🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
ज़िला -डिंडोरी (म.प्र ) मे अगरिया समाज की मीटिंग एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ ll राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के मार्गदर्शन मे ll दिनांक -15/04/2022 को
राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के नेतृत्व मे करंजिया अरुषा धसकन टोला ज़िला डिंडोरी मप्र मे दिनांक -15/04/2022 को अगरिया समाज की मीटिंग एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जहाँ राष्ट्रीय स्तर से संगठन द्वारा नियुक्त नोडल सम्मानीय दादा दिलहरण अगरिया एवं मनराखन अगरिया रहे है ll मीटिंग प्रारम्भ के पूर्व अगरिया जनजाति के इष्ट देवता लोहासुर की पूजा अर्चना एवं स्तुति की गयी तथा सभी सम्मानीय नोडल महोदय एवं विशिष्ट अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया इसके पश्चात नोडल महोदय श्री दादा दिलहरण अगरिया जी द्वारा संगठन द्वारा प्रदाय एजेंडा का विधिवत विश्लेषण करते हुए संगठन की विचार धाराओं से सभी को अवगत कराये एवं संगठन द्वारा समाज के प्रति चलाये जा रहे मुहीम से सभी को जुड़ने को प्रेरित किये ll तथा बताया गया की सभी को संगठन से जुड़ना है एवं संगठन के उद्देश्य को जन जन तक पहुँचाना है जिससे हमारा समाज एक संगठित समाज हो सके एवं समाज मे व्याप्त कुरीतियों को दूर किया जा सके जिससे समाज एक सशक्त समाज के रूप मे सामने आ सके ll समाज को नशा मुक्त बनाना हमारी जिम्मेदारी है अतः कोई भी सामाजिक कार्यक्रम हो कोई भी व्यक्ति समाज मे नाश पान करके ना बैठे, तथा सामाजिक कार्यक्रम मे सभी को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया जाय, समाज मे शिक्षा के स्तर को बढ़ाना है जिसकी पहल सभी को मिलकर करना है ज़ब इसकी पहल गांव, घर, ज़िला से होगा तो इसका प्रसार सभी क्षेत्र तक पहुंचेगा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक ये सन्देश पहुंचेगा अतः सभी को मिलकर इसके लिए पहल करना होगा, समाज मे बाल विवाह ना हो इसके लिए प्रेरित करते रहना है तथा हर व्यक्ति बच्चों को स्कूल भेजे इसके लिए भी समाज मे सभी को प्रेरित करते रहना,.. नोडल महोदय द्वारा डिंडोरी ज़िला के लोगो को सन्देश दिए ll
एवं वहा उपस्थित सभी अतिथियो विशिष्ट अतिथियों द्वारा अपने विचार समाज को जागरूक करने हेतु व्यक्त किये ll
इसके पश्चात नोडल अधिकारी महोदय मनराखन सिंह अगरिया जी द्वारा संगठन से प्राप्त शपथ पत्र का वाचन करते हुए सभी को सामाजिक उत्थान एवं विकास मे सहयोग करने एवं समाज को सशक्त, शिक्षित समाज बनाने के लिए "शपथ ग्रहण" करवाये ll
विशिष्ट अतिथि के रूप मे पहुचे अध्यक्ष श्री रामखिलावन अगरिया जी द्वारा डिंडोरी ज़िला को सम्बोधन करते हुए संगठन के उद्देश्य एवं विचार धाराओं से सभी को अवगत कराये ll कार्यक्रम के अंतिम मे ज़िला डिंडोरी जिलाध्यक्ष श्री विजय अगरिया जी द्वारा बाहर से आये सभी नोडल महोदय एवं विशिष्ट अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए संगठन के एजेंडा को जिले मे लागू करने की बात कहे ll
कार्यक्रम मे डिंडोरी से कुछ प्रमुख कार्यकर्ताओ उपस्थिति कुछ निम्नानुसार है -जिलाध्यक्ष डिंडोरी एवं आयोजक मंडल विजय अगरिया,रामचरण अगरिया जी,इतवारी सिंह मरावी,उदय सिंह,धनीराम अगरिया जी एवं ज़िला डिंडोरी से सभी ब्लॉक से कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ll
तथा बाहर से आये विशिष्ट अतिथि के रूप मे नोडल के सहित - दादा दिलहरण अगरिया एवं मनराखन अगरिया (नोडल कार्यकर्त्ता अधिकारी ), रामखिलावन अगरिया, सुदर्शन अगरिया,अभिषेक अगरिया, तथा रामसरोवर अगरिया, माखन अगरिया एवं कई कार्यकर्त्ता साथी विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai