ग्राम कुड़की कबीरधाम छत्तीशगढ़ मे संगठन कोर लीडर अन्नू अगरिया की उपस्थिति मे अगरिया समाज जनजागरूकता कार्यक्रम हुआ ll सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अगरिया जनजाति गौरव दिवस (15 नवंबर 2026)

🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...

ग्राम कुड़की कबीरधाम छत्तीशगढ़ मे संगठन कोर लीडर अन्नू अगरिया की उपस्थिति मे अगरिया समाज जनजागरूकता कार्यक्रम हुआ ll

ग्राम कुड़की कबीरधाम छत्तीशगढ़ मे संगठन कोर लीडर अन्नू अगरिया की उपस्थिति मे अगरिया समाज जनजागरूकता कार्यक्रम हुआ ll
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻


लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन आज सम्पूर्ण भारत स्तर पर अगरिया समाज का एक मंच बनाने की तैयारी कर रहा हैं जिसके लिए लगातार संगठन के उद्देश्य को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास अगरिया समाज जनजागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से किया जा रहा हैं ll जहा संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकार्यकर्ताओ द्वारा अगरिया समाज जन मानस तक पहुंच कर लोगो को जागरूक करने का प्रयास का रहे हैं ll ऐसा ही कार्यक्रम जिला कबीर धाम के ग्राम कुड़की मे दिनांक 28/01/2023 को आयोजित हुआ ll जहा संगठन के कोर सदस्य श्री अन्नू धुर्वे जी अगरिया समाज जनमानस को सम्बोधित करने अपनी टीम के साथ पहुंचे और संगठन के उद्देश्यों से परिचित कराते हुए संगठन को मजबूत बनाने एवं अगरिया समाज को उसके अस्तित्व प्राप्ति के लिए संगठन से लोगो को जुड़कर संगठन के उद्देश्य से समाज मे जागरूकता लाने पर चर्चा किये ll राष्ट्रीय कोर सदस्य श्री अन्नू अगरिया जी द्वारा संगठन के हर गतिविधि एवं हर उद्देश्य को बताया गया ll चाहे वो समाज को संगठित करने का हो या शिक्षा सहयोग,या समाज के दशगात्र सहयोग या इलाज सहयोग या समाज को नशा मुक्त बनाना हो समस्त उद्देश्यों पर चर्चा किये और संगठन से मजबूती से जुड़ने को बोले एवं संगठन के गतिविधि को जिलों मे लागू करने को बोले ll उन्होंने संगठन की ओर से चलाये जा रहे धर्म परिवर्तन मुहीम पर  भी चर्चा किये उन्होंने कहा की समाज मे धर्म परिवर्तन को रोकना हैं किसी भी व्यक्ति द्वारा समाज मे यदि धर्म परिवर्तन किया जाता हैं तो उसे समाज से बहिष्कार करने की बात कही गयी ll क्योंकि जिस समाज मे हम पैदा हुए और आज जिसका लाभ हम सब शाशन प्रशासन से ले रहे हैं उसको संरक्षित करना हमारा धर्म हैं हमारा कर्तव्य हैं ll और अपने धर्म मे रहना और अपने समाज की संस्कृति को संरक्षित करना ही अपने माता -पिता का सम्मान करना हैं उन्होंने कहा ll साथ मे उन्होंने कहा की संगठन के प्रति सकारात्मक विचार रखना हैं और अच्छे विचार के साथ सभी को मिलकर संगठन को मजबूत बनाना हैं और अपने समाज की पहचान दिलानी हैं ll
संगठन राष्ट्रीय संचालक दशरथ अगरिया जी क्या बोले :-अन्नू अगरिया जी राष्ट्रीय कोर सदस्य हैं और समाज के प्रति अत्यंत सकारात्मक विचार रखने वाले कार्यकर्त्ता हैं समाज को एक अच्छे संगठित, शिक्षित, नशा मुक्त समाज बनाने की सोच और जज्बा रखने वाले कार्यकर्ता हैं इनके संगठन मे कोर सदस्य मे सम्मिलित होने संगठन को हर गतिविधि  एवं प्रत्येक कार्यो मे मजबूती मिली हैं चाहे वो संगठन मे आर्थिक सहयोग हो,या संगठन मे जिम्मेदारी लेने वाली बात हो आज हर क्षेत्र मे संगठन को मजबूती मिली हैं ll अन्नू अगरिया जी संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम, सम्मेलन, मीटिंग मे शामिल होते हैं चाहे वो भारत के किसी भी कोने मे हो ll जो की एक जिम्मेदार कोर सदस्य का कार्य हैं समस्त जिम्मेदारी भरे कार्यों मे खरे उतरे हैं एवं संगठन को लगातार मजबूती प्रदान करते जा रहे हैं ll जहा एक ओर संगठन को इनके आने से मजबूती मिली हैं वही दूसरी ओर जिले को भी मजबूती मिला हैं जिले मे अपने जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वाहन करते हैं और जिले मे भी इनका सहयोग लगातार बना हुआ हैं ll
उक्त कार्यक्रम पर राष्ट्रीय संचालक दशरथ अगरिया जी द्वारा जिला कबीरधाम अंतर्गत कार्यक्रम मे उपस्थित समस्त स्वजातीय बंधुओ को आभार प्रकट किये एवं ऐसे गतिविधि लगातार आयोजित करते हुए सम्पूर्ण अगरिया समाज जनमानस को संगठित करने का आह्वान भी किये ll
कार्यक्रम मे उपस्थित निम्न स्वजातीय बंधुओ  ने कार्यक्रम मे अपनी सहभागिता किये एवं लगातार करते जा रहे हैं ll उक्त सूची के अलावा भी जिला अंतर्गत कई स्वजातीय बंधु एवं माताए बहने कार्यक्रम मे उपस्थित रहे
ll समाज संगठन भारत  को एवं गतिविधि को यू ट्यूब पर देखने के लिए यू ट्यूब पर सर्च करें "agariya samaj sangathan bharat " और चैनल को सब्सक्राइब करें ll

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनवानी गोत्र ,केरकेता ,बघेल ,अइंद एवं गोरकु गोत्र की कहानी

सोनवानी गोत्र ,केरकेता ,बघेल ,अइंद  एवं गोरकु   गोत्र की कहानी एवं इससे जुड़े कुछ किवदंती को आइये जानने का प्रयास करते है। जो अगरिया जनजाति  के  गोत्र  है।  किवदंतियो को पूर्व में कई इतिहास कारो द्वारा लेख किया गया है जिसको आज मै  पुनः आप सभी के समक्ष रखने का  हु। तो आइये जानते है -  लोगुंडी राजा के पास बहुत सारे पालतू जानवर थे। उनके पास एक जोड़ी केरकेटा पक्षी ,एक जोड़ी जंगली कुत्ते तथा एक जोड़ी बाघ थे। एक दिन जंगली कुत्तो से एक लड़का और लड़की पैदा हुए। शेरो ने भी एक लड़का और लड़की को  जन्म दिया। केरकेटा पक्षी के जोड़ो ने दो अंडे सेये और  उनमे से भी एक लड़का और लड़की निकले। एक दिन लोगुंडि राजा मछली का शिकार करने गया तथा उन्हें एक ईल मछली मिली और वे उसे घर ले आये। उस मछली को पकाने से पहले उन्होंने उसे काटा तो उसमे से भी एक लड़का और लड़की निकले। उसके कुछ दिनों बाद सारे पालतू जानवर मर गए सिर्फ उनके बच्चे बचे। उन बच्चो को केरकेता ,बघेल, सोनवानी तथा अइंद गोत्र  जो क्रमश पक्षी ,बाघ ,जंगली कुत्ते ,तथा ईल मछली से पैदा  हुए ...

मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति एवं अगरिया जनजाति के बारे में जानकारी

  मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति एवं अगरिया जनजाति के बारे में जानकारी  1 -अगरिया जनजाति की मध्य प्रदेश में जनसँख्या-  मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति की जनसँख्या लगभग 41243 है जो प्रदेश की कुल जनसँख्या का 0.057  प्रतिशत है।   2 -अगरिया निवास क्षेत्र -अगरिया वैसे मध्यप्रदेश के कई जिलों में पाए जाते है पर मुख्यतः अधिक संख्या में अनूपपुर ,शहडोल उमरिया ,कटनी ,मंडला ,बालाघाट ,सीधी ,सिंगरौली में मुख्यतः पाए जाते है।  3 -अगरिया गोत्र -अगरिया जनजाति में कुल 89 गोत्र पाए जाते है। (सम्पूर्ण गोत्र की जानकारी के लिए यू ट्यूब पर अगरिया समाज संगठन भारत सर्च करे और विडिओ देखे )(विडिओ देखने के लिए लिंक पर क्लीक करे - https://youtu.be/D5RSMaLql1M   )जिनमे से कुछ  प्रमुख गोत्र है सोनवानी ,अहिंद ,धुर्वे ,मरकाम ,टेकाम ,चिरई ,नाग ,तिलाम ,उइके,बघेल  आदि है प्रत्येक गोत्र में टोटम पाए जाते है। एवं अगरिया जनजाति का प्रत्येक गोत्र प्राकृतिक से लिया गया है अर्थात पेड़ पौधे ,जीव जंतु से ही लिया गया है। उदाहरण के लिए जैसे बघेल गोत्र बाघ से लिया गया है।  4-...

अगरिया आदिवासी समुदाय की उत्पत्ति (Origin of Agariya tribal community: -)

  अगरिया आदिवासी समुदाय की उत्पत्ति :- कोरबा के अगरिया 👇👇👇👇👇  अब हम एक महत्वपूर्ण और कठिन समस्या की और ध्यान देते है की वास्तव में ये अगरिया कौन है क्या  ही आदिवासी है ,क्या वैसे आदिवासी है जैसे होने चाहिए ,अपने आप में जो पहले ही अस्त्तिव में आ गए थे।  संभवतः लोहे की खोज या जानकारी के समय या सेन्ट्रल प्राविन्स में लोहे  की जानकारी प्राप्त होने के समय ,अथवा क्या वे साधारण तौर पर अनेक विभिन्न आदिवासी समूहों के सदस्यों का जमावड़ा है ,जिन्होंने लोहा गलाने का काम चुन लिया है. क्या डिंडोरी मंडला अनूपपुर शहडोल सीधी  सिंगरौली के अगरिया वही अगरिया है जो गोंडो की एक शाखा है जिन्होंने लोहे का काम करना शुरू कर दिया है।  और इसलिए धीरे धीरे वे एक विशेष समुदाय के रूप में अलग हो गए है। बिलासपुर के चोख अगरिया कोरबा उपजाति से बहुत मिलते जुलते है ,क्या वे कोरबा छत्तीसगढ़ जनजाति का ही एक अलग वर्ग है जिन्होंने लोहा गलाने का काम सुरु कर  दिया है।  हम भारत के कुछ अन्य जगह के समस्याओं को रख कर बात कर सकते है। रिसले ने बताया है की बिहार तथा पशिचम बंगाल के  लो...