🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
अगरिया समाज जागरूकता अभियान अंतर्गत गांव गांव जाकर समाज को जागरूक बनाने का कार्य कर रहे है कोरबा के ये कार्यकर्त्ता
आज दिनांक 10/11/2022 को ग्राम अण्डीकछार ,नरईबोध जिला कोरबा छत्तीसगढ़ मे दुबराजसिह अगरिया और पोरा साय अगरिया द्वारा राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के स्थापना दिवस के संबंध में एवं संगठन के विस्तार एवं उद्देश्य को अगरिया समाज मे जन जन तक पहुंचाने के लिए जन संपर्क किया गया ll अगरिया समाज जनजागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत संगठन अंतर्गत लगभग कई जिलों मे प्रारम्भ किया गया है जिसका उद्देश्य अगरिया समाज संगठन के उद्देश्यों से सभी को अवगत कराना एवं संगठित समाज के निर्माण एवं समाज के उत्थान एवं विकास के लिए है ll कोरबा जिला छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओ द्वारा लगातार अगरिया समाज जागरूकता अभियान के तहत गांव गांव जाकर समाज को जागरूक करते जा रहे है एवं जिले मे संगठन को मजबूत बनाने का कार्य कर रहे है ll आज समाज के प्रत्येक बिन्दुओ पर कार्य करना संगठन का लक्ष्य है समाज का उत्थान विकास के लिए समाज के हर व्यक्ति को संगठित होकर एक साथ समाज को जागरूक करना जरुरी है इसी उद्देश्य मकसद से संगठन द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम प्रारम्भ किया है ll जहा जिला कोरबा के कार्यकर्ताओ द्वारा ये जन संपर्क अभियान गांव गांव जाकर किया जा रहा है ll तथा 15 नवंबर को कोतमा जिला अनूपपुर मे होने वाले स्थापना दिवस मे सभी को सम्मिलित होने के सम्बन्ध मे जानकारी दिया जा रहा है llअगरिया समाज संगठन भारत के गतिविधियों को यू ट्यूब पर देखने के लिए यू ट्यूब पर सर्च करें "अगरिया समाज संगठन भारत " और चैनल को सब्सक्राइब करें ll
संगठन की ऑफिसियल वेबसाइट www.agariyasamajsangathanbharat.xyz पर विजिट करें एवं संगठन से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करें ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai