🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
9th me प्रवेश हेतु नवोदय की वेबसाइट सत्र 2026-27 मे जो बच्चे कक्षा 9 मे नवोदय विद्यालय मे प्रवेश लेना चाहते है उनके लिए खुसखबरी है की 9th प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन भरना सुरु हो चुका है ll इसलिए बिना देर किये जल्द से जल्द नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भरे ll
आवेदन कौन भर सकता है :- आवेदन भरने के लिए 2025-26 मे कक्षा 8 का छात्र होना आवश्यक है और आप जिस राज्य और जिले से होंगे आपको आवेदन भरने के दौरान वही राज्य और ज़िला चुनना होगा ll
आवेदन भरने के लिए जरुरी दस्तावेज क्या लगेगा :- आवेदन भरने के लिए कोई खास दस्तावेज नहीं लगना है केवल छात्र की फोटो, छात्र का हस्ताक्षर, एवं पिता या माता का पालक का हस्ताक्षर लेकर आप नवोदय विद्यालय के कक्षा 9 मे सत्र 2026-27 मे प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते है ll
आवेदन भरने की अंतिम तिथि क्या है :- नवोदय विद्यालय कक्षा 9 मे 2026-27 मे प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 23 सितम्बर 2025 निर्धारित किया गया है ll निर्धारित तिथि तक आवेदन किया जा सकता है ll
आवेदन भरने के उपरांत चयन की प्रक्रिया क्या होगी :- आवेदन भरने के उपरांत कक्षा 9 मे प्रवेश हेतु छात्रों का इंट्रेन्स ( चयन परीक्षा) होगा ll जिसके लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन मिलेगा जो नवोदय विद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा और प्रवेश पत्र मे अंकित निर्धारित स्थान, दिनांक एवं समय अनुसार परीक्षा केंद्र मे पहुंच कर परीक्षा देना होगा ll परीक्षा मे छात्र को पास होना होगा ll मेरिट सूची मे नाम आने के बाद ही छात्र को प्रवेश मिल पायेगा ll यदि छात्र परीक्षा मे फैल हो जाता है मेरिट मे नाम नहीं आता है उस स्थिति मे छात्र को प्रवेश नहीं मिल पायेगा ll
चयन परीक्षा (इंट्रेन्स) कब होगा :- नवोदय विद्यालय की साइट पर परीक्षा की तिथि 7 फ़रवरी 2026 निर्धारित की गयी है जो आगे पीछे बदल भी सकता है ll अतः अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट नवोदय विद्यालय की अवश्य देखे ll
चयन परीक्षा (इंट्रेन्स) मे पास होने के बाद क्या होगा :- चयन परीक्षा मे पास होने के बाद आपको काउंसलिंग (फोन से कॉल करके, लेटर या डाक से सूचित किया जायेगा ) के लिए बुलाया जायेगा जहाँ आपको स्कूल मे छात्र से सम्बंधित समस्त दास्तावेज प्रस्तुत करना होगा ll यदि छात्र आदिवासी, हरिजन, या पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आते है तो उनको अनुविभागीय अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित जाती प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा ll साथ ही क्लास 8वी पास की अंक सूची, आधार कार्ड, समग्र id, अपार id, मेडिकल प्रमाण पत्र मेडिकल बोर्ड से (छात्र का), स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC), फोटो जमा करना होगा ll
आवेदन भरने एवं पूरी जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय की वेबसाइट नीचे दी जा रही है जाकर पूरी जानकारी देखे :- 👉🏽👉🏽👉🏽👉🏽👉website
नोट :- यह केवल एक जानकारी के लिए ll व्लॉग मे लिखित जानकारी को अंतिम ना माना जाए सभी जानकारी नियम निर्देश शाशन एवं विद्यालय के आधीन है ll इसलिए पूरी जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai