🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन राष्ट्रीय महासम्मेलन 2023 को लेकर कबीरधाम छत्तीसगढ़ मे बैठक हुआ ll बैठक दिनांक 09/09/2023 को जिला कबीरधाम छ.ग.के पंडरिया ब्लॉक के आश्रित ग्राम बिरहोल्डी ग्राम पंचायत बिरहोल्डी में हुआ जिसमें कोर मेम्बर अन्नू अगरिया, जिलाध्यक्ष हरी प्रसाद धुर्वे एवं सदस्य टीकालाल अगरिया, जगत अगरिया,सूरज अगरिया, बजरू अगरिया, छतरू अगरिया, रमेश, दयाल, प्रीतम, भगत राम, रज्जन, छत्रु कुमार, चैतुराम, लखन, सुधारसिंह, बड्डूलाल, दुर्जन, भोभसिंह, गुजराज,इतवारी, तेजलाल, छोटेलाल, महारसिंह,धनीराम,भगवानी, गुलाब, बुद्धू, तीरथ, गोवाल, जगत, धनशु, फागुराम, छंगनू, एवं बिरझू नगर गांव से मनोज अगरिया, अहरू अगरिया, राजू, महेश, भद्दू, धनसिंह, बुधराम, भादू, जोहान, नंदू, शिवप्रसाद एवं कई अगरिया समाज के लोग मीटिंग में शामिल हुए ll बैठक मे राष्ट्रीय महासम्मेलन जो की कोतमा अनूपपुर मप्र मे दिनांक 24/09/2023 को होना हैं अधिक से अधिक सहभागिता करने को लेकर चर्चा हुआ ll जिला से अधिक से अधिक स्वजातीय बंधुओ एवं महिलाओ को कार्यक्रम मे उपस्थित होकर संगठन द्वारा अगरिया समाज के उत्थान विकास के लिए चलाये जा रहे मुहीम से अवगत कराने को चर्चाये हुआ ll संगठन के उद्देश्य पर चर्चा हुआ ll तथा सभी को संगठन से मजबूती से जुड़ने को कहा गया तथा जिम्मेदारी पूर्वक अपने दायित्व का निर्वाहन करने को कहा गया ll जिला समिति निर्माण पर चर्चा हुआ ll सभी को बताया गया की राष्ट्रीय संघ के नियमानुसार जिला समिति का निर्माण किया जाना हैं जहाँ कम से कम 7 सदस्य एवं अधिक से अधिक 21 सदस्य जिला टीम मे रखे जा सकते हैं ll जिला समिति निर्माण कर राष्ट्रीय संघ को सूची भेजा जाना हैं लल्ल बताया गया ll संगठन का उद्देश्य सम्पूर्ण भारत स्तर ओर अगरिया समाज का संगठित समाज का निर्माण किया जाना हैं, अगरिया जनजाति का संरक्षण, समाज से धर्म परिवर्तन पर रोक लगाना, शिक्षा सहयोग, अगरिया अस्तित्व की प्राप्ति जैसे कई राष्ट्रीय संघ के उद्देश्य पर चर्चाये हुई एवं सभा का समापन हुआ ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai