लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे जिला डिंडोरी के ग्राम - विक्रमपुर मे दिनांक 24/05/2026 को अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम संपन्न हुआ ll जिला इकाई डिंडोरी मध्यप्रदेश अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम के लिए नियुक्त नोडल श्री उबरन अगरिया, श्री चूड़ामणि अगरिया, श्री जीवन अगरिया, श्री सागर अगरिया एवं रामदयाल अगरिया तथा उनकी 16 सदस्यों की टीम की उपस्थिति मे कार्यक्रम संपन्न हुआ ll श्री उबरन अगरिया ज़ी के द्वारा अगरिया जनजाति समाज के उत्थान विकास मे फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे फाउंडेशन के 26 बिन्दुओ का वाचन करते हुए समस्त जिला डिंडोरी वासियो को फाउंडेशन के विचार धारा मे एक विचार धारा मे संगठित होने का सन्देश दिया गया ll अगरिया जनजाति समाज एवं समाज की संस्कृति का संरक्षण का सन्देश देते हुए उन्होंने बताया की अपने समाज एवं अपने संस्कृति का सम्मान करना हम सभी का धर्म है हमें अपने अंतिम सांस तक अपने समाज की वैज्ञानिक संस्कृति एवं इतिहास को संरक्षण करते हुए पालन करना होगा क्योंकि अगरिया जनजाति समाज जिसने सबसे पहले लौह अयस्क की पहचान किया तथा पारम्परिक तकनीक स...
मैनेजिंग डायरेक्टर अगरिया समाज कल्याण कोष योजना
मैनेजिंग डायरेक्टर अगरिया समाज कल्याण कोष योजना अगरिया जनजाति समाज के लिए एक बहुत बड़ी पहल है llइस योजना की शुरुआत - 15/11/2025 से किया गया है ll
आइये इस योजना के बारे मे जानते है :-
लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे यह अगरिया समाज कल्याण कोष योजना एक ऐसी पहल है, जो हमारे किसी सामाजिक स्वजातीय बंधुओ के असमय हमारे बीच न रहने की स्थिति में, उनके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है ll अगरिया समाज अंतर्गत यदि कोई व्यक्ति चाहे वो महिला हो पुरुष हो वृद्ध हो या बच्चे हो कोई भी यदि इस योजना से जुड़ा है और उसके साथ कोई अप्रिय घटना (आकस्मिक मृत्यु) घट जाती है उस स्थिति उनके परिवार को इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहयोग प्रदान किया जायेगा ll
इस योजना के कुछ नियम और शर्त भी है जो निम्नलिखित है :-
1- इस योजना से मृत्यु सहायता उन्ही को मिलेगा जो इस योजना मे अपना रेजिस्ट्रेशन किये होंगे (जुड़े होंगे)ll
2- इस योजना से जुड़े किसी भी व्यक्ति के निधन होने पर,इस योजना मे जुड़े सभी सदस्यों को सहयोग करना आवश्यक होगा ll उदाहरण :- यदि कोई व्यक्ति इस योंजना से जुड़ा है और उसका निधन हो जाता है उस स्थिति मे इस योजना से जुड़े हर सदस्य को निधन हुए व्यक्ति के नॉमिनी को सहयोग करना होगा ll यदि कोई सहयोग नहीं करेंगे तो उनकी सदस्य्ता निरस्त कर दिया जायेगा ll और उनके साथ कोई ऎसी घटना घटेगी तो उनके नॉमिनी को आर्थिक सहयोग नहीं मिलेगा ll
3- इस योजना से जुड़ने के 6 महीने के बाद ही योजना से लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र माने जायेगे ll उदाहरण :- मान लीजिए कोई सदस्य 1 माह से जुड़ा है और दूसरे या तीसरे महीने मे उनका निधन हो जाता है उस स्थिति मे उनके नॉमिनी को सहयोग इस योजना अंतर्गत नहीं दिया जायेगा ll क्योंकि उनको जुड़े हुए अभी 6 माह नहीं हुआ है ll इसलिए इस योजना से हर व्यक्ति को जल्द से जल्द जुड़ना होगा ll जिससे लॉकिंग पीरियड जल्द से जल्द पूरा हो सके ll क्योंकि घटना बता कर नहीं आता ll
4- मान लीजिए कोई सदस्य जो इस योजना से जुड़ा है और उसका निधन हो जाता है ll उस स्थिति मे इस योजना मे जुड़े हुए सभी सदस्यों को निधन हुए व्यक्ति के नॉमिनी को सहयोग करना होगा ll लेकिन यदि कोई सदस्य सहयोग नहीं कर पाता उस स्थिति मे एक बार तक माफ़ रहेगा ll उदाहरण :- यदि इस योजना से जुड़ा कोई व्यक्ति, निधन हुए परिवार को एक बार सहयोग नहीं कर पाता तो उसकी सदस्य्ता बनी रहेगी, लेकिन यदि वो दूसरी बार किसी के निधन होने पर सहयोग नहीं करता है तो उसकी सदस्य्ता अमान्य (निरस्त) हो जायेगीll अब उसको अपनी सदस्य्ता पुनः सक्रिय करने के लिए तीन सहयोग लगातार करना होगा ll यदि वो लगातार तीन सहयोग नहीं करेंगे तो उनकी सदस्य्ता अमान्य (निरस्त) ही रहेगी ll
5- इस योजना की शुरुआत 7000 (सात हजार रुपये) से किया गया है ll उदाहरण :- मान लीजिए इस योजना से जुड़े किसी सदस्य का निधन होता है तो उसके परिवार या नॉमिनी को 7000/- रुपये इस योजना द्वारा दिए जायेगे ll लेकिन इस योजना मे जैसे जैसे जुड़ने वाले सदस्य बढ़ते जायेगे परिवार को इस योजना मे मिलने वाली राशि भी बढ़ती जायेगी यानी आने वाले 5 साल मे लगभग 2 से 3 लाख परिवार को मिलने की सम्भावना है ll
6- इस योजना से कैसे जुड़ना है :- इस योजना से जुड़ने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन भरना होगा और लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन से जुड़ना होगा जिससे फाउंडेशन को पता रहे की आप इस संस्था के माध्यम से इस योजना मे जुड़े हुए है ll
ऑनलाइन मैनेजिंग डायरेक्टर अगरिया समाज कल्याण कोष योजना मे फॉर्म भरने के लिए इस लिंक को टच करके भरे 👉www.mdjssamajkalyankoshyojna.com इस वेबसाइट के माध्यम से इस योजना मे फार्म भरा जा सकता है ll और फार्म भरने के बाद फाउंडेशन को सूचित करना होगा ll
इस योजना के माध्यम से अगरिया जनजाति समाज के सभी स्वजातीय बंधुओ को जोड़ने और रजिस्ट्रेशन कराने का लक्ष्य रखा गया है ll जिससे सभी इस योजना के माध्यम से अपने परिवार का सहारा बन पाएंगे ll
लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे प्रारम्भ की गयी मैनेजिंग डायरेक्टर अगरिया समाज कल्याण कोष योजना समाज के लिए एक वरदान है ll यदि अकस्मात परिवार मे किसी का निधन हो जाता है उस स्थिति मे परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान करना ही लक्ष्य है ll हमें पूर्ण भरोसा है कि हजारों लाखों का लक्ष्य भी बहुत जल्द पूरा कर लेंगे
यह उपलब्धि , संगठन की नहीं अपितु 'यह सफलता समस्त समाज समुदाय के विश्वास और एकता की है आप सभी ने इस पारदर्शी परिवार की भविष्य-सुरक्षा योजना को साकार रूप देने में जो सहयोग और विश्वास दिखाया है, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता ll
हम आप सभी सामाजिक साथियों एवं हमारी मातृशक्ति बहनों से यही अपेक्षा करते हैं कि आप इसी सक्रियता के साथ समाज के प्रत्येक स्वजातीय बंधुओ तक इस योजना की जानकारी पहुँचाएँ, ताकि प्रत्येक समाज का स्वजातीय बंधु इस योजना से जुड़ सके ll
क्योंकि अगर कभी किसी साथी के साथ कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटती है तो हमें यह अफसोस न रहे कि “काश हम सहयोग कर पाते।
तो आइए, इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ें
पूरा समुदाय हमारा परिवार है! आपका छोटा सा प्रयास किसी परिवार की बड़ी राहत बन सकता है!
दशरथ प्रसाद अगरिया (संस्थापक / मैनेजिंग डायरेक्टर)
(लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन)
मैनेजिंग डायरेक्टर अगरिया समाज कल्याण कोष योजना
🇮🇳🌄 जय हिंद🙏🏻🇮🇳
(इस योजना से जुड़ने के लिए हमसे सम्पर्क करे)
फेसबुक या यू ट्यूब पर अगरिया समाज संगठन भारत सर्च करे और चैनल / पेज को सब्सक्राइब करके किसी भी विडिओ मे कमेंट मे अपना नाम मोबाइल नंबर और मैसेज लिखें की मैनेजिंग डायरेक्टर अगरिया समाज कल्याण कोष योजना से जुड़ना है ll आपसे सम्पर्क किया जायेगा और आपको फाउंडेशन से जोड़ा जायेगा ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai