🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
अगरिया जनजाति को विशेष पिछड़ी जनजाति मे शामिल किये जान एवं भूमि आवंटन को लेकर ज़िला इकाई अनूपपुर की टीम ने सौपा ज्ञापन ज़िला कलेक्टर अनूपपुर को
आज दिनांक 02.01.2025 को अगरिया जनजाति को विशेष पिछड़ी जनजाति मे शामिल किये जाने एवं 15 नवंबर अगरिया जनजाति गौरव दिवस दिवस घोषित किये जाने को लेकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं अनुसूचित जनजाति आयोग आयोग मध्यप्रदेश के नाम ज़िला कलेक्टर अनूपपुर को लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन ज़िला इकाई अनूपपुर की ओर से ज्ञापन सौपा गया ll
ज्ञापन के दौरान जिला अनूपपुर कलेक्टर महोदय से अगरिया जनजाति के अस्तित्व एवं स्थिति को देखते हुए अगरिया जनजाति सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन के लिए भी चर्चा किया गया एवं आवेदन भी दिया गया ll ज़िला इकाई अनूपपुर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के टीम के द्वारा माननीय कलेक्टर महोदय से यह भी चर्चा किया गया की अगरिया जनजाति आज शैक्षिक, व्यावसायिक एवं नौकरी मे हर स्तर से पिछड़ा हुआ है यदि भवन के लिए अगरिया समाज को भूमि आवंटित हो जाता है तो अगरिया समाज सामुदायिक भवन निर्माण करा कर अगरिया जनजाति भी अपने समाज के विकास के लिए समाज को जागरूक कर पायेगा जिससे अगरिया जनजाति भी अन्य समाज की तरह सशक्त और शिक्षित हो पायेगा ll उक्त चर्चा के दौरान माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा बोला गया की जो भी हो सकेगा हम प्रयास करेंगे और अगरिया जनजाति को विशेष पिछड़ी जनजाति मे शामिल किये जाने को लेकर ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी एवं आयोग कार्यालय मध्यप्रदेश को भेजा जायेगा ll
चर्चा के दौरान ज्ञापन लेने की कार्यवाही ज़िला अनूपपुर अपर कलेक्टर महोदय के द्वारा किया गया अपर कलेक्टर महोदय द्वारा बताया गया की विशेष पिछड़ी जनजाति का दर्जा प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग मंत्रालय एवं भारत सरकार को ज्ञापन सौपे क्योंकि विशेष जनजाति का दर्जा भारत सरकार की ओर से हो सकता है लेकिन जिसके लिए अगरिया जनजाति को प्रयास करना होगा ll श्री मान अपर कलेक्टर महोदय अनूपपुर द्वारा बहुत अच्छी जानकारी समाज के लिए दिया गया ll एवं उक्त सभी ज्ञापन पर कार्यवाही करने को भी कहा गया गया ll
ज़िला इकाई अनूपपुर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन की ओर से ज्ञापन देने फाउंडेशन के फाउंडर श्री दशरथ प्रसाद अगरिया जी जिला अनूपपुर जिलाध्यक्ष श्री मायाराम अगरिया जी, अनूपपुर पुष्पराजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष श्री माखन लाल अगरिया जी, संचालक श्री गोरेलाल अगरिया जी एवं कार्यकर्त्ता मकरंद अगरिया, कमलेश अगरिया, असीम अगरिया, अनिल कुमार अगरिया जी उपस्थित रहे ll सभी के सफल प्रयास से ज्ञापन सौपा गया ll
यू ट्यूब पर अगरिया समाज संगठन भारत की गतिविधि को देखने के लिए यू ट्यूब पर सर्च करें "agariya samaj sangathan bharat" और चैनल को सब्सक्राइब करके जुड़े ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai