ज़िला कोरिया छ्ग ग्राम - बर्दिया मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम 2025 सम्पन्न लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अगरिया जोड़ो अभियान 2025 ज़िला अनूपपुर के ग्राम पयारी मे संपन्न हुआ ll

ज़िला अनूपपुर ब्लॉक पुष्पराजगढ़ के ग्राम पयारी मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे दिनांक 15/06/2025 को ज़िला अनूपपुर ग्राम - पयारी ब्लॉक पुष्पराजगढ़ मे ज़िला स्तरीय अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll जहाँ लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के संस्थापक श्री दशरथ प्रसाद अगरिया उपस्थित हुए ll

ज़िला कोरिया छ्ग ग्राम - बर्दिया मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम 2025 सम्पन्न लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे

ज़िला इकाई कोरिया छत्तीसगढ़ मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम 2025 लौह  प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे दिनांक - 01/06/2025 दिन रविवार को
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

दिनांक 01/06/2025 को ज़िला कोरिया छत्तीसगढ़ के ग्राम - बर्दिया मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सत्र -2025 का संपन्न हुआ ll अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष फाउंडेशन से जुड़े सभी जिलों मे माह - मार्च से अप्रैल माह मे संपन्न होता है, लेकिन यदि किन्ही कारण वश कोई ज़िला इस कार्यक्रम को निर्धारित माहऐ सम्पन्न नहीं करा पाता है तो उसे ज़िला वासी मई -जून माह मे भी सम्पन्न करा सकते है ll फाउंडेशन संस्थापक / मैनेजिंग डायरेक्टर DASHRATH PRASAD AGARIYA जी का कहना है अगरिया जोड़ो अभियान कार्यक्रम लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुहीम आंदोलन है जिसका उद्देश्य जिलों जिलों के अगरिया जनजाति समाज को लौह

प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन से जोड़ना और संगठित समाज का निर्माण सम्पूर्ण भारत मे करना है इसके साथ ही फाउंडेशन द्वारा समाज के हित मे चलाये जा रहे सभी उद्देश्य गतिविधियों को सम्पूर्ण ज़िला वाशियों को अवगत कराना है ll अगरिया जोड़ो अभियान कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय फाउंडेशन की ओर से हर जिले के लिए नोडल कार्यकर्त्ता की नियुक्ति किया गया है ये नोडल दूसरे जिले के होते है जो कार्यक्रम के दिन जिलों मे उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति मे कार्यक्रम को सम्पन्न कराते है ll नोडल के पास फाउंडेशन द्वारा जारी किया हुआ एजेंडा होता है नोडल ज़िला मे कार्यक्रम के दौरान उस एजेंडा को विधिवत विश्लेषण करते हुए स्वजातीय बंधुओ को समझाते है और समाज के लिए संगठन के महत्व और जरुरत को बतलाते है और संस्था से जुड़ने को प्रेरित करते है ll तथा कार्यक्रम के अंतिम मे उपस्थित स्वजातीय बंधुओ को शपथ ग्रहण भी कराते है ll अगरिया जोड़ो अभियान कार्यक्रम आयोजन की सम्पूर्ण जिम्मेदारी फाउंडेशन की ओर से जिलों मे जिलों के लिए नियुक्त हर ज़िला के जिलाध्यक्ष एवं नियुक्त नोडल की होती है जो इस कार्यक्रम को जिलों मे आयोजित कराते है ll
लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन की ओर से समाज के उत्थान विकास मे चलाये जा रहे कुछ मुहीम निम्नानुसार है :-
1- अगरिया आदिवासी समाज का संरक्षण ll
2- अगरिया आदिवासी समाज की वैज्ञानिक संस्कृति (लौह अयस्क से लोहा का निर्माण) का संरक्षण ll
3-धर्म परिवर्तन ना करने अपने धर्म एवं संस्कृति मे रहना ll
4- नशा मुक्ति जनजागरूकता ll (नशा नाश का कारण जागरूकता लाना)
5- समाज मे शिक्षा के प्रति जागरूकता लाना शिक्षा के महत्व को समझाना ll
6- शिक्षा के लिए फाउंडेशन द्वारा सहयोग फीस कॉपी बस्ता पुस्तक एवं कॉलेज मे एड्मिसन मे सहयोग ll
7- मेधावी सम्मान एवं पुरुस्कार बच्चों को परीक्षा मे अच्छे अंक लाने पर ll
8- समाज की संस्कृति एवं इतिहास के सम्बन्ध मे समाज को जानकारी प्रदान करना ll
9- महिलाओं का सम्मान करना एवं महिला सशक्तिकरण
10- दशगात्र, विवाह, इलाज मे मदद फाउंडेशन द्वारा
☝🏽
उपरोक्त कई उद्देश्यों को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए फाउंडेशन द्वारा अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम का आयोजन जिलों मे लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन द्वारा कराया जाता है ll और स्वजातीय बंधुओ को संगठन से जुड़ने हेतु प्रेरित किया जाता है ll
ज़िला कोरिया छत्तीसगढ़ कार्यक्रम मे ज़िला कोरिया जिलाध्यक्ष श्री सुकुल नागवंशी, श्री सुखित लाल अगरिया, रामलखन अगरिया सहित जिलों के कई स्वजातीय बंधु एवं माताए बहने कार्यक्रम  मे उपस्थित रहे ll

फाउंडेशन से जुड़े गतिविधि को यू ट्यूब पर देखने के लिए यू ट्यूब पर अगरिया समाज संगठन भारत सर्च करें और चैनल को सब्सक्राइब करें ll

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनवानी गोत्र ,केरकेता ,बघेल ,अइंद एवं गोरकु गोत्र की कहानी

सोनवानी गोत्र ,केरकेता ,बघेल ,अइंद  एवं गोरकु   गोत्र की कहानी एवं इससे जुड़े कुछ किवदंती को आइये जानने का प्रयास करते है। जो अगरिया जनजाति  के  गोत्र  है।  किवदंतियो को पूर्व में कई इतिहास कारो द्वारा लेख किया गया है जिसको आज मै  पुनः आप सभी के समक्ष रखने का  हु। तो आइये जानते है -  लोगुंडी राजा के पास बहुत सारे पालतू जानवर थे। उनके पास एक जोड़ी केरकेटा पक्षी ,एक जोड़ी जंगली कुत्ते तथा एक जोड़ी बाघ थे। एक दिन जंगली कुत्तो से एक लड़का और लड़की पैदा हुए। शेरो ने भी एक लड़का और लड़की को  जन्म दिया। केरकेटा पक्षी के जोड़ो ने दो अंडे सेये और  उनमे से भी एक लड़का और लड़की निकले। एक दिन लोगुंडि राजा मछली का शिकार करने गया तथा उन्हें एक ईल मछली मिली और वे उसे घर ले आये। उस मछली को पकाने से पहले उन्होंने उसे काटा तो उसमे से भी एक लड़का और लड़की निकले। उसके कुछ दिनों बाद सारे पालतू जानवर मर गए सिर्फ उनके बच्चे बचे। उन बच्चो को केरकेता ,बघेल, सोनवानी तथा अइंद गोत्र  जो क्रमश पक्षी ,बाघ ,जंगली कुत्ते ,तथा ईल मछली से पैदा  हुए ...

मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति एवं अगरिया जनजाति के बारे में जानकारी

  मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति एवं अगरिया जनजाति के बारे में जानकारी  1 -अगरिया जनजाति की मध्य प्रदेश में जनसँख्या-  मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति की जनसँख्या लगभग 41243 है जो प्रदेश की कुल जनसँख्या का 0.057  प्रतिशत है।   2 -अगरिया निवास क्षेत्र -अगरिया वैसे मध्यप्रदेश के कई जिलों में पाए जाते है पर मुख्यतः अधिक संख्या में अनूपपुर ,शहडोल उमरिया ,कटनी ,मंडला ,बालाघाट ,सीधी ,सिंगरौली में मुख्यतः पाए जाते है।  3 -अगरिया गोत्र -अगरिया जनजाति में कुल 89 गोत्र पाए जाते है। (सम्पूर्ण गोत्र की जानकारी के लिए यू ट्यूब पर अगरिया समाज संगठन भारत सर्च करे और विडिओ देखे )(विडिओ देखने के लिए लिंक पर क्लीक करे - https://youtu.be/D5RSMaLql1M   )जिनमे से कुछ  प्रमुख गोत्र है सोनवानी ,अहिंद ,धुर्वे ,मरकाम ,टेकाम ,चिरई ,नाग ,तिलाम ,उइके,बघेल  आदि है प्रत्येक गोत्र में टोटम पाए जाते है। एवं अगरिया जनजाति का प्रत्येक गोत्र प्राकृतिक से लिया गया है अर्थात पेड़ पौधे ,जीव जंतु से ही लिया गया है। उदाहरण के लिए जैसे बघेल गोत्र बाघ से लिया गया है।  4-...

अगरिया आदिवासी समुदाय की उत्पत्ति (Origin of Agariya tribal community: -)

  अगरिया आदिवासी समुदाय की उत्पत्ति :- कोरबा के अगरिया 👇👇👇👇👇  अब हम एक महत्वपूर्ण और कठिन समस्या की और ध्यान देते है की वास्तव में ये अगरिया कौन है क्या  ही आदिवासी है ,क्या वैसे आदिवासी है जैसे होने चाहिए ,अपने आप में जो पहले ही अस्त्तिव में आ गए थे।  संभवतः लोहे की खोज या जानकारी के समय या सेन्ट्रल प्राविन्स में लोहे  की जानकारी प्राप्त होने के समय ,अथवा क्या वे साधारण तौर पर अनेक विभिन्न आदिवासी समूहों के सदस्यों का जमावड़ा है ,जिन्होंने लोहा गलाने का काम चुन लिया है. क्या डिंडोरी मंडला अनूपपुर शहडोल सीधी  सिंगरौली के अगरिया वही अगरिया है जो गोंडो की एक शाखा है जिन्होंने लोहे का काम करना शुरू कर दिया है।  और इसलिए धीरे धीरे वे एक विशेष समुदाय के रूप में अलग हो गए है। बिलासपुर के चोख अगरिया कोरबा उपजाति से बहुत मिलते जुलते है ,क्या वे कोरबा छत्तीसगढ़ जनजाति का ही एक अलग वर्ग है जिन्होंने लोहा गलाने का काम सुरु कर  दिया है।  हम भारत के कुछ अन्य जगह के समस्याओं को रख कर बात कर सकते है। रिसले ने बताया है की बिहार तथा पशिचम बंगाल के  लो...