अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जो लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन से जुड़े सभी राज्यों के जिलों मे संपन्न कराया जाता है ll दिनांक 19 अप्रैल 2026 को जिला रायगढ़ के ग्राम सरईपाली मे सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ll जिला रायगढ़ समिति एवं जिलाध्यक्ष श्री उबरन अगरिया जिनके सफल आयोजन से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम हेतु लौह प्रगलक अगरिया भारत फाउंडेशन की ओर से नोडल / मुख्य अतिथि के रूप मे श्री अन्नू अगरिया एवं श्री गजपति अगरिया की नियुक्ति हुई थी जिनको कार्यक्रम मे उपस्थित होकर अपने कुशल नेतृत्व मे कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न कराना था लेकिन दोनों नोडल के घर एक ही समय मे शादी लगन कार्यक्रम होने के वजह से दोनों नोडल उपस्थित नहीं हो पाए, दोनों नोडल की अनुपस्थिति मे रायगढ़ जिला के जिलाध्यक्ष श्री उबरन अगरिया ज़ी को ही नोडल का दायित्व फाउंडेशन द्वारा दिया गया जिनके कुशल नेतृत्व मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम रायगढ़ जिला मे संपन्न हुआ ll अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जहाँ आज लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के...
राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत ज़िला इकाई कोरिया छत्तीसगढ़ ब्लॉक सोनहत की ब्लॉक स्तरीय मीटिंग संपन्न हुआ ll
राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत ज़िला एकाई कोरिया छत्तीसगढ़ की ब्लॉक स्तरीय बैठक सोनहत ब्लॉक की ब्लॉक -सोनहत मे दिनांक -14/06/2022 को आयोजित हुआ जहाँ अगरिया समाज के संगठित करने, राष्ट्रीय संगठन के विचार धाराओं से एवं गतिविधियों मे सम्मिलित होने एवं सभी स्वजातीय बंधुओ को संगठन के साथ जुड़ने एवं अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चर्चाये हुआ ll मीटिंग शाम 5 बजे से दुसरे दिन सुबह 3 बजे तक चला जहाँ सभी स्वजातीय बंधुओ ने अगरिया समाज संगठन की विचार धारा मे चलने एवं समाज को संगठित करने पर अपनी सहमति व्यक्त किये ll मीटिंग मे अगरिया समाज की बच्चियों द्वारा शानदार सामूहिक नृत्य किया गया ll अगरिया समाज संगठन भारत लगातार समाज को संगठित करने का मुहीम चला रहा है और लगातार जिलों मे जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है ll अगरिया समाज संगठन भारत, भारत के अंतिम छोर मे खड़े अगरिया जनजाति के व्यक्ति संगठन से जुड़ने के लिए अपील करता है, संगठन का मानना है ज़ब हर व्यक्ति की भागेदारी समाज मे नहीं होगा तब तक समाज का उत्थान विकास संभव नहीं है अतः सभी को संगठन से जुड़कर समाज मे अपनी भागेदारी प्रदान करनी चाहिए ll आज अगरिया समाज की मांग है है सभी स्वजातीय बंधु संगठित हो और अपनी पहचान राष्ट्रीय अस्तित्व के रुप मे बनाने के लिए कार्य करें ll संगठन अंतर्गत सभी जिलों मे ब्लॉक मे समजिक गतिविधि का आयोजन करते हुए संगठन की विचार धाराओ को समाज मे जमीनी स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करें ll संगठन की मंसा है ll बैठक मे उपस्थित स्वजातीय बंधुओ मे कोरिया ज़िलाध्यक्ष श्री सुकुल अगरिया जी, सुखित अगरिया जी, अशोक अगरिया जी, रामलखन अगरिया, इतवार अगरिया जी, अर्जुन अगरिया जी,वीरांगना लक्ष्मी अगरिया जी, सोहरी अगरिया जी,शांता देवी अगरिया जी सहित ज़िला कोरिया के समस्त ब्लॉक से कई सामाजिक स्वजातीय बंधु एवं वीरांगना महिला शक्तियां मौजूद रही है ll अगरिया समाज संगठन भारत सभी स्वजातीय बंधुओ का आभार प्रकट करता है और सभी अगरिया समाज को जागरूक करने के लिए आगामी दिनों के लिए शुभकामनायें देता है ll
#agariyasamajsangathanbharat
#agariyameetingkoriyasonhat
#agariyajanjati
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai