अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जो लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन से जुड़े सभी राज्यों के जिलों मे संपन्न कराया जाता है ll दिनांक 19 अप्रैल 2026 को जिला रायगढ़ के ग्राम सरईपाली मे सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ll जिला रायगढ़ समिति एवं जिलाध्यक्ष श्री उबरन अगरिया जिनके सफल आयोजन से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम हेतु लौह प्रगलक अगरिया भारत फाउंडेशन की ओर से नोडल / मुख्य अतिथि के रूप मे श्री अन्नू अगरिया एवं श्री गजपति अगरिया की नियुक्ति हुई थी जिनको कार्यक्रम मे उपस्थित होकर अपने कुशल नेतृत्व मे कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न कराना था लेकिन दोनों नोडल के घर एक ही समय मे शादी लगन कार्यक्रम होने के वजह से दोनों नोडल उपस्थित नहीं हो पाए, दोनों नोडल की अनुपस्थिति मे रायगढ़ जिला के जिलाध्यक्ष श्री उबरन अगरिया ज़ी को ही नोडल का दायित्व फाउंडेशन द्वारा दिया गया जिनके कुशल नेतृत्व मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम रायगढ़ जिला मे संपन्न हुआ ll अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जहाँ आज लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के...
अगरिया समाज संगठन भारत जनजागरूकता कार्यक्रम मे दुबराजअगरिया कोरबा छत्तीशगढ़ द्वारा लगातार सम्पर्क जारी ll
अगरिया समाज संगठन भारत जनजागरूकता कार्यक्रम मे दुबराजअगरिया कोरबा छत्तीशगढ़ द्वारा लगातार सम्पर्क जारी ll
अगरिया समाज संगठन भारत की ओर से अगरिया समाज मे जागरूकता लाने एवं संगठन के उद्देश्यों से अवगत कराने के लिए गांव गांव मे स्थानीय मीटिंग हेतु सुझाव दिए है उसी के परिप्रेक्ष्य मे दुबराज अगरिया जी जो जिला कोरबा छत्तीसगढ़ से है लागातार गांव गांव जाकर लोगो से संपर्क कर रहे है और संगठन से जुड़ने एवं संगठन के उद्देश्यों से अवगत करा रहे है ll
कोरबा जिला संगठन से पूर्व से ही जुडा जिला रहा है लेकिन गतिविधि को आगे बढ़ाने मे जिला कोरबा से कार्यकर्ता आगे नहीं रहे है ll लेकिन राष्ट्रीय संचालक दशरथ अगरिया जी का कहना है की दुबराज अगरिया जी ज़ब से संगठन से आये है तब से संगठन को जिला कोरबा की ओर से मजबूती मिली है और लगातार उनके द्वारा अगरिया जनजाति के उत्थान विकास के लिए संगठन की विचार धारा मे कार्य किया जा रहा है ll राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत का उद्देश्य है की अगरिया समाज का व्यक्ति जो हर जिला के अंतिम का है संगठन से जुडा होना चाहिए तथा संगठन की विचार धाराओं से अवगत हो ll इन्ही उद्देश्यों को लेकर आज हर जिला मे अगरिया समाज जनजागरूकता कार्यक्रम जारी है ll जहा कोरबा जिला की ओर से दुबराज अगरिया जी का कार्य प्रसंशनीय है ll संगठन की ओर से राष्ट्रीय संचालक दशरथ अगरिया जी ने व्हाट्सप्प पर शुभकामनायें देते हुए बोले है की ऐसे ही समाज को जागरूक करते रहे जिससे आने वाला समय अगरिया समाज के लिए बेहतर सवेरा लेकर आये ll
अगरिया समाज संगठन भारत की गतिविधि को यू ट्यूब पर देखने के लिए यू ट्यूब पर सर्च करें 'agariya samaj sangathan bharat" और सब्सक्राइब करके जुड़े ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai