अगरिया जनजाति गौरव दिवस 2025 (लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन का 6वा स्थापना दिवस 2025) संपन्न हुआ कोतमा मे ll अगरिया जनजाति समाज के उत्थान एवं विकास का संस्था लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन का 6वा स्थापना दिवस जिसे अगरिया जनजाति समाज के लोग अगरिया जनजाति गौरव दिवस के रूप मे मनाते है कोतमा मे दिनांक 15/11/2025 को संपन्न हुआ ll फाउंडेशन संस्थापक श्री दशरथ प्रसाद अगरिया जी द्वारा बताया गया जैसे की अगरिया जनजाति समाज आदिम काल की वो जनजाति समाज है जिसने आदिम काल मे सर्वप्रथम परंपरागत तरीके से लौह अयस्क (लौह पत्थर)को मिट्टी के कोठी भट्ठी मे गलाकर लोहा बनाया और लोहा बनाने की पारम्परिक तकनीक को जन्म दिया ll इसलिए अगरिया जनजाति समाज अपने संस्कृति को लौह अयस्क से लोहा बनाने की संस्कृति को "अगरिया जनजाति गौरव दिवस" के रूप मे मानते है ll अगरिया जनजाति समाज एक प्रतिभाशाली वैज्ञानिक जनजाति समाज है, जो लोहा जैसी चमत्कारिक धातु को बनाकर पुरे देश दुनिया समाज को अवगत कराया ll भले ही आज अगरिया जनजाति समाज की संस्कृति को अपनाकर बड़ी बड़ी कम्पनियाँ आज लोहा बना रही है ll...
अगरिया जनजाति गौरव दिवस 2025 (लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन 6वा स्थापना दिवस)कोतमा मे संपन्न
अगरिया जनजाति गौरव दिवस 2025 (लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन का 6वा स्थापना दिवस 2025) संपन्न हुआ कोतमा मे ll
अगरिया जनजाति समाज के उत्थान एवं विकास का संस्था लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन का 6वा स्थापना दिवस जिसे अगरिया जनजाति समाज के लोग अगरिया जनजाति गौरव दिवस के रूप मे मनाते है कोतमा मे दिनांक 15/11/2025 को संपन्न हुआ ll फाउंडेशन संस्थापक श्री दशरथ प्रसाद अगरिया जी द्वारा बताया गया जैसे की अगरिया जनजाति समाज आदिम काल की वो जनजाति समाज है जिसने आदिम काल मे सर्वप्रथम परंपरागत तरीके से लौह अयस्क (लौह पत्थर)को मिट्टी के कोठी भट्ठी मे गलाकर लोहा बनाया और लोहा बनाने की पारम्परिक तकनीक को जन्म दिया ll इसलिए अगरिया जनजाति समाज अपने संस्कृति को लौह अयस्क से लोहा बनाने की संस्कृति को "अगरिया जनजाति गौरव दिवस" के रूप मे मानते है ll अगरिया जनजाति समाज एक प्रतिभाशाली वैज्ञानिक जनजाति समाज है, जो लोहा जैसी चमत्कारिक धातु को बनाकर पुरे देश दुनिया समाज को अवगत कराया ll भले ही आज अगरिया जनजाति समाज की संस्कृति को अपनाकर बड़ी बड़ी कम्पनियाँ आज लोहा बना रही है ll लेकिन इस लोहा बनाने की प्रतिभाशाली संस्कृति को जन्म देने वाली जनजाति समाज अगरिया जनजाति समाज है ll पर सबसे बड़ी दुर्भाग्य की बात ये है की जिस प्रतिभाशाली वैज्ञानिक अगरिया जनजाति समाज का योगदान ऐसा रहा हो आज उस समाज का नाम पहचान विलोपित होता जा रहा है ll अगरिया जनजाति समाज अपने संस्कृति लौह पत्थर से लोहा बनाने की संस्कृति को बड़े ही धूम धाम से "अगरिया जनजाति गौरव दिवस" के रूप मे प्रति वर्ष 15 नवंबर को मानते है ll कार्यक्रम मे अगरिया जनजाति समाज के लोग अपने परम पूज्य इष्ट देव लोहासुर की पूजन करते है और आदिवासी गीत संगीत एवं पड़की नृत्य करते हुए अगरिया जनजाति गौरव दिवस मनाते है ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन संस्थापक श्री दशरथ प्रसाद अगरिया जी द्वारा बताया गया की अगरिया जनजाति समाज शिक्षा, नौकरी, व्यवसाय, सामाजिक रहन सहन इन चारो स्तर से पिछड़ा हुआ समाज है ll भारत सरकार एवं राज्य सरकार को इस जनजाति समाज की ओर ध्यान देने की अत्यंत आवश्यकता है ll क्योंकि आज भी अगरिया जनजाति समाज अन्य समाजो की अपेक्षा बहुत ही पिछड़ा समाज है ll इस समाज को बेहतर समाज बनाने के लिए राज्य सरकार के आशीर्वाद एवं संरक्षण की अत्यंत आवश्यकता है तभी इस समाज का स्तर अन्य समाजो की तरह बेहतर हो सकेगा एवं विकास कर पायेगा ll बताया गया की आज राज्य मे जिन समाजो को विशेष पिछड़ी जनजाति का दर्जा प्राप्त है आज _उन_ समाजो की स्थिति काफ़ी बेहतर है लेकिन अगरिया जनजाति का स्तर उन समाजो से भी अत्यंत न्यून है ll समाज मे नौकरी, व्यवसाय का स्तर शून्य है ll अगरिया जनजाति समाज की राज्य सरकार से मांग है की अगरिया जनजाति समाज को विशेष पिछड़ी जनजाति का दर्जा देने का कष्ट करें जिससे ये समाज भी अन्य समाज की तरह सशक्त और बेहतर हो सके ll
अगरिया जनजाति गौरव दिवस कोतमा के मंगल भवन मे बड़े धूम धाम से मनाया गया ll कार्यक्रम मे 1000 से ऊपर के संख्या मे समाज के स्वजातीय बंधु एवं माताये बहने उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत अगरिया जनजाति के इष्ट देव लोहासुर पूजन के साथ हुआ ll कार्यक्रम मे अगरिया जनजाति समाज की इतिहास संस्कृति को विस्तार पूर्वक बताया गया तथा सभी को समझाइस दी गयी की सभी अपने घरों मे बच्चों के अगरिया जनजाति समाज की प्रतिभाशाली वैज्ञानिक संस्कृति को अवश्य बताये जिससे बच्चे अपने समाज और संस्कृति पर गर्व कर सके ll तथा समाज मे नशा पान के लेन देन को बंद करते हुए बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे ll तथा बताया गया की फाउंडेशन समाज मे बच्चों की शिक्षा के लिए जैसे फीस कॉपी बस्ता पुस्तक मे सहयोग करता है इसलिए समाज मे सभी बच्चों को पढ़ाये अच्छे संस्कार दे फाउंडेशन समाज के सभी स्वजातीय बंधुओ के साथ हर परिस्थिति मे खड़ा है ll फाउंडेशन के 6वे स्थापना दिवस कार्यक्रम मे राष्ट्रीय स्तर पर फाउंडेशन की ओर से सत्र 2024-25 मे बेहतर कार्य करने वाले जिलों के दो जिलों के जिलाध्यक्ष एवं पूरे फाउंडेशन अंतर्गत कार्य करने वाले दो बेस्ट कार्य कर्ताओ का सम्मान किया गया ll
दो बेस्ट जिलों के जिलाध्यक्ष मे सम्मानित होने वाले जिलाध्यक्ष मे पहले जिलाध्यक्ष 1- श्री उबरन अगरिया अगरिया रायगढ़ छत्तीसगढ़ रहे जिनका सम्मान फाउंडेशन द्वारा शॉल, सर्टिफिकेट, एवं एक अच्छे से गिफ्ट एवं फूल माला से सम्मान किया गया ll
2- दूसरे बेस्ट जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार अगरिया सिंगरौली मध्यप्रदेश रहे जिनका सम्मान शॉल, सर्टिफिकेट, एक अच्छे से गिफ्ट, एवं फूल माला से किया गया ll
इसके पश्चात् दो बेस्ट कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया जो पूरे फाउंडेशन अंतर्गत सत्र 2024-25 मे अच्छा कार्य किये थे ll
सम्मानित होने वाले दो बेस्ट कार्यकर्ताओ मे पहला बेस्ट कार्यकर्त्ता सम्मान 1- श्री शिवशंकर अगरिया गढ़वा झारखंड को दिया गया जिनका सम्मान शॉल, सर्टिफिकेट, गिफ्ट, एवं फूल माला पहना कर स्वागत किया गया ll
2- दूसरा बेस्ट कार्यकर्ता सम्मान श्री अमरशाह अगरिया सीधी मध्यप्रदेश को दिया गया जिनका सम्मान शॉल, सर्टिफिकेट, गिफ्ट, एवं फूल माला पहनाकर किया गया ll
कार्यक्रम की अगली कड़ी मे ऐसे जिलाध्यक्ष का सम्मान किया गया जो पूरे साल मे अपने जिले से फाउंडेशन को सबसे ज्यादा अंश दान करवाये थे, मतलब जिनके जिले से फाउंडेशन मे सबसे ज्यादा दान एक साल मे फाउंडेशन मे आया था ll जहाँ श्री दुबराज सिंह अगरिया ज़िला कोरबा छत्तीसगढ़ को सम्मानित किया गया जिनके जिले से पूरे एक साल मे फाउंडेशन मे सबसे ज्यादा अंश दान 20000 फाउंडेशन को प्राप्त हुआ था ll जिनका सम्मान फूल माला, शॉल, सर्टिफिकेट, गिफ्ट देकर किया गया ll
कार्यक्रम की अगली कड़ी मे ऐसे तीन समाज के जनप्रतिनिधि जो अपने ग्राम के पंचायत सरपंच है इनका सम्मान हुआ जिन्होंने फाउंडेशन को विशेष दान किये ll नाम निम्नानुसार है:-
1- श्री सुखित लाल अगरिया जी ग्राम पंचायत खड़गवा ज़िला मनेन्द्रगढ़ छत्तीसगढ़ जी का सम्मान हुआ इनके द्वारा फाउंडेशन को फाउंडेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था को 15000 की राशि समाज के उत्थान विकास मे दान किया गया ll फाउंडेशन द्वारा इनका आभार प्रकट करते हुए इनका सम्मान किया गया सम्मान फूल माला, शॉल, सर्टिफिकेट एवं (3का सेट) हॉट पॉट बर्तन के साथ मंच मे सम्मानित किया गया ll
2- दूसरे श्री सरजू प्रसाद सोनवानी ग्राम पंचायत सरपंच चिरई पानी ज़िला कोरिया छत्तीसगढ़ का सम्मान मंच मे किया गया इनके द्वारा समाज के उत्थान विकास मे फाउंडेशन को 5000/- का दान किया गया ll संस्था द्वारा इनका आभार प्रकट किया गया ll इनका सम्मान फूल माला, सर्टिफिकेट, शॉल एवं हॉट पॉट (1का सेट) बर्तन देकर किया गया ll
3- तीसरे से श्री फूल साय अगरिया जी सरपंच ग्राम पंचायत शंकरपुर छत्तीसगढ़ का स्वागत किया गया इनके द्वारा फाउंडेशन को समाज के उत्थान एवं विकास मे 2500/- का दान संस्था को दिया गया ll इनका सम्मान फूल माला के साथ किया गया ll एवं आभार प्रकट किया गया ll तथा फाउंडेशन से जुड़कर आगामी समय मे भी समाज के लिए समय देने की अपील की गयी ll
इसके पश्चात् मेधावी छात्र सम्मान 2024-25 दिया गया फाउंडेशन के नियमानुसार 85% लाने वाले छात्रों को मंच पुरुस्कार के साथ माता पिता और बच्चों का सम्मान किया जाता है इस वर्ष कु. अर्पिता अगरिया को मेधावी छात्र सम्मान दिया गया ll जिनका सम्मान फूल माला, टिफिन बॉक्स, बैग, हॉट पॉट बॉटल, कॉपी, पेन, पेंसिल इत्यादि समस्त अध्यन सामग्री के साथ मंच मे स्वागत किया गया ll
जनजाति गौरव दिवस मे कई राज्यों के जिलों से स्वजातीय बंधु शामिल हुए ll मध्यप्रदेश से - अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, सीधी, सिंगरौली आदि एवं छत्तीसगढ़ कोरिया मनेन्द्रगढ़, कोरबा, कबीरधाम, रायगढ़, झारखंड से-गढ़वा, तथा उत्तरप्रदेश से - सोनभद्र जैसे कई जिलों से स्वजातीय बंधु एवं कार्यकर्त्ता शामिल हुए ll कार्यक्रम मे पदाधिकारी श्री दशरथ प्रसाद अगरिया, बुद्धवती अगरिया, विश्वनाथ अगरिया, गोरेलाल अगरिया, विजय अगरिया, गयादीन अगरिया, दयाराम, राजकुमार अगरिया, पन्नेलाल, महिपाल अगरिया, अर्थलाल अगरिया, अमरशाह अगरिया, अजय अगरिया, सुखलाल अगरिया, कमलेश अगरिया, अनूप अगरिया, सुखित अगरिया,सुकुल नागवंशी, सरजू सोनवानी, फूल साय अगरिया, रामखिलावन अगरिया, दुबराज सिंह अगरिया, उमेंद सिंह अगरिया, उबरन अगरिया, जीवन अगरिया, चूड़ामणि अगरिया, टोपलाल अगरिया दुतिका अगरिया , अन्नू अगरिया सहित कई जिलों के स्वजातीय बंधु कार्यकर्त्ता माताये बहने कार्यक्रम मे शामिल हुए ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai