सीधी (मध्यप्रदेश) के ग्राम कुरचू में अगरिया समाज का जिला विकास अभियान कार्यक्रम संपन्न: समाज को सशक्त, शिक्षित एवं नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प सीधी (मध्यप्रदेश), 12 जुलाई 2026। लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व में जिला सीधी के ग्राम कुरचू में अगरिया समाज जिला विकास अभियान का सफल एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं नेतृत्व जिला अध्यक्ष श्री अमरशाह अगरिया तथा उनकी पूरी जिला टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य अगरिया समाज को संगठित, शिक्षित, नशामुक्त, आत्मनिर्भर एवं सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाना तथा फाउंडेशन की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम में समाज के विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए भविष्य की कार्ययोजना तैयार की गई। 🌻समाज को संगठित करने पर विशेष जोर🌻 बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे प्रत्येक गांव में जाकर अधिक से अधिक परिवारों को फाउंडेशन से जोड़ें तथा समाज क...
उमरिया के ग्राम बाँधा में दिनांक -28.06.2026 को अगरिया समाज जिला विकास अभियान कार्यक्रम संपन्न: फाउंडेशन मे जिला कार्यकर्ताओ की सक्रिय भागीदारी एवं समाज को सशक्त, शिक्षित एवं नशामुक्त बनाने का लिया गया संकल्प (लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे)
उमरिया के ग्राम बाँधा में अगरिया समाज जिला विकास अभियान कार्यक्रम संपन्न: फाउंडेशन मे जिला कार्यकर्ताओ की सक्रिय भागीदारी एवं समाज को सशक्त, शिक्षित एवं नशामुक्त बनाने का लिया गया संकल्प उमरिया (मध्यप्रदेश) | 28 जून 2026 लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व में 28 जून 2026 को मध्यप्रदेश के जिला उमरिया अंतर्गत ग्राम बाँधा में अगरिया समाज जिला विकास अभियान का सफल एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला सचिव एवं संस्था के कोर डायरेक्टर (सदस्य) श्री विजय कुमार अगरिया एवं टेकराम अगरिया तथा उनकी समर्पित टीम के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के स्वजातीय बंधु, महिला शक्ति, युवा कार्यकर्ता एवं सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अगरिया समाज को संगठित करना, शिक्षा को बढ़ावा देना, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एक साझा रणनीति तैयार करना था। समाज के विकास के लिए हुई विस्तृत चर्चा बैठक में फाउंडेशन की आगामी योजनाओं एवं समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर गंभीर विचार-वि...