दिनांक 08/03/2026 को लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे ज़िला इकाई कबीरधाम छत्तीसगढ़ मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम 2026 संपन्न हुआ ll ज़िला कबीरधाम छत्तीसगढ़ मे यह आयोजन ग्राम कोयलारी ग्राम पंचायत चंद्रादादर ब्लॉक बोड़ला मे संपन्न हुआ ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे प्रत्येक वर्ष अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम का आयोजन फाउंडेशन से जुड़े सभी जिलों एवं राज्यों के करवाया जाता है ll जिसका मुख्य उद्देश्य फाउंडेशन द्वारा समाज के उत्थान विकास मे चलाये जा रहे समस्त उद्देश्य को अगरिया जनसमुदाय तक पहुँचाना एवं फाउंडेशन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है ll अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम अंतर्गत हर वर्ष प्रत्येक जिलों मे इस आयोजन के लिए सभी जिलों के लिए कम से कम दो नोडल की नियुक्ति किया जाता है ll नोडल कार्यक्रम के दिन जिले मे उपस्थित होकर कार्यक्रम को अपनी उपस्थिति मे संपन्न कराते है ll जिलों के लिए नियुक्त नोडलो को फाउंडेशन का एजेंडा दिया जाता है जो कार्यक्रम के दौरान एजेंडा के सभी बिन्दुओ को बिंदुवार समझाते हु...
अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम 2026 ज़िला इकाई कबीरधाम छ ग मे संपन्न हुआ ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे ll
दिनांक 08/03/2026 को लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे ज़िला इकाई कबीरधाम छत्तीसगढ़ मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम 2026 संपन्न हुआ ll ज़िला कबीरधाम छत्तीसगढ़ मे यह आयोजन ग्राम कोयलारी ग्राम पंचायत चंद्रादादर ब्लॉक बोड़ला मे संपन्न हुआ ll
लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे प्रत्येक वर्ष अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम का आयोजन फाउंडेशन से जुड़े सभी जिलों एवं राज्यों के करवाया जाता है ll जिसका मुख्य उद्देश्य फाउंडेशन द्वारा समाज के उत्थान विकास मे चलाये जा रहे समस्त उद्देश्य को अगरिया जनसमुदाय तक पहुँचाना एवं फाउंडेशन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है ll
अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम अंतर्गत हर वर्ष प्रत्येक जिलों मे इस आयोजन के लिए सभी जिलों के लिए कम से कम दो नोडल की नियुक्ति किया जाता है ll नोडल कार्यक्रम के दिन जिले मे उपस्थित होकर कार्यक्रम को अपनी उपस्थिति मे संपन्न कराते है ll जिलों के लिए नियुक्त नोडलो को फाउंडेशन का एजेंडा दिया जाता है जो कार्यक्रम के दौरान एजेंडा के सभी बिन्दुओ को बिंदुवार समझाते हुए जानकारी देते है ll इसके उपरांत कार्यक्रम के अंत मे फाउंडेशन द्वारा प्रदाय शपथ ग्रहण कराया जाता है ll यह शपथ ग्रहण अपने समाज के उत्थान विकास मे भागीदारी निभाने एवं समाज के उत्थान के लिए फाउंडेशन से जुड़कर समाज मे जिम्मेदारी निभाने के लिए होता है ll
उपरोक्तानुसार कबीरधाम छत्तीसगढ़ मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम 2026 का आयोजन हुआ ll कार्यक्रम का सफल आयोजन ज़िला कबीरधाम समिति द्वारा किया गया ll ज़िला कबीरधाम के लिए फाउंडेशन द्वारा नियुक्त नोडल श्री रामखिलावन अगरिया, श्री दुबराज सिंह अगरिया, श्री उमेंद सिंह अगरिया, श्री पोरासाय अगरिया ज़ी रहे जिनके उपस्थिति मे कार्यक्रम संपन्न कराया गया ll
कार्यक्रम की शुरुआत अगरिया जनजाति के इष्ट देव लोहासुर पूजन के साथ किया गया इसके पश्चात्रा नोडल श्री रामखिलावन अगरिया ज़ी के द्वारा एजेंडा के सभी बिन्दुओ को विधिवत विश्लेषण करते हुए निम्नानुसार बताया गया ll
- अगरिया जनजाति समाज एवं समाज के संस्कृति का संरक्षण करना ll समाज का कोई भी व्यक्ति किसी अन्य धर्म मे ना जाए, अपने समाज की संस्कृति को ही अपनाये ll अपने जाती मे अगरिया लिखें जिससे अगरिया जनजाति समाज की पहचान स्थापित हो ll
- समाज के हर सदस्य को अपने हिस्से की जिम्मेदारी लेना होगा तभी समाज विकास करेगा ll
- समाज से नशा पान को प्रतिबंधित करते हुए समाज के सभी कार्यक्रम मे शिक्षा का प्रचार प्रसार एवं शिक्षा पर बात किया जाए ll
- समाज मे नशा मुक्ति अभियान चलाना जिससे आने वाली समाज की पीढ़ी नशा से दूर हो सके ll
- समाज मे महिलाओ का सम्मान करना ll
- संगठित समाज निर्माण करना जिससे समाज की सभी समस्याओ का समाधान हो सके ll
- फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मे चलाये जा रहे अभियान जैसे बच्चों को एकलव्य, नवोदय, ज्ञानोदय, उत्कृष्ट स्कूलों मे प्रवेश हेतु अधिक से अधिक फार्म भरवाना एवं बच्चों को ट्यूशन की व्यवस्था करवाना ll
- फाउंडेशन द्वारा बच्चों को फीस कॉपी बैग पुस्तक प्रदान करना ll
- मैनेजिंग डायरेक्टर अगरिया समाज कल्याण कोष योजना की जानकारी दी गयी बताया गया की इस योजना के अंतर्गत जुड़े सदस्य के दिवंगत होने पर उनके (परिवार) नॉमिनी को फाउंडेशन की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है ll इस योजना के प्रारम्भ मे दिवंगत सदस्य के नॉमिनी को 7000/- की राशि प्रदान किया जाता रहा है लेकिन इस योजना मे जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या बढ़ने पर दिवंगत सदस्य के नॉमिनी को मिलने वाली राशि भी बढ़ती जाती है ll ऐसा अनुमान है की इस योजना के अंतर्गत आने वाले 5 सालो मे जुड़े हुए सदस्यों के दिवंगत होने पर नॉमिनी को मिलने वाली राशि लगभग 2-3 लाख हो सकता है ll अतः सभी को इस योजना मे जुड़कर फार्म भरने को कहा गया ll
- समाज के उत्थान विकास मे हर शनिवार को फाउंडेशन की ओर से ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया जाता है ll सभी को घर बैठे ऑनलाइन मीटिंग मे ज्वाइन करने को बताया गया ll
☝️
उपरोक्त कई बिन्दुओ पर चर्चा किया गया और ज़िला कबीरधाम के ग्राम कोयलारी मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम 2026 का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया ll ज़िला कबीरधाम से आयोजनकर्ता शेर सिंह अगरिया, चपरु अगरिया, जीवन अगरिया गजपति अगरिया, जय सिंह अगरिया अन्नू अगरिया, नन्द कुमार अगरिया सहित जिले से कई स्वजातीय बंधु एवं माताए बहने लगभग 100 की संख्या मे उपस्थित हुए ll कार्यक्रम के अंत मे नोडल श्री रामखिलावन अगरिया ज़ी के द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया और कार्यक्रम का समापन किया गया ll
और भी अधिक जानकारी के लिए आप हमारे यू ट्यूब चैनल अगरिया समाज संगठन भारत को यू ट्यूब पर सर्च करके सब्सक्राइब करके जुड़े और पूरी गतिविधियों को देख सकते है ll फेसबुक पर अगरिया समाज संगठन भारत सर्च करके पेज को फॉलो कर सकते है ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai