अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जो लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन से जुड़े सभी राज्यों के जिलों मे संपन्न कराया जाता है ll दिनांक 19 अप्रैल 2026 को जिला रायगढ़ के ग्राम सरईपाली मे सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ll जिला रायगढ़ समिति एवं जिलाध्यक्ष श्री उबरन अगरिया जिनके सफल आयोजन से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम हेतु लौह प्रगलक अगरिया भारत फाउंडेशन की ओर से नोडल / मुख्य अतिथि के रूप मे श्री अन्नू अगरिया एवं श्री गजपति अगरिया की नियुक्ति हुई थी जिनको कार्यक्रम मे उपस्थित होकर अपने कुशल नेतृत्व मे कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न कराना था लेकिन दोनों नोडल के घर एक ही समय मे शादी लगन कार्यक्रम होने के वजह से दोनों नोडल उपस्थित नहीं हो पाए, दोनों नोडल की अनुपस्थिति मे रायगढ़ जिला के जिलाध्यक्ष श्री उबरन अगरिया ज़ी को ही नोडल का दायित्व फाउंडेशन द्वारा दिया गया जिनके कुशल नेतृत्व मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम रायगढ़ जिला मे संपन्न हुआ ll अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जहाँ आज लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के...
लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन जिसका उद्देश्य अगरिया जनजाति समाज का सम्पूर्ण उत्थान एवं विकास हैं अगरिया समाज का संरक्षण संस्कृति का संरक्षण, सम्पूर्ण भारत मे संगठित समाज,समाज मे शिक्षा सहयोग, नशा मुक्ति अभियान, दशगात्र सहयोग करना हैं जैसे कई मुद्दों पर लगातार काम कर रहा हैं ll जिसका पूरा श्रेय अगरिया समाज के जाबाज समाज के प्रति समर्पित कार्यकर्त्ताओ को जाता हैं ll फाउंडेशन द्वारा आगामी आने वाले समय मे सम्पूर्ण भारत स्तर पर "अगरिया जनजाति संवाद कार्यक्रम" का आयोजन होने वाला हैं जिसका उद्देश्य अगरिया जनजाति मे विभेद को समाप्त करना एवं समाज के विकास उत्थान के प्रति फाउंडेशन से जुड़कर लोगो मे रुझान लाना हैं ll जिसके प्रचार प्रसार मे जिला कोरबा छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता अपने घर से 100 किलोमीटर दूर जाकर मीटिंग एवं बैठक के माध्यम से लोगो को कार्यक्रम के बारे मे एवं कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे मे जानकारी दे रहे हैं ll इसके साथ ही फाउंडेशन द्वारा समाज के उत्थान विकास के लिए चलाये जा रहे मुहीम से लोगो को परिचित करा रहे हैं एवं फाउंडेशन से सभी को जुड़ने एवं समाज के उत्थान मे भागीदारी निभाने को प्रेरित कर रहे हैंll जिला कोरबा छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता फाउंडेशन डायरेक्टर श्री रामखिलावन अगरिया, कोरबा जिला भावी अध्यक्ष दुबराज अगरिया, उपाध्यक्ष उमेंद अगरिया एवं पूराशाय अगरिया जी लगभग कई दिनों से समय निकाल कर 100 किलोमीटर दूर कई गाँवों मे समाज के बीच जाकर बैठक, सम्पर्क करके लोगो को जागरूक कर रहे हैं तथा होने वाले कार्यक्रम का प्रचार प्रसार कर रहे हैं ll और मुख्य बात ये की एक दिन मे कई गांव जाकर लोगो से संपर्क किया जा रहा हैं अभि दिनांक - 02/01/2024 को इन कार्यकर्ताओ द्वारा ग्राम - आमाडांड, मदनपुर, मदनपुर 3 मोहल्ला, छुईढोडा एवं कई मोहल्ले मे जाकर होने वाले कार्यक्रम अगरिया जनजाति संवाद कार्यक्रम का प्रचार प्रसार किये एवं कार्यक्रम मे सम्मिलित होने की बात लोगो को बतायेll जिलों मे फाउंडेशन को पहुँचाना एवं फाउंडेशन के उद्देश्य से समाज के स्वजातीय बंधुओ को परिचित कराने का कार्य ,लक्ष्य बनाकर कार्यकर्ताओ द्वारा किया जा रहा हैं ll जिला कोरबा के कार्यकर्ताओ का कहना हैं आने वाले समय मे जिला कोरबा लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन से जुड़े जिलों से बेहतर तरीके से फाउंडेशन की गतिविधियों को सबसे बेहतर ढंग से आयोजित करेगा ll
फाउंडेशन मैनेजिंग डायरेक्टर दशरथ अगरिया जी ने जिला कोरबा कार्यकर्त्ताओ एवं फाउंडेशन डायरेक्टर का आभार प्रकट किये उन्होंने कहा आज समाज को आप जैसे समर्पित कार्यकर्ताओ की आवश्यकता हैं ll समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी को आगे आना होगा ll
यू ट्यूब पर अगरिया समाज संगठन भारत की गतिविधि को देखने के लिए यू ट्यूब पर सर्च करें "agariya samaj sangathan bharat"और चैनल को सब्सक्राइब करें ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai