🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ जिला इकाई कोरिया छत्तीसगढ़ मे अगरिया समाज जनजागरूकता अभियान दिनांक -05/11/2022 को संपन्न ll
लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ जिला इकाई कोरिया छत्तीसगढ़ मे अगरिया समाज जनजागरूकता अभियान दिनांक -05/11/2022 को संपन्न ll
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
कल दिनांक 05/11/2022 को कोरिया छत्तीशगढ़ मे शाम 7.00 बजे से अगरिया जनजाति जागरूकता अभियान अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहा सम्पूर्ण जिला कोरिया से पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता, स्वजातीय, वीरांगना महिला शक्तियां उपस्थित रही है ll
जिला कोरिया मे अगरिया समाज को लेकर ऐसे गतिविधियों से जागरूकता लगातार समाज मे बढ़ती जा रही है जहा अगरिया जनजाति की संस्कृति को संरक्षित करने, नशा मुक्त समाज, शिक्षा जैसे विशेष सामाजिक जागरूकता जो राष्ट्रीय संगठन का उद्देश्य है जागरूक किया जाता है ll
कार्यक्रम मे जिला से जिलाध्यक्ष श्री सुकुल नागवंशी, सुखित अगरिया, अशोक अगरिया, रामलखन अगरिया, इतवार अगरिया, अर्जुन अगरिया, रुपेश अगरिया, जागेराम अगरिया, लक्ष्मी अगरिया, सोहरी अगरिया, ललती अगरिया, शांता देवी, जैसे कई स्वजातीय बंधु एवं वीरांगना महिला शक्तियां अगरिया जनजाति समाज के उत्थान एवं विकास के लिए सतत कार्यरत है ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai