अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जो लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन से जुड़े सभी राज्यों के जिलों मे संपन्न कराया जाता है ll दिनांक 19 अप्रैल 2026 को जिला रायगढ़ के ग्राम सरईपाली मे सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ll जिला रायगढ़ समिति एवं जिलाध्यक्ष श्री उबरन अगरिया जिनके सफल आयोजन से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम हेतु लौह प्रगलक अगरिया भारत फाउंडेशन की ओर से नोडल / मुख्य अतिथि के रूप मे श्री अन्नू अगरिया एवं श्री गजपति अगरिया की नियुक्ति हुई थी जिनको कार्यक्रम मे उपस्थित होकर अपने कुशल नेतृत्व मे कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न कराना था लेकिन दोनों नोडल के घर एक ही समय मे शादी लगन कार्यक्रम होने के वजह से दोनों नोडल उपस्थित नहीं हो पाए, दोनों नोडल की अनुपस्थिति मे रायगढ़ जिला के जिलाध्यक्ष श्री उबरन अगरिया ज़ी को ही नोडल का दायित्व फाउंडेशन द्वारा दिया गया जिनके कुशल नेतृत्व मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम रायगढ़ जिला मे संपन्न हुआ ll अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जहाँ आज लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के...
सीधी ज़िला के अगरिया आदिवासी समाज के लोगो ने अगरिया समाज को विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) मे शामिल किये जाने को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग एवं माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन ज़िला कलेक्टर को सौपे
वर्तमान मे बिगत कई सालो से मध्यप्रदेश के अगरिया आदिवासी सामुदाय के लोग अपने अस्तित्व और अपने समाज को एक बेहतर सशक्त शिक्षित समाज बनाने के लिए काफी प्रयास कर रहे है ll अगरिया आदिवासी सामुदाय भारत के जाती के कालम क्रमांक 1 मे आता है ll यदि अगरिया जनजाति समाज का इतिहास देखा जाय तो अगरिया आदिवासी सामुदाय बहुत ही प्राचीन जनजाति समुदाय है ये समुदाय जंगलो पहाड़ो मे निवास करते थे जहाँ उन्होंने लौह अयस्क की पहचान किया और अपने पारम्परिक पद्धति तकनीक से लौह अयस्क को अपने परंपरागत भट्ठी मे गलाकार सर्वप्रथम लोहा बनाया ll लोहा बनाने की संस्कृति को जन्म को देने वाली जनजाति अगरिया जनजाति है ll ये समुदाय आज भी गाँव गाँव मे लोहा के औजार, क़ृषि उपयोगी सामग्री बनाकर जीवन यापन कर रहे है ll सीधी ज़िला के अगरिया समुदाय के लोग अमरशाह अगरिया, अजय अगरिया, राजकुमार अगरिया जी से बात करने पर बताया गया की ये समाज बहुत ही पिछड़ा समाज है इस समाज का रहन सहन बहुत ही पिछड़ा है, समाज मे शिक्षा का स्तर अति न्यून है, नौकरी नहीं है, समाज व्यावसायिक रूप से कमजोर है ll इस समाज को एक बेहतर सशक्त समाज बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार एवं भारत सरकार के आशीर्वाद संरक्षण की आवश्यकता है ll हम अगरिया समुदाय के लोगो का भारत सरकार एवं राज्य सरकार से निवेदन है कि सरकार अगरिया आदिवासी समुदाय का सर्वे लेकर (सामाजिक रहन सहन, शिक्षा, व्यवसाय, नौकरी के आधार पर) विशेष पिछड़ी जनजाति मे शामिल करें जिससे ये समाज वही अन्य समाज की तरह बेहतर और सशक्त समाज हो सके ll आज तक अगरिया जनजाति समाज की ओर किसी का ध्यान नहीं गया है इसीलिए इस समाज की स्थिति पिछड़ा हुआ है ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन अगरिया जनजाति समाज के उत्थान विकास का संस्था है जो लगातर समाज के अस्तित्व, संस्कृति संरक्षण को लेकर सतत कार्यरत है ll फाउंडेशन की ओर से ज़िला ज़िला मे समिति का निर्माण किया गया है ll
उक्त मुद्दों को लेकर दिनांक 21/03/2025 को ज़िला सीधी के अगरिया आदिवासी समाज के स्वजातीय बंधुओ ने लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे अगरिया जनजाति समाज का सर्वे लेते हुए विशेष पिछड़ी जनजाति मे शामिल किये जाने की माँग का ज्ञापन राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग मंत्रालय भारत सरकार एवं माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन ज़िला कलेक्टर को सौपे ll ज्ञापन सौपने जिला सीधी के जिलाध्यक्ष श्री अमरशाह अगरिया, अजय अगरिया, राजकुमार अगरिया, सत्यधारी अगरिया, इंद्राज़ अगरिया, रामलल्लू अगरिया एवं कई स्वजातीय बंधु गए ll
यू ट्यूब पर अगरिया समाज संगठन भारत एवं अगरिया की गतिविधि देखने के लिए सर्च करें "agariya samaj sangathan bharat" और चैनल को सब्सक्राइब करें ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai