🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
ज़िला सिंगरौली (मप्र)मे अगरिया समाज की मीटिंग एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ ll राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के मार्गदर्शन मे ll
राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के निर्देशानुसार संगठन अंतर्गत सभी जिलों मे मार्च मे माह मे मीटिंग होना था एवं मीटिंग का एजेंडा संगठन से प्रदाय किया गया था एवं शपथ ग्रहण भी जिले मे करवाना था ll इन कार्यक्रमों के लिए संगठन की ओर से नोडल कार्यकर्त्ता अधिकारी सभी जिलों के लिए नियुक्त किये गए थे जो अन्य जिलों से थे ll
उसी के तारतम्य में ज़िला सिंगरौली मप्र का ज़िला जहाँ एजेंडा के तहत मीटिंग का आयोजन दिनाक 27 -03 -2022 हुआ जहाँ संगठन अंतर्गत नियुक्त नोडल अधिकारी श्री सुखलाल अगरिया (सीधी) विजय अगरिया (उमरिया) एवं भोला अगरिया (उमरिया) की उपस्थिति मे कार्यक्रम हुआ ll जहाँ नोडल कार्यकर्ताओ द्वारा मीटिंग के पूर्व अगरिया जनजाति के इष्ट देवता लोहासुर की पूजा अर्चना आह्वान किये एवं समाज मे संगठन के माध्यम से समाज के विकास के लिए स्तुति किये ll कार्यकर्त्ता श्री सुखलाल अगरिया जी द्वारा संगठन द्वारा प्रदाय एजेंडा का बहुत ही शानदार तरीके से विश्लेषण करके सिंगरौली ज़िला के सामाजिक बंधुओ को समझाये एवं संगठन के विचार धाराओं से अवगत कराये जहाँ सिंगरौली ज़िला के सभी सामाजिक बंधुओ द्वारा संगठन के विचार धाराओं का सम्मान करने एवं संगठन की विचार धारा मे चलने का निर्णय लिए एवं नोडल कार्यकर्ताओ को ये भरोसा दिलाये की सिंगरौली ज़िला संगठन के साथ मजबूती से जुड़कर समाज के उत्थान एवं विकास के लिए कार्य करेगा और सिंगरौली ज़िला एक सशक्त और संगठित समाज के रुप मे संगठन मे अपना बर्चस्व बनाएगा ll ज़िला के सभी सामाजिक बंधुओ ने संगठन के एजेंडा को ज़िला मे तत्काल फ़ॉलो करने एवं बताये निर्देश को शीघ्र पालन करने की बात कहे ll सुखलाल अगरिया जी ने शिक्षा एवं समाज को नशा मुक्त बनाने पर विशेष चर्चा किये की समाज का विकास तब तक संभव नहीं होगा ज़ब तक समाज मे नशा पान होगा अतः सभी को सामाजिक कार्यक्रम मे नशा पान करके आने जाने पर प्रतिबन्ध करना होगा एवं किसी भी कार्यक्रम मे जैसे छठी, बरहो मे, विवाह, दशगात्र कार्यक्रम मे शिक्षा पर बाते किये जायेगे सभी को सन्देश मे दिया जायगा की सभी अपने घर मे बच्चों को शिक्षित करेंगे ll ऐसा चर्चा किये ll
इसके पश्चात नोडल कार्यकर्त्ता अधिकारी विजय अगरिया जी के द्वारा संगठन से प्राप्त शपथ ग्रहण प्रारूप का सभी सामाजिक बंधुओ को बिंदुवार शपथ ग्रहण करवाये एवं उन्होंने कहा की हम सब संगठन के विचार धारा का सम्मान करते हुए समाज के विकास मे सभी संगठन से मजबूती से जुड़कर कार्य करेंगे एवं एक संगठित समाज का निर्माण करेंगे ll और समाज के इतिहास मे अपने अगरिया समाज का नाम रोशन करेंगे ll इसी के साथ नोडल महोदय भोला अगरिया जी द्वारा सभी को धन्यवाद दिए की ऐसे ही सभी मिल जुलकर समाज को मजबूत बनाये और संगठन से जुड़कर कार्य करें ll
ज़िला सिंगरौली मीटिंग मे ज़िला से शीतल अगरिया जी जिलाध्यक्ष, बब्बू अगरिया, कमलाकांत अगरिया, विजय अगरिया, राजकुमार अगरिया, अलख निरंजन जी, पुरोहित अगरिया जी सहित सिंगरौली ज़िला के कई कई ग्राम तथा सभी ब्लाक से कई सामाजिक बंधु उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम सराहनीय रहा ll
सिंगरौली ज़िला मीटिंग पर संगठन संचालक दशरथ अगरिया जी की क्या प्रतिक्रिया रही :- संचालक दशरथ अगरिया जी ने सभी सिंगरौली ज़िला के सामाजिक बंधुओ का आभार प्रकट करते हुए फेसबुक पर पोस्ट किये की संगठन आप सभी सामाजिक बंधुओ का आभार प्रकट करता है की आप ने इस मीटिंग का आयोजन अपने जिले मे किये एवं संगठन की विचार धाराओं से चलने का निर्णय लिए, समाज के इतिहास मे आप सभी के नाम बड़े आदर के साथ लिया जाएगा आने वाला समाज का इतिहास आपको सदैव याद रखेगा ll आप जैसे सामाजिक वीर योद्धा ज़ब तक इस समाज के विकास के लिए सभी को जागरूक करते रहेंगे ये समाज अवश्य एक सशक्त समाज बनकर सामने आएगा ll एवं नोडल महोदय आप जैसे समाज के प्रणेता को पाकर संगठन धन्य हो गया एवं ये समाज धन्य है जहाँ आप जैसे सामाजिक वीर पुरुष इस समाज के उत्थान एवं विकास के लिए अन्य जिलों मे जाकर अपना समय एवं धन का योगदान करते हुए समाज मे जागरूकता ला रहे है एवं संगठन के मान सम्मान को बनाये रखते हुए संगठन के उद्देश्य को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे है आपके कार्य एवं जज्बे को संगठन नमन करता है ll ऐसा संचालक महोदय पोस्ट करके धन्यवाद दिए ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai