मानीय नोडल महोदय द्वारा संगठन से प्रदाय एजेंडा का बिंदुवार विधिवत विश्लेषण किया गया एजेंडा के सभी बिन्दुओ का पालन करने एवं ज़िला अंतर्गत सभी तक एजेंडा को पहुंचाने एवं संगठन की विचारधाराओं से सभी को अवगत कराने का निर्णय लिया गया ll इसके पश्चात् सभी नोडल कार्यकर्ताओ द्वारा अपने विचार संगठन की ओर सामाजिक उत्थान एवं विकास पर रखे ll एवं कार्यक्रम के अंतिम चरण मे सभी उपस्थित सामाजिक बंधुओ को संगठन से प्राप्त शपथपत्र द्वारा शपथ ग्रहण करवाया गया ll एवं अंत मे श्री जागेराम अगरिया जी द्वारा सभी का आभार प्रकट करते हुए सभा का समापन किया गया ll और अंत मे संग्राहालय स्थित अगरिया समाज के कोठी भट्ठी पर भी लोहा प्रगलन करने की चर्चा किये एवं चेपूआ चलाये llजशपुर मीटिंग मे   उपस्थिति निम्नानुसार रही कार्यक्रम आयोजक श्री जागेराम अगरिया एवं राजेश अगरिया, वरिष्ठ समाज सेवी रोपन राम अगरिया, कलिन्दर अगरिया नोडल, बैजनाथ अगरिया, मनबहाल अगरिया,  एवं कलिंदर अगरिया जी सहयोगी रूप से एवं जशपुर ज़िला से महिलाऐ बसंती देवी,भूलेश्वर राम,दिनेश राम अगरिया,छटकू अगरिया,सुद्धू राम अगरिया एवं कई सामाजिक बंधु उपस्थित रहे ll
उक्त समस्त कार्यक्रम पर राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत संगठन संचालक दशरथ प्रसाद अगरिया जी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समस्त नोडल कार्यकर्त्ताओ मीटिंग आयोजन कर्ता एवं समस्त जशपुर निवासी को संगठन की ओर से बधाईया देते हुए कहे की आपका समाज के प्रति निष्ठा एवं समर्पण को संगठन नमन करता है ll एवं अगरिया समाज के अस्तित्व एवं संगठित समाज के निर्माण का जो सपना संगठन ने देखा है उसके आप सभी प्रमुख कार्यकर्त्ता है और संगठित समाज का निर्माण तभी होगा जब सभी ऐसे ही संगठन की ओर से समाज को जागरूक करते रहेंगे ll सभी सामाजिक बंधुओ का सहृदय आभार ll 
अगरिया समाज संगठन भारत
1-अगरिया समाज संगठन भारत के यू ट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए यू ट्यूब पर सर्च करें "agariya samaj sangathan bharat"और चैनल को सब्सक्राइब करें ll और संगठन की समस्त गतिविधियों को देखे ll
2-संगठन की वेबसाइट www.agariyasamajsangathanbharat.xyz गूगल पर सर्च करें एवं चैनल को सब्सक्राइब करें ll
3-अगरिया समाज की न्यूज़ पढ़ने के लिए संगठन की वेबसाइट www.agariyajanjati.in पर विजिट करें ll

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनवानी गोत्र ,केरकेता ,बघेल ,अइंद एवं गोरकु गोत्र की कहानी

सोनवानी गोत्र ,केरकेता ,बघेल ,अइंद  एवं गोरकु   गोत्र की कहानी एवं इससे जुड़े कुछ किवदंती को आइये जानने का प्रयास करते है। जो अगरिया जनजाति  के  गोत्र  है।  किवदंतियो को पूर्व में कई इतिहास कारो द्वारा लेख किया गया है जिसको आज मै  पुनः आप सभी के समक्ष रखने का  हु। तो आइये जानते है -  लोगुंडी राजा के पास बहुत सारे पालतू जानवर थे। उनके पास एक जोड़ी केरकेटा पक्षी ,एक जोड़ी जंगली कुत्ते तथा एक जोड़ी बाघ थे। एक दिन जंगली कुत्तो से एक लड़का और लड़की पैदा हुए। शेरो ने भी एक लड़का और लड़की को  जन्म दिया। केरकेटा पक्षी के जोड़ो ने दो अंडे सेये और  उनमे से भी एक लड़का और लड़की निकले। एक दिन लोगुंडि राजा मछली का शिकार करने गया तथा उन्हें एक ईल मछली मिली और वे उसे घर ले आये। उस मछली को पकाने से पहले उन्होंने उसे काटा तो उसमे से भी एक लड़का और लड़की निकले। उसके कुछ दिनों बाद सारे पालतू जानवर मर गए सिर्फ उनके बच्चे बचे। उन बच्चो को केरकेता ,बघेल, सोनवानी तथा अइंद गोत्र  जो क्रमश पक्षी ,बाघ ,जंगली कुत्ते ,तथा ईल मछली से पैदा  हुए ...

मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति एवं अगरिया जनजाति के बारे में जानकारी

  मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति एवं अगरिया जनजाति के बारे में जानकारी  1 -अगरिया जनजाति की मध्य प्रदेश में जनसँख्या-  मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति की जनसँख्या लगभग 41243 है जो प्रदेश की कुल जनसँख्या का 0.057  प्रतिशत है।   2 -अगरिया निवास क्षेत्र -अगरिया वैसे मध्यप्रदेश के कई जिलों में पाए जाते है पर मुख्यतः अधिक संख्या में अनूपपुर ,शहडोल उमरिया ,कटनी ,मंडला ,बालाघाट ,सीधी ,सिंगरौली में मुख्यतः पाए जाते है।  3 -अगरिया गोत्र -अगरिया जनजाति में कुल 89 गोत्र पाए जाते है। (सम्पूर्ण गोत्र की जानकारी के लिए यू ट्यूब पर अगरिया समाज संगठन भारत सर्च करे और विडिओ देखे )(विडिओ देखने के लिए लिंक पर क्लीक करे - https://youtu.be/D5RSMaLql1M   )जिनमे से कुछ  प्रमुख गोत्र है सोनवानी ,अहिंद ,धुर्वे ,मरकाम ,टेकाम ,चिरई ,नाग ,तिलाम ,उइके,बघेल  आदि है प्रत्येक गोत्र में टोटम पाए जाते है। एवं अगरिया जनजाति का प्रत्येक गोत्र प्राकृतिक से लिया गया है अर्थात पेड़ पौधे ,जीव जंतु से ही लिया गया है। उदाहरण के लिए जैसे बघेल गोत्र बाघ से लिया गया है।  4-...

अगरिया आदिवासी समुदाय की उत्पत्ति (Origin of Agariya tribal community: -)

  अगरिया आदिवासी समुदाय की उत्पत्ति :- कोरबा के अगरिया 👇👇👇👇👇  अब हम एक महत्वपूर्ण और कठिन समस्या की और ध्यान देते है की वास्तव में ये अगरिया कौन है क्या  ही आदिवासी है ,क्या वैसे आदिवासी है जैसे होने चाहिए ,अपने आप में जो पहले ही अस्त्तिव में आ गए थे।  संभवतः लोहे की खोज या जानकारी के समय या सेन्ट्रल प्राविन्स में लोहे  की जानकारी प्राप्त होने के समय ,अथवा क्या वे साधारण तौर पर अनेक विभिन्न आदिवासी समूहों के सदस्यों का जमावड़ा है ,जिन्होंने लोहा गलाने का काम चुन लिया है. क्या डिंडोरी मंडला अनूपपुर शहडोल सीधी  सिंगरौली के अगरिया वही अगरिया है जो गोंडो की एक शाखा है जिन्होंने लोहे का काम करना शुरू कर दिया है।  और इसलिए धीरे धीरे वे एक विशेष समुदाय के रूप में अलग हो गए है। बिलासपुर के चोख अगरिया कोरबा उपजाति से बहुत मिलते जुलते है ,क्या वे कोरबा छत्तीसगढ़ जनजाति का ही एक अलग वर्ग है जिन्होंने लोहा गलाने का काम सुरु कर  दिया है।  हम भारत के कुछ अन्य जगह के समस्याओं को रख कर बात कर सकते है। रिसले ने बताया है की बिहार तथा पशिचम बंगाल के  लो...