🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
शहडोल म.प्र मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान अंतर्गत शपथ ग्रहण एवं एजेंडा वाचन कार्यक्रम सम्पन्नll
लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के मार्गदर्शन मे जिला इकाई शहडोल मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान अंतर्गत अगरिया समाज जनजागरूकता अभियान एजेंडा वाचन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम दिनांक 14/05/2023 को संपन्न हुआ ll उक्त कार्यक्रम संगठन द्वारा नियुक्त नोडल कार्यकर्त्ता अधिकारी श्री विजय अगरिया जी एवं भोला अगरिया जी की उपस्थिति मे संपन्न हुआ ll कार्यक्रम की अगुवाई शहडोल जिलाध्यक्ष श्री रामसरोवर अगरिया, एवं प्रेमकुमार अगरिया, सियाराम अगरिया जी एवं पूरी टीम की अगुवाई मे संपन्न हुआ ll अगरिया जनजाति समाज के उत्थान विकास मे संगठन की ओर से प्रत्येक जिलों मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम माह मार्च 2023 से सुरु हैं जो लगातार संगठन अंतर्गत सभी जिलों के बारी बारी से संपन्न कराये जा रहे हैं जिसका उद्देश्य सम्पूर्ण अगरिया समाज को संगठन से जोड़ना संगठन के उद्देश्य से सम्पूर्ण अगरिया जन समुदाय से अवगत कराना एवं संगठन द्वारा समाज के लिए चलाये जा रहे अभियान से अवगत कराना हैं ll समाज से रूढ़ी वादी विचार धारा को खत्म करना एवं समाज को नये आयाम देना हैं जहाँ समाज मे शिक्षा हो, समाज नशा मुक्त हो, समाज मे दशगात्र सफी प्रथा बंद हो, समाज मे बच्चों को शिक्षा के लिए सहयोग किया जाय, समाज मे ऐसे बच्चे जो 8वी,10वी,12वी मे 80% से ऊपर अंक अर्जित करते हो उनको पुरुस्कार सहित सम्मानित करना, विवाह सहयोग, एवं विवाह सम्मेलन समाज मे आयोजित कराना ऐसे कई उद्देश्य को लेकर संगठन कार्य कर रहा हैं ll इन सारे उद्देश्यों को माननीय नोडल महोदय द्वारा उपस्थित स्वजातीय बंधुओ को बताया गया ll समाज को एक विचार धारा मे संगठन से मिलकर चलना होगा एक दूसरे का सहयोग करना होगा जिससे समाज मे उत्थान विकास हो सके बताया गया ll कार्यक्रम मे उपस्थित समस्त स्वजातीय बंधुओ ने समाज के उत्थान विकास मे अपने अपने विचार प्रस्तुत किये एवं संगठन से जुड़कर समाज उत्थान विकास मे कार्य करने की समझाइस दिए ll नोडल कार्यकर्त्ता श्री विजय अगरिया द्वारा राष्ट्रीय एजेंडा का बिंदुवार विश्लेषण करते हुए सभी उपस्थित स्वजातीय बंधुओ को बताएँ ll तथा श्री बीरबल अगरिया सीधी जिला कार्यकर्त्ता द्वारा समाज मे शिक्षा एवं समाज से नशा पान लेन देन को बंद करने पर चर्चा किये ll कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित समस्त स्वजातीय बंधुओ माताओ बहनो को शपथ ग्रहण कराया गया एवं कार्यक्रम का समापन किया गया ll कार्यक्रम मे उपस्थित स्वजातीय बंधुओ मे नोडल कार्यकर्त्ता अधिकारी श्री विजय अगरिया एवं भोला अगरिया उमरिया, शहडोल जिलाध्यक्ष रामसरोवर अगरिया, बीरबल अगरिया सीधी, सुखलाल अगरिया सीधी, राजकुमार अगरिया सिंगरौली, दिनेश अगरिया शहडोल, मुकेश अगरिया, सियाराम अगरिया, प्रेम कुमार अगरिया शहडोल , मुकेश अगरिया उमरिया, रामरतन अगरिया उमरिया, सहित कई स्वजातीय बंधु माताए बहने कार्यक्रम मे उपस्थित रहे ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai