जिला उमरिया मध्यप्रदेश मे लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के मार्गदर्शन मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम अंतर्गत माह मार्च 2023 की मीटिंग संपन्न हुई ll दिनांक 26/03/2023 को ll सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अगरिया जोड़ो अभियान 2025 ज़िला अनूपपुर के ग्राम पयारी मे संपन्न हुआ ll

ज़िला अनूपपुर ब्लॉक पुष्पराजगढ़ के ग्राम पयारी मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे दिनांक 15/06/2025 को ज़िला अनूपपुर ग्राम - पयारी ब्लॉक पुष्पराजगढ़ मे ज़िला स्तरीय अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll जहाँ लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के संस्थापक श्री दशरथ प्रसाद अगरिया उपस्थित हुए ll

जिला उमरिया मध्यप्रदेश मे लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के मार्गदर्शन मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम अंतर्गत माह मार्च 2023 की मीटिंग संपन्न हुई ll दिनांक 26/03/2023 को ll

जिला उमरिया मध्यप्रदेश मे लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के मार्गदर्शन मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम अंतर्गत माह मार्च 2023 की मीटिंग संपन्न हुई ll दिनांक 26/03/2023 को ll

संगठन द्वारा अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम पूरे भारत स्तर पर चलाया जा रहा हैं इस अभियान अंतर्गत संगठन से जुड़े सभी राज्यों के प्रत्येक जिले मे मार्च माह मे पिछले दो साल से अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम अंतर्गत मीटिंग का आयोजन किया जा रहा हैं इस अभियान अंतर्गत  राष्ट्रीय संगठन द्वारा प्रत्येक जिले के लिए नोडल कार्यकर्त्ता की नियुक्ति अन्य जिलों से किया गया था तथा समाज के उत्थान विकास हेतु संगठन द्वारा एजेंडा प्रारूप एवं शपथ प्रारूप प्रत्येक जिले को माननीय नोडल महोदय को दिया गया था जो जिले मे जाकर संगठन के अजेंडा को उपस्थित समस्त स्वजातीय बंधुओ के बीच पढ़ेंगे एवं संगठन के उद्देश्य तथा संगठन द्वारा समाज के लिए क्या मुहीम चलाया जा रहा हैं उक्त सारी बातो से अवगत करायेगे तथा कार्यक्रम के अंतिम मे उपस्थित समस्त स्वजातीय बंधुओ को संगठित समाज के निर्माण हेतु शपथ ग्रहण कराना था ll
उक्त अभियान अंतर्गत जिला उमरिया मध्यप्रदेश मे दिनांक 26/03/2023 को कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहाँ नोडल के रूप मे श्री रामसरोवर अगरिया जी, एवं श्री प्रेमलाल अगरिया जी रहे हैं जिन्होंने कार्यक्रम मे संगठन द्वारा प्रदाय एजेंडा का बिंदुवार विश्लेषण किये उद्देश्यों से अवगत कराये तथा कार्यक्रम के अंत मे  संगठन के साथ जुड़कर संगठित समाज के कार्य करने हेतु शपथ ग्रहण भी कराये ll
इसके साथ कार्यक्रम मे राष्ट्रीय संचालक दशरथ अगरिया एवं जिला अनूपपुर की टीम भी कार्यक्रम मे उपस्थित हुए   जहाँ राष्ट्रीय संचालक दशरथ अगरिया द्वारा सभा को सम्बोधित करते हुए कुछ विशेष बिन्दुओ पर चर्चा किये - 1-समाज मे जिम्मेदारी लेना संगठित समाज के लिए
2- अगरिया जनजाति का संरक्षण करना
3- अगरिया जनजाति की संस्कृति रीति रीवाज का संरक्षण करना जो समाज का धरोहर हैं ll
4- समाज मे शिक्षा के लिए संगठन की ओर से मदद किया जाता हैं समाज के बच्चों को अतः कोई भी बच्चे समाज मे शिक्षा से अब वंचित ना हो आर्थिक रूप से ll
6- शिक्षा कक्षा 10 एवं 12 वी मे बेहतर 75% से 80% अंक अर्जित करने पर बच्चे एवं मा पिता को राष्ट्रीय महासम्मेलन कार्यक्रम मे सम्मानित करना ll
7- समाज को संस्कारी बनाने हेतु समाज को नशा मुक्त बनाना हैं इसके लिए समाज के कार्यक्रम मे कोई भी व्यक्ति नशा पान करके समाज मे नहीं बैठेंगे नशा पान करके समाज मे आने जाने एवं बैठने पर प्रतिबंध लगाना ll
8- धर्म परिवर्तन ना करना ll
9- समाज मे एवं घर मे बच्चों को अगरिया जनजाति के इतिहास को बताना जिससे गर्व से कह सके की हम अगरिया हैं ll
ऐसे कई उद्देश्य पर चर्चा किये एवं सम्पूर्ण भारत स्तर पर अगरिया समाज का एक मंच तैयार करने का आह्वान किये ll
कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित जिला के सभी टीम का राष्ट्रीय मंच की ओर से फूल माला पहना कर स्वागत किया गया तथा उपस्थित माताए बहनो का स्वागत फूल माला पहनाकर किया गया ll
कार्यक्रम मे उपस्थित स्वजातीय बंधु - राष्ट्रीय संचालक दशरथ अगरिया, रामसरोवर अगरिया, प्रेमलाल अगरिया नोडल कार्यकर्त्ता माननीय नोडल महोदय, माखन अगरिया, मायाराम अगरिया, रामप्रसाद अगरिया, रामविलास अगरिया, कैलास अगरिया, गोरेलाल अगरिया, मकरंद अगरिया, सोहन अगरिया, मैडम बुद्धवती अगरिया कलावती अगरिया जो जिला अनूपपुर से सम्मिलित हुए एवं जिला उमरिया से श्री सूरजलाल मरावी उमरिया जिला, भोला अगरिया उपाध्यक्ष, विजय अगरिया सचिव, मुकेश अगरिया, रामरतन अगरिया, सहित उमरिया जिले के कई स्वजातीय बंधु माताए बहने लगभग 500 की संख्या मे उपस्थित रहे ll
अगरिया समाज संगठन भारत
#अगरियाजोड़ोभियान

यू ट्यूब पर अगरिया समाज संगठन भारत सर्च करें और सब्सक्राइब करके जुड़े ll और संगठन के गतिविधि को देखे एवं जन जन तक पहुंचाय ll


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनवानी गोत्र ,केरकेता ,बघेल ,अइंद एवं गोरकु गोत्र की कहानी

सोनवानी गोत्र ,केरकेता ,बघेल ,अइंद  एवं गोरकु   गोत्र की कहानी एवं इससे जुड़े कुछ किवदंती को आइये जानने का प्रयास करते है। जो अगरिया जनजाति  के  गोत्र  है।  किवदंतियो को पूर्व में कई इतिहास कारो द्वारा लेख किया गया है जिसको आज मै  पुनः आप सभी के समक्ष रखने का  हु। तो आइये जानते है -  लोगुंडी राजा के पास बहुत सारे पालतू जानवर थे। उनके पास एक जोड़ी केरकेटा पक्षी ,एक जोड़ी जंगली कुत्ते तथा एक जोड़ी बाघ थे। एक दिन जंगली कुत्तो से एक लड़का और लड़की पैदा हुए। शेरो ने भी एक लड़का और लड़की को  जन्म दिया। केरकेटा पक्षी के जोड़ो ने दो अंडे सेये और  उनमे से भी एक लड़का और लड़की निकले। एक दिन लोगुंडि राजा मछली का शिकार करने गया तथा उन्हें एक ईल मछली मिली और वे उसे घर ले आये। उस मछली को पकाने से पहले उन्होंने उसे काटा तो उसमे से भी एक लड़का और लड़की निकले। उसके कुछ दिनों बाद सारे पालतू जानवर मर गए सिर्फ उनके बच्चे बचे। उन बच्चो को केरकेता ,बघेल, सोनवानी तथा अइंद गोत्र  जो क्रमश पक्षी ,बाघ ,जंगली कुत्ते ,तथा ईल मछली से पैदा  हुए ...

मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति एवं अगरिया जनजाति के बारे में जानकारी

  मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति एवं अगरिया जनजाति के बारे में जानकारी  1 -अगरिया जनजाति की मध्य प्रदेश में जनसँख्या-  मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति की जनसँख्या लगभग 41243 है जो प्रदेश की कुल जनसँख्या का 0.057  प्रतिशत है।   2 -अगरिया निवास क्षेत्र -अगरिया वैसे मध्यप्रदेश के कई जिलों में पाए जाते है पर मुख्यतः अधिक संख्या में अनूपपुर ,शहडोल उमरिया ,कटनी ,मंडला ,बालाघाट ,सीधी ,सिंगरौली में मुख्यतः पाए जाते है।  3 -अगरिया गोत्र -अगरिया जनजाति में कुल 89 गोत्र पाए जाते है। (सम्पूर्ण गोत्र की जानकारी के लिए यू ट्यूब पर अगरिया समाज संगठन भारत सर्च करे और विडिओ देखे )(विडिओ देखने के लिए लिंक पर क्लीक करे - https://youtu.be/D5RSMaLql1M   )जिनमे से कुछ  प्रमुख गोत्र है सोनवानी ,अहिंद ,धुर्वे ,मरकाम ,टेकाम ,चिरई ,नाग ,तिलाम ,उइके,बघेल  आदि है प्रत्येक गोत्र में टोटम पाए जाते है। एवं अगरिया जनजाति का प्रत्येक गोत्र प्राकृतिक से लिया गया है अर्थात पेड़ पौधे ,जीव जंतु से ही लिया गया है। उदाहरण के लिए जैसे बघेल गोत्र बाघ से लिया गया है।  4-...

अगरिया आदिवासी समुदाय की उत्पत्ति (Origin of Agariya tribal community: -)

  अगरिया आदिवासी समुदाय की उत्पत्ति :- कोरबा के अगरिया 👇👇👇👇👇  अब हम एक महत्वपूर्ण और कठिन समस्या की और ध्यान देते है की वास्तव में ये अगरिया कौन है क्या  ही आदिवासी है ,क्या वैसे आदिवासी है जैसे होने चाहिए ,अपने आप में जो पहले ही अस्त्तिव में आ गए थे।  संभवतः लोहे की खोज या जानकारी के समय या सेन्ट्रल प्राविन्स में लोहे  की जानकारी प्राप्त होने के समय ,अथवा क्या वे साधारण तौर पर अनेक विभिन्न आदिवासी समूहों के सदस्यों का जमावड़ा है ,जिन्होंने लोहा गलाने का काम चुन लिया है. क्या डिंडोरी मंडला अनूपपुर शहडोल सीधी  सिंगरौली के अगरिया वही अगरिया है जो गोंडो की एक शाखा है जिन्होंने लोहे का काम करना शुरू कर दिया है।  और इसलिए धीरे धीरे वे एक विशेष समुदाय के रूप में अलग हो गए है। बिलासपुर के चोख अगरिया कोरबा उपजाति से बहुत मिलते जुलते है ,क्या वे कोरबा छत्तीसगढ़ जनजाति का ही एक अलग वर्ग है जिन्होंने लोहा गलाने का काम सुरु कर  दिया है।  हम भारत के कुछ अन्य जगह के समस्याओं को रख कर बात कर सकते है। रिसले ने बताया है की बिहार तथा पशिचम बंगाल के  लो...