अगरिया जोड़ो अभियान 2025 ज़िला अनूपपुर के ग्राम पयारी मे संपन्न हुआ ll सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अगरिया जोड़ो अभियान 2025 ज़िला अनूपपुर के ग्राम पयारी मे संपन्न हुआ ll

ज़िला अनूपपुर ब्लॉक पुष्पराजगढ़ के ग्राम पयारी मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे दिनांक 15/06/2025 को ज़िला अनूपपुर ग्राम - पयारी ब्लॉक पुष्पराजगढ़ मे ज़िला स्तरीय अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll जहाँ लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के संस्थापक श्री दशरथ प्रसाद अगरिया उपस्थित हुए ll

अगरिया जोड़ो अभियान 2025 ज़िला अनूपपुर के ग्राम पयारी मे संपन्न हुआ ll

ज़िला अनूपपुर ब्लॉक पुष्पराजगढ़ के ग्राम पयारी मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll

लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे दिनांक 15/06/2025 को ज़िला अनूपपुर ग्राम - पयारी ब्लॉक पुष्पराजगढ़ मे ज़िला स्तरीय अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll जहाँ लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के संस्थापक श्री दशरथ प्रसाद अगरिया उपस्थित हुए ll अगरिया जोड़ो अभियान कार्यक्रम संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्तर से नियुक्त नोडल की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ ज़िला अनूपपुर अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम 2025 के नोडल श्री सुखित लाल अगरिया ग्राम खड़गवा ज़िला मनेन्द्रगढ़ रहे है जो फाउंडेशन द्वारा प्रदाय एजेंडा को विधिवत विश्लेषण करते हुए उपस्थित स्वजातीय बंधुओ को  पढ़कर समझाये ll अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य समाज  मे शिक्षा के प्रति जागरूकता लाना, शिक्षा के महत्व को समझाना एवं फाउंडेशन द्वारा समाज मे शिक्षा के लिए किये जा रहे सहयोग से अवगत कराना, तथा समाज मे बढ़ रहे नशा खोरी के प्रति जागरूकता लाना एवं नशा पान से समाज की आने वाली पीढ़ी  जो बर्बाद हो रही है जागरूकता लाना रहा है, नशा मुक्ति जागरूकता,जागरूकता रैली निकाल कर किया गया ll 
फाउंडेशन संस्थापक़ श्री दशरथ प्रसाद अगरिया द्वारा बताया गया की लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन समाज के सम्पूर्ण उत्थान एवं विकास के लिए कार्यरत है जहाँ समाज मे शिक्षा प्रोत्साहन,विवाह सहायता, दशगात्र सहायता, फीस कॉपी बस्ता पुस्तक जैसे सम्पूर्ण सहयोग फाउंडेशन द्वारा समाज मे किया जा रहा है llअगरिया समाज की मांग है की अगरिया आदिवासी समाज जो आज  शिक्षा, व्यवसाय, नौकरी एवं सामाजिक रहन सहन से पिछड़ा समाज है सरकार अगरिया जनजाति समाज का सर्वे लेते हुए अगरिया आदिवासी समाज को विशेष पिछड़ी जनजाति(पी व्ही टी जी) मे शामिल करे जिससे अगरिया आदिवासी समाज भी अन्य समाज की तरह बेहतर और सशक्त हो सके ll 
ज़िला अनूपपुर के अगरिया समाज के स्वजातीय बंधुओ की मांग है माननीय मंत्री जी से कोतमा मे अगरिया आदिवासी समाज के लिए एक सामुदायिक भवन निर्माण कराने का कष्ट करें जिससे ये समाज भी अपने सामाजिक स्वजातीय बंधुओ सहित बैठ कर अपने समाज के उत्थान विकास के लिए चर्चा कर सके ll समाज को हर स्तर से बेहतर एवं सशक्त बनाने के लिए फाउंडेशन सतत कार्यशील है ll बताया गया की समाज के हर व्यक्ति को समाज मे अपनी जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी, तथा खंड खंड मे बट का नहीं रहना है क्योंकि एकता मे ही शक्ति होती है ll तथा सभी अपने समाज की संस्कृति, परंपरा रीति रिवाज का सम्मान करेंll क्योंकी अगरिया जनजाति समाज एक वैज्ञानिक जनजाति समाज है जो लौह अयस्क से लोहा बनाने की संस्कृति का जन्म दाता है इस दुनिया समाज को लोहा जैसे चमत्कारी धातु से अवगत कराने वाली जनजाति समाज अगरिया जनजाति समाज है अपने समाज की संस्कृति का संरक्षण करना सभी का कर्तव्य है ll संस्थापक़ दशरथ अगरिया जी के द्वारा धर्म परिवर्तन पर भी चर्चा किया गया बताया गया की समाज का कोई भी व्यक्ति यदि धर्म परिवर्तन करते पाया जाता है उसे किसी भी स्थिति मे माफ़ नहीं किया जायेगा समाज से बहिष्कार एवं समाज मे आना जाना पूर्ण रूप से बंद किया जायेगा इस बात का समर्थन उपस्थित फाउंडेशन के नोडल श्री सुखित लाल अगरिया एवं समस्त पदाधिकारियों ने किया ll 
कार्यक्रम के अंतिम मे उपस्थित स्वजातीय बंधुओ को फाउंडेशन के उद्देश्य का समाज मे पालन करने, शिक्षा के लिए समाज मे जागरूकता लाने, नशा मुक्त समाज के निर्माण मे भागीदारी निभाने के लिए शपथ ग्रहण कराया गया ll कार्यक्रम मे ब्लॉक कोतमा, जैतहरी, अनूपपुर, पुष्पराजगढ़ के सभी स्वजातीय बंधु शामिल हुए ll दशरथ प्रसाद अगरिया फाउंडेशन मैनेजिंग डायरेक्टर, सुखीत लाल अगरिया नोडल, मायाराम अगरिया, माखन लाल अगरिया, गोरेलाल अगरिया, मकरंद अगरिया, संतोष अगरिया, बुधराम अगरिया, मनीराम अगरिया, कलावती अगरिया, अमृतिया बाई सहित 200-300 की संख्या मे सामाजिक स्वजातीय बंधु माताए बहने उपस्थित हुए और ज़िला अनूपपुर मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ ll
फाउंडेशन की गतिविधि को यू ट्यूब पर देखने के यू ट्यूब पर सर्च करें " agariya samaj sangathan bharat" और चैनल को सब्सक्राइब करें ll

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनवानी गोत्र ,केरकेता ,बघेल ,अइंद एवं गोरकु गोत्र की कहानी

सोनवानी गोत्र ,केरकेता ,बघेल ,अइंद  एवं गोरकु   गोत्र की कहानी एवं इससे जुड़े कुछ किवदंती को आइये जानने का प्रयास करते है। जो अगरिया जनजाति  के  गोत्र  है।  किवदंतियो को पूर्व में कई इतिहास कारो द्वारा लेख किया गया है जिसको आज मै  पुनः आप सभी के समक्ष रखने का  हु। तो आइये जानते है -  लोगुंडी राजा के पास बहुत सारे पालतू जानवर थे। उनके पास एक जोड़ी केरकेटा पक्षी ,एक जोड़ी जंगली कुत्ते तथा एक जोड़ी बाघ थे। एक दिन जंगली कुत्तो से एक लड़का और लड़की पैदा हुए। शेरो ने भी एक लड़का और लड़की को  जन्म दिया। केरकेटा पक्षी के जोड़ो ने दो अंडे सेये और  उनमे से भी एक लड़का और लड़की निकले। एक दिन लोगुंडि राजा मछली का शिकार करने गया तथा उन्हें एक ईल मछली मिली और वे उसे घर ले आये। उस मछली को पकाने से पहले उन्होंने उसे काटा तो उसमे से भी एक लड़का और लड़की निकले। उसके कुछ दिनों बाद सारे पालतू जानवर मर गए सिर्फ उनके बच्चे बचे। उन बच्चो को केरकेता ,बघेल, सोनवानी तथा अइंद गोत्र  जो क्रमश पक्षी ,बाघ ,जंगली कुत्ते ,तथा ईल मछली से पैदा  हुए ...

मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति एवं अगरिया जनजाति के बारे में जानकारी

  मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति एवं अगरिया जनजाति के बारे में जानकारी  1 -अगरिया जनजाति की मध्य प्रदेश में जनसँख्या-  मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति की जनसँख्या लगभग 41243 है जो प्रदेश की कुल जनसँख्या का 0.057  प्रतिशत है।   2 -अगरिया निवास क्षेत्र -अगरिया वैसे मध्यप्रदेश के कई जिलों में पाए जाते है पर मुख्यतः अधिक संख्या में अनूपपुर ,शहडोल उमरिया ,कटनी ,मंडला ,बालाघाट ,सीधी ,सिंगरौली में मुख्यतः पाए जाते है।  3 -अगरिया गोत्र -अगरिया जनजाति में कुल 89 गोत्र पाए जाते है। (सम्पूर्ण गोत्र की जानकारी के लिए यू ट्यूब पर अगरिया समाज संगठन भारत सर्च करे और विडिओ देखे )(विडिओ देखने के लिए लिंक पर क्लीक करे - https://youtu.be/D5RSMaLql1M   )जिनमे से कुछ  प्रमुख गोत्र है सोनवानी ,अहिंद ,धुर्वे ,मरकाम ,टेकाम ,चिरई ,नाग ,तिलाम ,उइके,बघेल  आदि है प्रत्येक गोत्र में टोटम पाए जाते है। एवं अगरिया जनजाति का प्रत्येक गोत्र प्राकृतिक से लिया गया है अर्थात पेड़ पौधे ,जीव जंतु से ही लिया गया है। उदाहरण के लिए जैसे बघेल गोत्र बाघ से लिया गया है।  4-...

अगरिया आदिवासी समुदाय की उत्पत्ति (Origin of Agariya tribal community: -)

  अगरिया आदिवासी समुदाय की उत्पत्ति :- कोरबा के अगरिया 👇👇👇👇👇  अब हम एक महत्वपूर्ण और कठिन समस्या की और ध्यान देते है की वास्तव में ये अगरिया कौन है क्या  ही आदिवासी है ,क्या वैसे आदिवासी है जैसे होने चाहिए ,अपने आप में जो पहले ही अस्त्तिव में आ गए थे।  संभवतः लोहे की खोज या जानकारी के समय या सेन्ट्रल प्राविन्स में लोहे  की जानकारी प्राप्त होने के समय ,अथवा क्या वे साधारण तौर पर अनेक विभिन्न आदिवासी समूहों के सदस्यों का जमावड़ा है ,जिन्होंने लोहा गलाने का काम चुन लिया है. क्या डिंडोरी मंडला अनूपपुर शहडोल सीधी  सिंगरौली के अगरिया वही अगरिया है जो गोंडो की एक शाखा है जिन्होंने लोहे का काम करना शुरू कर दिया है।  और इसलिए धीरे धीरे वे एक विशेष समुदाय के रूप में अलग हो गए है। बिलासपुर के चोख अगरिया कोरबा उपजाति से बहुत मिलते जुलते है ,क्या वे कोरबा छत्तीसगढ़ जनजाति का ही एक अलग वर्ग है जिन्होंने लोहा गलाने का काम सुरु कर  दिया है।  हम भारत के कुछ अन्य जगह के समस्याओं को रख कर बात कर सकते है। रिसले ने बताया है की बिहार तथा पशिचम बंगाल के  लो...