रायगढ़ के गेरवानी में अगरिया समाज का जिला विकास अभियान कार्यक्रम संपन्न: समाज को सशक्त और नशामुक्त बनाने का संकल्प एवं फाउंडेशन के सभी गतिविधियों मे सक्रिय भागीदारी निभाने पर चर्चा ll रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व में दिनांक 21 जून 2026 को जिला रायगढ़ के ग्राम गेरवानी में 'अगरिया समाज जिला विकास अभियान' कार्यक्रम का गरिमामयी संपादन हुआ। यह पूरा कार्यक्रम जिलाध्यक्ष उबरन अगरिया एवं उनकी पूरी टीम के कुशल मार्गदर्शन और रणनीतिक नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में फाउंडेशन के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने, जिले में इसकी गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के उत्थान के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष रणनीति तैयार की गई। 📌 इन मुख्य बिंदुओं पर हुआ गहन मंथन कार्यक्रम के दौरान समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई गंभीर और प्रगतिशील मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई: सक्रिय भागीदारी: फाउंडेशन की आगामी गतिविधियों जैसे अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वा स्थ...
अगरिया जनजाति के मांगो को लेकर ज्ञापन दिए राष्ट्रीय संचालक दशरथ अगरिया एवं उनकी टीम ने माननीय सांसद महोदया शहडोल संसदीय क्षेत्र श्री मति हिमाद्री सिंह जी को ll
शहडोल संसदीय क्षेत्र सांसद महोदया माननीय हिमाद्री सिंह जी से अगरिया जनजाति के मुद्दे को लेकर अगरिया समाज संगठन भारत राष्ट्रीय संचालक महोदय दशरथ अगरिया एवं अनूपपुर की टीम ज्ञापन दिया ll पूरा पढ़े नीचे 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻 आज दिनांक 30/12/2022 को राष्ट्रीय संचालक दशरथ अगरिया जी एवं जिला अनूपपुर की टीम से पुष्पराजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष श्री माखन अगरिया जी, पुष्पराजगढ़ ब्लॉक संचालक श्री गोरेलाल अगरिया जी, कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष श्री मायाराम अगरिया जी एवं कार्यकर्त्ता श्री रामप्रसाद अगरिया जी अगरिया जनजाति की कुछ समस्याओ एवं कुछ मांगो को लेकर शहडोल संसदीय क्षेत्रमाननीय सांसद महोदया श्री मति हिमाद्री सिंह जी से मुलकात किये जहा निम्न बिन्दुओ पर चर्चा हुआ ll 1- जिला अनूपपुर पुष्पराजगढ़ बेनीबारी मे दिनांक 15/01/2023 को होने वाले अगरिया समाज के सम्मेलन मे माननीय सांसद महोदया को आने हेतु आमंत्रण पत्र देते हुए आमंत्रित किया गया ll जिसके लिए माननीय सांसद महोदया ने सहमति जताते हुए आमंत्रण सहर्ष स्वीकार किये और कार्यक्रम मे आने को बोले ll जिसके लिए अगरिया स...