लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के मार्गदर्शन मे मध्यप्रदेश का ज़िला सिंगरौली के ग्राम ताल मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान 2026 कार्यक्रम संपन्न हुआ ll अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम हर साल माह मार्च एवं अप्रैल मे लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन से जुड़े सभी राज्यों के हर जिलों मे सम्पन्न कराया जाता है ll अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के उत्थान एवं विकास मे फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे मुहीम एवं गतिविधियों को समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्तियों तक पहुँचाना एवं उनको फाउंडेशन से जोड़ना है ll अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम को संचालित कराने के लिए प्रत्येक जिलों के लिए फाउंडेशन की ओर से नोडल नियुक्त किये जाते है जो जिलों मे पहुंच कर समाज के उत्थान एवं विकास मे फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे गतिविधियों की जानकारी विधिवत देते है ll उपरोक्त के सम्बन्ध मे दिनांक 22/03/2026 दिन - रविवार को ज़िला सिंगरौली मध्यप्रदेश के ग्राम ताल मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ के नोडल श्री टेकराम अगरिया ज़िला उमरिया मध्यप्रदेश से रहे ...
सिंगरौली (मप्र) के ग्राम ताल मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम 2026 संपन्न हुआ ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के मार्गदर्शन मे ll
लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के मार्गदर्शन मे मध्यप्रदेश का ज़िला सिंगरौली के ग्राम ताल मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान 2026 कार्यक्रम संपन्न हुआ ll
अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम हर साल माह मार्च एवं अप्रैल मे लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन से जुड़े सभी राज्यों के हर जिलों मे सम्पन्न कराया जाता है ll अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के उत्थान एवं विकास मे फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे मुहीम एवं गतिविधियों को समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्तियों तक पहुँचाना एवं उनको फाउंडेशन से जोड़ना है ll अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम को संचालित कराने के लिए प्रत्येक जिलों के लिए फाउंडेशन की ओर से नोडल नियुक्त किये जाते है जो जिलों मे पहुंच कर समाज के उत्थान एवं विकास मे फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे गतिविधियों की जानकारी विधिवत देते है ll
उपरोक्त के सम्बन्ध मे दिनांक 22/03/2026 दिन - रविवार को ज़िला सिंगरौली मध्यप्रदेश के ग्राम ताल मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ के नोडल श्री टेकराम अगरिया ज़िला उमरिया मध्यप्रदेश से रहे है ll जिनकी उपस्थिति मे कार्यक्रम संपन्न हुआ ll ज़िला सिंगरौली अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम 2026 मे फाउंडेशन संस्थापक (मैनेजिंग डायरेक्टर) दशरथ प्रसाद अगरिया, कोर कमेटी सदस्य श्री विजय कुमार अगरिया एवं फाउंडेशन कार्यकर्ता श्री मायाराम अगरिया और विश्वनाथ अगरिया कार्यक्रम मे शामिल हुए ll
कार्यक्रम की शुरुआत अगरिया जनजाति के इष्ट देव लोहासुर के पूजा अर्चना के साथ किया गया ll फाउंडेशन मैनेजिंग डायरेक्टर एवं नोडल तथा सभी उपस्थित पदाधिकारियों का फूल माला पहना कर स्वागत ज़िला सिंगरौली के कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया ll
कार्यक्रम के शुरुआत मे सर्वप्रथम ज़िला सिंगरौली नोडल श्री टेकराम अगरिया ज़ी के द्वारा फाउंडेशन के एजेंडा का विधिवत बिंदुवार विश्लेषण करते हुए सभी स्वजातीय बंधुओ को अवगत कराये ll समाज मे शिक्षा, नशा मुक्त समाज की स्थापना, अगरिया जनजाति का संरक्षण, संस्कृति का संरक्षण, समाज मे धर्म परिवर्तन पर रोक लगाना, समाज से रूढ़िवादी प्रथा को समाप्त करते हुए समाज मे ऐसे नियम अपनाना जिससे समाज को फायदा हो ll फाउंडेशन द्वारा समाज के लिए किये जा रहे दशगात्र सहयोग, इलाज सहयोग, विवाह सहयोग जैसे अन्य सभी बिन्दुओ को विधिवत समझाते हुए जिलों मे उपस्थित सभी स्वजातीय बंधुओ को फाउंडेशन एजेंडा की जानकारी दिए ll
इसके पश्चात फाउंडेशन कोर कमेटी मेंबर्स श्री विजय अगरिया एवं कार्यकर्ताओ ने अपने विचार समाज के उत्थान विकास मे रखे ll कार्यक्रम के अंत मे फाउंडेशन (संस्थापक) मैनेजिंग डायरेक्टर श्री दशरथ प्रसाद अगरिया द्वारा समाज के उत्थान विकास मे ज़िला के स्वजातीय बंधुओ को सम्बोधित किया गया ll निम्नलिखित बातो पर चर्चा किये :-
1- उन्होंने कहा की समाज हमारा है जिम्मेदारी हम सभी को अपने समाज की उठानी होगी तभी हमारा समाज सशक्त और मजबूत समाज बनेगा ll समाज को सशक्त और बेहतर बनाने के लिए हम सभी समाज वासियो को शिक्षा और नशा मुक्ति पर विशेष ध्यान देना होगा ll शिक्षा समाज के विकास की अहम कड़ी है समाज मे हर बच्चा शिक्षित होगा, हर बच्चा पढ़े लिखें ये हम सब की जिम्मेदारी होगी ll उन्होंने ये भी कहा की कोई भी माता पिता अपने बच्चों को घर मे काम कराने के लिए घर मे नहीं रोकेंगे बच्चों को स्कूल हर हालत मे भेजेंगे ll बताया गया की शासन के योजनानुसार 6- 14 वर्ष के बच्चों के लिए निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान है ll इसलिए हर बच्चा पढ़े स्कूल जाए ये हम सब की जिम्मेदारी होगी ll समाज के हर बैठक, संगोष्टी कार्यक्रम मे ये जरूर चर्चा किया जाए की सभी माता पिता बच्चों को पढ़ाये ll शिक्षा का जीवन मे क्या महत्त्व है ये जरूर बताये जिससे समाज मे शिक्षा के प्रति जागरूकता आ सके ll
बताया गया की कक्षा 8 के बाद यदि समाज अंतर्गत किसी बच्चे के फीस कॉपी बस्ता पुस्तक जैसी किसी भी चीज मे समस्या आती है उसे फाउंडेशन के माध्यम से मदद किया जायेगा लेकिन शिक्षा रुकनी नहीं चाहिए ll
2- नशा मुक्त समाज के सम्बन्ध मे चर्चा किया गया बताया गया की समाज मे नशा पान करके बैठने से समाज मे युवा और बच्चों पर गलत असर पड़ता है ll आने वाले समय मे समाज मे युवा भी नशा पान की ओर जाते है इसलिए समाज से नशा मुक्ति अनिवार्य है ll बच्चों के भविष्य को नशा से सुरक्षित करना है तो समाज से मांस मदिरा के लेन देन को पूर्णतः बंद करना होगा ll
3- अगरिया जनजाति के संरक्षण एवं संस्कृति के संरक्षण के सम्बंध मे चर्चा किया गया बताया गया की सभी सामाजिक स्वजातीय बंधु जाती मे अपना गोत्र ना लिखें बल्कि अगरिया ही लिखें जिससे अगरिया जनजाति समाज की पहचान उजागर हो ll इसके साथ ही सभी अपने समाज की संस्कृति रहन सहन रीति रिवाज इष्ट को मान्यता दे ll
4- धर्म परिवर्तन पर भी चर्चा किया गयाll बताया गया की अगरिया जनजाति एक प्रतिभाशाली वैज्ञानिक जनजाति समाज है इस जनजाति समाज ने सबसे पहले लौह अयस्क की पहचान किया और लौह अयस्क को पारम्परिक भट्टी मे गलाकार लोहा बनाया ll यानि सर्वप्रथम लौह अयस्क से लोहा बनाने वाली जनजाति अगरिया जनजाति समाज है इसलिए अपने समाज एवं अपने समाज की संस्कृति पर गर्व करे कोई भी समाज के व्यक्ति धर्म परिवर्तन ना करे ll
5- समाज मे सभी अपने बच्चों को अपने समाज के इतिहास को अवश्य बताये जिससे बच्चों को अपने समाज पर गर्व हो ll
6- फाउंडेशन द्वारा दशगात्र, इलाज, विवाह जैसे सहयोग समाज मे किये जाते फाउंडेशन से जुड़े लोगो को बताया गया ll
7- मैनेजिंग डायरेक्टर अगरिया समाज कल्याण कोष योजना के बारे मे जानकारी दिया गया बताया गया की इस योजना से जुड़े लोगो के दिवंगत (मृत्यु) होने पर परिवार को फाउंडेशन द्वारा दिवंगत सहयोग राशि प्रदान किया जाता है ll योजना के शुरुआत मे दिवंगत परिवार को दिए जाने वाली सहयोग की राशि 7000/- रही है लेकिन इस योजना मे जैसे जैसे अधिक से अधिक सदस्य जुड़ते जायेगे दिवंगत हुए परिवार को मिलने वाली राशि भी बढ़ती जायेगी ll आने वाले समय मे इस योजना के अंतर्गत दिवंगत सहयोग राशि 1-2 लाख तक हो सकती है ll इसलिए अधिक से अधिक इस योजना मे जुड़े ll इसके कुछ नियम शर्ते भी है ll बताया गया ll
8- फाउंडेशन का उद्देश्य संगठित समाज का निर्माण करना है संगठित समाज मे शक्ति होती है ll संगठित होकर ही समाज को सशक्त जागरूक, बेहतर और मजबूत बनाया जा सकता है ll सभी को बताया गया ll
9- फाउंडेशन द्वारा मेधावी छात्र सम्मान बच्चों को दिया जाता है बताया गया ll यदि को बच्चा या बच्ची समाज अंतर्गत किसी भी कक्षा मे 85% रिजल्ट लाते है उन बच्चों एवं उनके माता पिता को फाउंडेशन के स्थापना दिवस मे अच्छे पुरस्कार के साथ मंच मे सम्मानित किया जाता है बताया गया ll
10- अगरिया जनजाति समाज को विशेष पिछड़ी जनजाति मे शामिल किये जाने को लेकर अगरिया समाज की मांग पर चर्चा किया गया ll बताया गया की अगरिया जनजाति समाज शिक्षा, व्यवसाय, नौकरी, सामाजिक रहन सहन मे अत्यंत पिछड़ा समाज है भारत सरकार,राज्य सरकार इस समाज का सर्वे लेकर अगरिया जनजाति को विशेष पिछड़ी जनजाति समाज मे शामिल करे ll
ऐसे फाउंडेशन द्वारा समाज के उत्थान विकास मे चलाये जा रहे सभी मुद्दों की जानकारी विस्तृत रूप से दिया गया ll और सभी को फाउंडेशन से जुड़कर समाज के उत्थान विकास मे भागीदारी निभाने की अपील किया गया ll कार्यक्रम के अंत मे शपथ ग्रहण हुआ और कार्यक्रम का समापन किया गया ll
कार्यक्रम मे सिंगरौली ज़िला से आयोजक मण्डल एवं कार्यकर्त्ता श्री राजकुमार अगरिया (जिलाध्यक्ष), पन्नेलाल अगरिया, महिपाल अगरिया, गोरेलाल अगरिया, अर्थलाल अगरिया, ठाकुर अगरिया, सुरेश अगरिया, रामनारायण अगरिया, रामविलास अगरिया, प्यारेलाल अगरिया, कौलेश अगरिया सहित कई स्वजातीय बंधु मातृ शक्तियां लगभग 300 से 400 की संख्या मे उपस्थित रहे ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai