जिला इकाई कबीरधाम छत्तीसगढ़ मे लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन की अगरिया जोड़ो अभियान अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न हुआ llदिनांक - 19/03/2023 सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अगरिया जोड़ो अभियान 2025 ज़िला अनूपपुर के ग्राम पयारी मे संपन्न हुआ ll

ज़िला अनूपपुर ब्लॉक पुष्पराजगढ़ के ग्राम पयारी मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे दिनांक 15/06/2025 को ज़िला अनूपपुर ग्राम - पयारी ब्लॉक पुष्पराजगढ़ मे ज़िला स्तरीय अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll जहाँ लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के संस्थापक श्री दशरथ प्रसाद अगरिया उपस्थित हुए ll

जिला इकाई कबीरधाम छत्तीसगढ़ मे लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन की अगरिया जोड़ो अभियान अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न हुआ llदिनांक - 19/03/2023

जिला इकाई कबीरधाम छत्तीसगढ़ मे लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन की अगरिया जोड़ो अभियान अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न हुआ ll
दिनांक - 19/03/2023

👇🏻👇🏻


लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के मार्गदर्शन मे संगठन अंतर्गत जुड़े सभी राज्यों के सभी जिलों मे मीटिंग अगरिया जोड़ो अभियान अंतर्गत मीटिंग का आयोजन किया जा रहा हैं जहा प्रत्येक जिलों के के लिए नोडल कार्यकर्त्ता अधिकारी का निर्माण संगठन द्वारा कराया गया हैं जिनका दायित्व जिले मे जाकर अपनी उपस्थिति मे मीटिंग को संपन्न कराना एवं संगठन द्वारा समाज के उत्थान विकास मे प्रदाय एजेंडा को जिले मे वाचन करना हैं तथा संगठन द्वारा एक शपथ प्रारूप भी प्रदाय किया गया हैं उस शपथ प्रारूप के आधार पर जिले मे समस्त स्वजातीय बंधुओ को शपथ दिलाना हैं उक्त के सम्बन्ध मे जिला इकाई कबीरधाम मे  दिनांक 19/03/2023 को अन्नू अगरिया जी के जिम्मेदारी मे कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहा जिला नोडल के रूप मे जिला बालाघाट से यशवंत परते जी एवं सुकक्ल धुर्वे जी रहे हैं जिनके द्वारा वहां उपस्थित होकर संगठन द्वारा प्रदाय एजेंडा को पढ़कर स्वजातीय बंधुओ के बीच सुनाये एवं संगठन के अनुसार कार्य करने को कहा गया एवं सम्पूर्ण भारत स्तर पर अगरिया समाज का एक मंच बनाने का आह्वान संगठन की ओर से किये तथा शपथ ग्रहण भी कराया गया संगठन के विचार धारा मे जुड़कर कार्य करने के लिए ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के उत्थान विकास हित मे कार्य करना हैं सम्पूर्ण भारत स्तर पर अगरिया समाज का एक मंच तैयार करना हैं सम्पूर्ण अगरिया जनजाति का उत्थान विकास संगठन का लक्ष्य हैं ll शिक्षा के क्षेत्र मे आगे बढ़ाने के लिए संगठन द्वारा सहयोग, शिक्षा के क्षेत्र मे अच्छा प्रदर्शन करने पर संगठन द्वारा बच्चों एवं उनके माता पिता को सम्मानित करना, संगठन अंतर्गत स्वजातीय बंधुओ के घर मे कोई शोक सन्देश होने पर सहयोग राशि प्रदान करना ऐसे कई उद्देश्य जो समाज हित मे बनाये गए हैं जिसके लिए अगरिया समाज संगठन भारत  लगातार सतत प्रयास कर रहा हैं ll
कार्यक्रम मे अन्नू अगरिया जी प्रकाश अगरिया सहित जिला के कई स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे ll
राष्ट्रीय संचालक दशरथ अगरिया जी ने उक्त कार्यक्रम पर अन्नू अगरिया जी एवं जिला कार्यक्रम मे उपस्थित समस्त स्वजातीय बंधुओ का आभार प्रकट किये ll तथा माननीय नोडल महोदय श्री यशवंत अगरिया जी सुक्कल अगरिया जी को धन्यवाद दिए अपने जिम्मेदारी को जिला मे निर्वाहन करने पर ll उन्होंने कहा की समाज का उत्थान विकास तभी संभव हैं जब सभी संगठित होकर इस समाज के लिए कार्य करेंगे टुकड़ो टुकड़ो मे बट कर कार्य करने से समाज मे विकास नहीं होगा ll अतः सभी जुड़े और मिलकर आइये समाज के उत्थान विकास मे कार्य करें समाज को आगे बढ़ाये ll

यू ट्यूब पर अगरिया समाज संगठन भारत को देखने के लिए यू ट्यूब पर सर्च करें "अगरिया समाज संगठन भारत " सर्च करें और चैनल सब्सक्राइब करें ll

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनवानी गोत्र ,केरकेता ,बघेल ,अइंद एवं गोरकु गोत्र की कहानी

सोनवानी गोत्र ,केरकेता ,बघेल ,अइंद  एवं गोरकु   गोत्र की कहानी एवं इससे जुड़े कुछ किवदंती को आइये जानने का प्रयास करते है। जो अगरिया जनजाति  के  गोत्र  है।  किवदंतियो को पूर्व में कई इतिहास कारो द्वारा लेख किया गया है जिसको आज मै  पुनः आप सभी के समक्ष रखने का  हु। तो आइये जानते है -  लोगुंडी राजा के पास बहुत सारे पालतू जानवर थे। उनके पास एक जोड़ी केरकेटा पक्षी ,एक जोड़ी जंगली कुत्ते तथा एक जोड़ी बाघ थे। एक दिन जंगली कुत्तो से एक लड़का और लड़की पैदा हुए। शेरो ने भी एक लड़का और लड़की को  जन्म दिया। केरकेटा पक्षी के जोड़ो ने दो अंडे सेये और  उनमे से भी एक लड़का और लड़की निकले। एक दिन लोगुंडि राजा मछली का शिकार करने गया तथा उन्हें एक ईल मछली मिली और वे उसे घर ले आये। उस मछली को पकाने से पहले उन्होंने उसे काटा तो उसमे से भी एक लड़का और लड़की निकले। उसके कुछ दिनों बाद सारे पालतू जानवर मर गए सिर्फ उनके बच्चे बचे। उन बच्चो को केरकेता ,बघेल, सोनवानी तथा अइंद गोत्र  जो क्रमश पक्षी ,बाघ ,जंगली कुत्ते ,तथा ईल मछली से पैदा  हुए ...

मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति एवं अगरिया जनजाति के बारे में जानकारी

  मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति एवं अगरिया जनजाति के बारे में जानकारी  1 -अगरिया जनजाति की मध्य प्रदेश में जनसँख्या-  मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति की जनसँख्या लगभग 41243 है जो प्रदेश की कुल जनसँख्या का 0.057  प्रतिशत है।   2 -अगरिया निवास क्षेत्र -अगरिया वैसे मध्यप्रदेश के कई जिलों में पाए जाते है पर मुख्यतः अधिक संख्या में अनूपपुर ,शहडोल उमरिया ,कटनी ,मंडला ,बालाघाट ,सीधी ,सिंगरौली में मुख्यतः पाए जाते है।  3 -अगरिया गोत्र -अगरिया जनजाति में कुल 89 गोत्र पाए जाते है। (सम्पूर्ण गोत्र की जानकारी के लिए यू ट्यूब पर अगरिया समाज संगठन भारत सर्च करे और विडिओ देखे )(विडिओ देखने के लिए लिंक पर क्लीक करे - https://youtu.be/D5RSMaLql1M   )जिनमे से कुछ  प्रमुख गोत्र है सोनवानी ,अहिंद ,धुर्वे ,मरकाम ,टेकाम ,चिरई ,नाग ,तिलाम ,उइके,बघेल  आदि है प्रत्येक गोत्र में टोटम पाए जाते है। एवं अगरिया जनजाति का प्रत्येक गोत्र प्राकृतिक से लिया गया है अर्थात पेड़ पौधे ,जीव जंतु से ही लिया गया है। उदाहरण के लिए जैसे बघेल गोत्र बाघ से लिया गया है।  4-...

अगरिया आदिवासी समुदाय की उत्पत्ति (Origin of Agariya tribal community: -)

  अगरिया आदिवासी समुदाय की उत्पत्ति :- कोरबा के अगरिया 👇👇👇👇👇  अब हम एक महत्वपूर्ण और कठिन समस्या की और ध्यान देते है की वास्तव में ये अगरिया कौन है क्या  ही आदिवासी है ,क्या वैसे आदिवासी है जैसे होने चाहिए ,अपने आप में जो पहले ही अस्त्तिव में आ गए थे।  संभवतः लोहे की खोज या जानकारी के समय या सेन्ट्रल प्राविन्स में लोहे  की जानकारी प्राप्त होने के समय ,अथवा क्या वे साधारण तौर पर अनेक विभिन्न आदिवासी समूहों के सदस्यों का जमावड़ा है ,जिन्होंने लोहा गलाने का काम चुन लिया है. क्या डिंडोरी मंडला अनूपपुर शहडोल सीधी  सिंगरौली के अगरिया वही अगरिया है जो गोंडो की एक शाखा है जिन्होंने लोहे का काम करना शुरू कर दिया है।  और इसलिए धीरे धीरे वे एक विशेष समुदाय के रूप में अलग हो गए है। बिलासपुर के चोख अगरिया कोरबा उपजाति से बहुत मिलते जुलते है ,क्या वे कोरबा छत्तीसगढ़ जनजाति का ही एक अलग वर्ग है जिन्होंने लोहा गलाने का काम सुरु कर  दिया है।  हम भारत के कुछ अन्य जगह के समस्याओं को रख कर बात कर सकते है। रिसले ने बताया है की बिहार तथा पशिचम बंगाल के  लो...