डिंडासरई कोरबा मे पहुचे समाज को जागरूक करने फाउंडेशन के डायरेक्टर अपने टीम सहित ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अगरिया जोड़ो अभियान 2025 ज़िला अनूपपुर के ग्राम पयारी मे संपन्न हुआ ll

ज़िला अनूपपुर ब्लॉक पुष्पराजगढ़ के ग्राम पयारी मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे दिनांक 15/06/2025 को ज़िला अनूपपुर ग्राम - पयारी ब्लॉक पुष्पराजगढ़ मे ज़िला स्तरीय अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll जहाँ लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के संस्थापक श्री दशरथ प्रसाद अगरिया उपस्थित हुए ll

डिंडासरई कोरबा मे पहुचे समाज को जागरूक करने फाउंडेशन के डायरेक्टर अपने टीम सहित ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन

कल दिनांक 29/01/2024 को लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के डायरेक्टर श्री रामखिलावन अगरिया जी अपने पूरे टीम दुबराज अगरिया जी (जिलाध्यक्ष कोरबा) उमेंद अगरिया जी, चमरा साय अगरिया जी, दिलमोहन अगरिया जी, सुखशाय अगरिया जी एवं अन्य पूरे टीम सहित पहुचेll ग्राम डिंडासरई कोरबा छ. ग जो बीहड़ वनाँचल पहाड़ियों के बीच जिला कोरबा छत्तीसगढ़ मे स्थित हैं ll पूरी टीम जिला कोरबा समिति की वहां पहुंच कर डिंडासरई मे लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन की बैठक किये ll फाउंडेशन के उद्देश्य से परचित कराते हुए समाज के लोगो को उद्देश्य पर्ची वितरण किये ll एवं फाउंडेशन से जुड़कर समाज के उत्थान विकास मे भागीदारी सुनिश्चित करने को कहाँ गया ll रामखिलावन अगरिया जी डायरेक्टर द्वारा बताया गया की बैठक के दौरान फाउंडेशन द्वारा अगरिया जनजाति समाज के लिए चलाये जा रहे समस्त मुहीम को वहां उपस्थित समाज के स्वजातीय बंधुओ को बताया गया ll जो निम्नानुसार हैं :-
1- अगरिया जनजाति का संरक्षण
2-संस्कृति का संरक्षण
3- धर्म परिवर्तन पर रोक लगाना और समाज को संरक्षित करना ll
4- समाज को नशा मुक्त समाज बनाने हेतु सभी को मिलकर प्रयास करना एवं समाज मे मुहीम चलाना जिससे समाज के बच्चों मे अच्छे संस्कार आये ll
5- समाज मे शिक्षा पर बच्चों को पढ़ने लिखने हेतु शिक्षा राशि सहयोग करना ll
6- 10,12वी कॉलेज मे जिला, राज्य मे प्रथम आने पर पुरुस्कार एवं मंच मे सम्मान करना ll
7- फाउंडेशन से जुड़े लोगो के घर मे शोक सन्देश समाचार पर दशगात्र सहयोग फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाना ll
8- भविष्य मे समाज मे विवाह सम्मेलन आयोजन किया जाना ll
9- सम्पूर्ण भारत मे संगठित समाज का निर्माण ll इत्यादि ll
उपरोक्त फाउंडेशन लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन द्वारा अगरिया जनजाति के उत्थान विकास हेतु चलाये जा रहे समस्त मुहीम से लोगो को जानकारी दिए ll उन्होंने कहाँ समाज हमारा हैं और हमको अपने समाज का आने वाला भविष्य तय करना होगा llअपने बच्चों के आने वाले भविष्य को कैसे सुरक्षित करना हैं तय हम सबको समाज के लोगो को तय करना होगा ll उन्होंने कहाँ की यदि आज हम सब सम्पूर्ण भारत के सभी राज्यों के अगरिया जनजाति समाज के स्वजातीय भाई बंधुओ माताए बहने मिलकर यदि इस समाज के उत्थान विकास के लिए आगे नहीं आएंगे तो हमारा समाज बहुत पिछड़ जाएगा ll हमारे बच्चों एवं हमारे समाज का पहचान अस्तित्व विलुप्त हो जायेगा ll अगरिया जनजाति एक वैज्ञानिक जनजाति हैं जिसने सर्वप्रथम इस दुनिया को लौह अयस्क से लोहा बनाकर पूरी दुनिया को लोहा जैसे चमत्कारिक धातु से अवगत कराया ll हम सभी को अपने इस वैज्ञानिक संस्कृति वाले समाज पर गर्व होना चाहिए ll और मिलकर अपने समाज के अस्तित्व पहचान के लिए कदम उठाना चाहिए ll उन्होंने बताया की आज हर समाज संगठित होकर अपने समाज के उत्थान विकास मे आगे जा रहा हैं तो हम अगरिया जनजाति समाज क्यों अलग थलग होकर काम करें आइये सभी मिलकर एक साथ समाज के उत्थान विकास मे हाथ बढ़ाये ll वहां उपस्थित सभी स्वजातीय बंधुओ ने फाउंडेशन के साथ मिलकर कार्य करने एवं फाउंडेशन के विचार धारा मे चलने का निर्णय लिए और बहुत अच्छे सकारात्मक बाते निकल कर आया ll और फाउंडेशन को वहां उपस्थित लोगो द्वारा 920/- रुपये का डोनेशन भी समाज के उत्थान विकास मे दिए ll
फाउंडेशन मैनेजिंग डायरेक्टर दशरथ अगरिया जी ने सभी पूरे टीम को बधाई दिए ll उन्होंने कहा आज हमारे समाज के उत्थान विकास मे ऐसे कार्यकर्त्ता साथियों की आवश्यकता हैं जो समाज मे अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं और आगे बढ़कर समाज की जिम्मेदारी समाज के उत्थान विकास के लिए लेते हैं ll सभी को धन्यवाद अर्पित किये ll

यू ट्यूब पर संगठन की गतिविधि को देखने के लिए यू ट्यूब पर सर्च करें "agariya samaj sangathan bharat" और चैनल को सब्सक्राइब करें ll
फेसबुक पर अगरिया समाज संगठन भारत सर्च करें और पेज को फॉलो करके जुड़े ll

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनवानी गोत्र ,केरकेता ,बघेल ,अइंद एवं गोरकु गोत्र की कहानी

सोनवानी गोत्र ,केरकेता ,बघेल ,अइंद  एवं गोरकु   गोत्र की कहानी एवं इससे जुड़े कुछ किवदंती को आइये जानने का प्रयास करते है। जो अगरिया जनजाति  के  गोत्र  है।  किवदंतियो को पूर्व में कई इतिहास कारो द्वारा लेख किया गया है जिसको आज मै  पुनः आप सभी के समक्ष रखने का  हु। तो आइये जानते है -  लोगुंडी राजा के पास बहुत सारे पालतू जानवर थे। उनके पास एक जोड़ी केरकेटा पक्षी ,एक जोड़ी जंगली कुत्ते तथा एक जोड़ी बाघ थे। एक दिन जंगली कुत्तो से एक लड़का और लड़की पैदा हुए। शेरो ने भी एक लड़का और लड़की को  जन्म दिया। केरकेटा पक्षी के जोड़ो ने दो अंडे सेये और  उनमे से भी एक लड़का और लड़की निकले। एक दिन लोगुंडि राजा मछली का शिकार करने गया तथा उन्हें एक ईल मछली मिली और वे उसे घर ले आये। उस मछली को पकाने से पहले उन्होंने उसे काटा तो उसमे से भी एक लड़का और लड़की निकले। उसके कुछ दिनों बाद सारे पालतू जानवर मर गए सिर्फ उनके बच्चे बचे। उन बच्चो को केरकेता ,बघेल, सोनवानी तथा अइंद गोत्र  जो क्रमश पक्षी ,बाघ ,जंगली कुत्ते ,तथा ईल मछली से पैदा  हुए ...

मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति एवं अगरिया जनजाति के बारे में जानकारी

  मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति एवं अगरिया जनजाति के बारे में जानकारी  1 -अगरिया जनजाति की मध्य प्रदेश में जनसँख्या-  मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति की जनसँख्या लगभग 41243 है जो प्रदेश की कुल जनसँख्या का 0.057  प्रतिशत है।   2 -अगरिया निवास क्षेत्र -अगरिया वैसे मध्यप्रदेश के कई जिलों में पाए जाते है पर मुख्यतः अधिक संख्या में अनूपपुर ,शहडोल उमरिया ,कटनी ,मंडला ,बालाघाट ,सीधी ,सिंगरौली में मुख्यतः पाए जाते है।  3 -अगरिया गोत्र -अगरिया जनजाति में कुल 89 गोत्र पाए जाते है। (सम्पूर्ण गोत्र की जानकारी के लिए यू ट्यूब पर अगरिया समाज संगठन भारत सर्च करे और विडिओ देखे )(विडिओ देखने के लिए लिंक पर क्लीक करे - https://youtu.be/D5RSMaLql1M   )जिनमे से कुछ  प्रमुख गोत्र है सोनवानी ,अहिंद ,धुर्वे ,मरकाम ,टेकाम ,चिरई ,नाग ,तिलाम ,उइके,बघेल  आदि है प्रत्येक गोत्र में टोटम पाए जाते है। एवं अगरिया जनजाति का प्रत्येक गोत्र प्राकृतिक से लिया गया है अर्थात पेड़ पौधे ,जीव जंतु से ही लिया गया है। उदाहरण के लिए जैसे बघेल गोत्र बाघ से लिया गया है।  4-...

अगरिया आदिवासी समुदाय की उत्पत्ति (Origin of Agariya tribal community: -)

  अगरिया आदिवासी समुदाय की उत्पत्ति :- कोरबा के अगरिया 👇👇👇👇👇  अब हम एक महत्वपूर्ण और कठिन समस्या की और ध्यान देते है की वास्तव में ये अगरिया कौन है क्या  ही आदिवासी है ,क्या वैसे आदिवासी है जैसे होने चाहिए ,अपने आप में जो पहले ही अस्त्तिव में आ गए थे।  संभवतः लोहे की खोज या जानकारी के समय या सेन्ट्रल प्राविन्स में लोहे  की जानकारी प्राप्त होने के समय ,अथवा क्या वे साधारण तौर पर अनेक विभिन्न आदिवासी समूहों के सदस्यों का जमावड़ा है ,जिन्होंने लोहा गलाने का काम चुन लिया है. क्या डिंडोरी मंडला अनूपपुर शहडोल सीधी  सिंगरौली के अगरिया वही अगरिया है जो गोंडो की एक शाखा है जिन्होंने लोहे का काम करना शुरू कर दिया है।  और इसलिए धीरे धीरे वे एक विशेष समुदाय के रूप में अलग हो गए है। बिलासपुर के चोख अगरिया कोरबा उपजाति से बहुत मिलते जुलते है ,क्या वे कोरबा छत्तीसगढ़ जनजाति का ही एक अलग वर्ग है जिन्होंने लोहा गलाने का काम सुरु कर  दिया है।  हम भारत के कुछ अन्य जगह के समस्याओं को रख कर बात कर सकते है। रिसले ने बताया है की बिहार तथा पशिचम बंगाल के  लो...