अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जो लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन से जुड़े सभी राज्यों के जिलों मे संपन्न कराया जाता है ll दिनांक 19 अप्रैल 2026 को जिला रायगढ़ के ग्राम सरईपाली मे सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ll जिला रायगढ़ समिति एवं जिलाध्यक्ष श्री उबरन अगरिया जिनके सफल आयोजन से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम हेतु लौह प्रगलक अगरिया भारत फाउंडेशन की ओर से नोडल / मुख्य अतिथि के रूप मे श्री अन्नू अगरिया एवं श्री गजपति अगरिया की नियुक्ति हुई थी जिनको कार्यक्रम मे उपस्थित होकर अपने कुशल नेतृत्व मे कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न कराना था लेकिन दोनों नोडल के घर एक ही समय मे शादी लगन कार्यक्रम होने के वजह से दोनों नोडल उपस्थित नहीं हो पाए, दोनों नोडल की अनुपस्थिति मे रायगढ़ जिला के जिलाध्यक्ष श्री उबरन अगरिया ज़ी को ही नोडल का दायित्व फाउंडेशन द्वारा दिया गया जिनके कुशल नेतृत्व मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम रायगढ़ जिला मे संपन्न हुआ ll अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जहाँ आज लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के...
इलाज हेतु सहयोग राशि प्रदान किया गया सीधी के सुखलाल अगरिया जी को लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन द्वारा ll
इलाज हेतु सहयोग राशि प्रदान किया गया सीधी के सुखलाल अगरिया जी को लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन द्वारा ll
👇🏻
जानिए क्या हैं पूरा मामला
बीते दिन 17/02/2023 को सीधी जिला निवासी सुखलाल अगरिया जी जो. की शादी मे सम्मिलित होने पूरे परिवार सहित कोरिया जिला गए हुए थे वही अचानक देर रात लगभग 12 बजे से उनका छोटा पुत्र जो लगभग 1 साल का होगा अचानक से उल्टी - दस्त करना सुरु कर दिया काफी प्रयास के बाद भी कोई सुधार नहीं आया ll सुखलाल जी बच्चे को लेकर अपने गृह ग्राम सीधी आ गए वहां दो दिन इलाज कराये लेकिन बच्चे के तबियत मे कोई सुधार नहीं आया फिर उनके द्वारा अपने ससुराल की ओर बच्चे को लेकर प्रवास किया गया जहा पर प्राइवेट अस्पताल मे इलाज कराया गया तो जाकर बच्चे मे धीरे धीरे आराम हुआ और अभि बालक लगभग पूरी तरह स्वस्थ्य हैं ll लेकिन इस दौरान सुखलाल अगरिया जी का काफी खर्च हुआ ll और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हैं प्रतिदिन मजदूरी कर के अपना एवं परिवार के भरण पोषण करते थे ऐसे स्थिति मे उनके सामने एक चुनौती हो गयी थी की आगे का इलाज कैसे पूरा कराये पूरे रास्ते बंद हो गए थे वास्तव मे क्या करेंगे ll लेकिन वो संगठन से जुड़े थे संगठन के गतिविधि मे लगातार उनका योगदान रहा हैं उन्होंने संगठन मे राष्ट्रीय संचालक दशरथ अगरिया जी को कॉल करके पूरी आप बीती बात उन्होंने बताया और कुछ सहयोग की अपील किये संचालक महोदय द्वारा उनको आश्वासन दिया गया की संगठन उनके साथ हैं सम्पूर्ण इलाज की जिम्मेदारी संगठन लेगा और तत्काल कोर समिति से बात करते हुए सहयोग करने की बात किये और संगठन की ओर से सहयोग हुआ और संगठन की ओर से सुखलाल अगरिया जी को उनके पुत्र के इलाज हेतु उनके फोन पे पर 2100/- की सहयोग राशि भुगतान किया गया ll और आज बच्चा मस्त हैं स्वस्थ्य हैं ll
संगठन हर स्थिति मे समाज के उत्थान विकास मे सहयोग प्रदान करता है चाहे वो शिक्षा हो दशगात्र हो या कोई अन्य लेकिन उसके लिए आपको संगठन के गतिविधि को जिलों मे अपने पहुँचाना होगा, संगठन से जुडा होना होना एवं संगठन का कार्यकर्त्ता होना अनिवार्य हैं ll
👇🏻👇🏻👇🏻
सुखलाल अगरिया जी ने क्या कहा सहयोग के बाद पूरा पढ़े ll
👇🏻👇🏻👇
संगठन की गतिविधि को यू ट्यूब पर देखने के लिए यू ट्यूब पर सर्च करें agariya samaj sangathan bharat और सब्सक्राइब करेंगे जुड़े ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai