🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
जिला कोरिया छत्तीसगढ़ मे #अगरिया अगरियाजोड़ोभियान अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम एवं एजेंडा वाचन समारोह संपन्न ll
जिला कोरिया छत्तीसगढ़ मे #अगरिया #अगरियाजोड़ोभियान अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम एवं एजेंडा वाचन समारोह संपन्न ll
👇🏻👇🏻
लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन अंतर्गत संगठन का एक बेहतरीन जिला कोरिया जहाँ संगठन के मार्गदर्शन मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान दिनांक -15/04/2023को संपन्न हुआ ll कार्यक्रम मे संगठन के एजेंडा का वाचन करते हुए संगठन के उद्देश्य से अगरिया समाज जन समुदाय को अवगत कराया गया एवं संगठन द्वारा समाज के उत्थान विकास मे किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया गया ll संगठन द्वारा माह मार्च 2023 से सम्पूर्ण भारत अंतर्गत सभी जिलों मे अगरिया जोड़ो अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की गयी हैं जो लगातार जिलों जिलों मे नियुक्त जिलाध्यक्ष महोदयो के अगुवाई मे संपन्न हो रहा हैं ll इस अगरिया जोड़ो अभियान को जिलों मे संपन्न कराने हेतु अन्य जिलों से नोडल कार्यकर्त्ता अधिकारी बनाये गए हैं जिनकी उपस्थिति मे कार्यक्रम को सम्पन्न कराया जाता हैं llइस अगरिया जोड़ो अभियान मे संगठन द्वारा एक एजेंडा नोडल कार्यकर्त्ता अधिकारी को प्रदान किया गया हैं जिसे नोडल / जिलाध्यक्ष मे माध्यम से उपस्थित स्वजातीय बंधुओ को पढ़कर सुनाया जाता हैं तथा कार्यक्रम के अंत मे समाज के उत्थान विकास हेतु समस्त उपस्थित स्वजातीय बंधुओ को मिलकर कार्य करने एवं एवं संगठित समाज हेतु शपथ ग्रहण कराया जाता हैं ll उक्त समस्त गतिविधिया जिला कोरिया छत्तीसगढ़ मे संपन्न हुआ ll कार्यक्रम मे जिला की बच्चियों द्वारा बहुत ही अच्छे गीत, कर्मा नृत्य, सुआ नृत्य प्रस्तुत किये गए ll जिलों के समस्त कार्यकर्ता एवं स्वजातीय बंधुओ एवं महिलाओ ने कार्यक्रम मे बढ़ चढ़ हिस्सा लिए ll और इस प्रकार कार्यक्रम संपन्न हुआ ll कार्यक्रम मे उपस्थित स्वजातीय बंधुओ मे जिलाध्यक्ष श्री सुकुल नागवंशी, सचिव श्री अशोक अगरिया जी, सुखित लाल अगरिया जी, अर्जुन अगरिया जी, रामलखन अगरिया जी, इतवार साय अगरिया जी, मिलन अगरिया, राजकुमार अगरिया, जागेराम अगरिया, कलिन्दर अगरिया बैजनाथ अगरिया,रघुनाथ अगरिया सहित कई स्वजातीय बंधु उपस्थित हुए थे महिलाओ मे सोहरी अगरिया, लक्ष्मी अगरिया, दीपा अगरिया, ललती अगरिया, अनीता अगरिया सहित कई वीरांगनाये उपस्थित रहे ll कार्यक्रम अत्यंत मनमोहक, आकर्षक, प्रेरणादायक, अनुकरणीय रहा हैं ll
संगठन की गतिविधियों को यू ट्यूब पर देखने के लिए यू ट्यूब पर सर्च करें अगरिया समाज संगठन भरे और चैनल को सब्सक्राइब करके जुड़े ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai