ज़िला सरगुजा छ. ग के ब्लॉक मैनपार्ट मे अगरिया समाज की बैठक संपन्न हुआ llराष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के मार्गदर्शन पर सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अगरिया जोड़ो अभियान 2025 ज़िला अनूपपुर के ग्राम पयारी मे संपन्न हुआ ll

ज़िला अनूपपुर ब्लॉक पुष्पराजगढ़ के ग्राम पयारी मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे दिनांक 15/06/2025 को ज़िला अनूपपुर ग्राम - पयारी ब्लॉक पुष्पराजगढ़ मे ज़िला स्तरीय अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll जहाँ लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के संस्थापक श्री दशरथ प्रसाद अगरिया उपस्थित हुए ll

ज़िला सरगुजा छ. ग के ब्लॉक मैनपार्ट मे अगरिया समाज की बैठक संपन्न हुआ llराष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के मार्गदर्शन पर

आज दिनांक -12/06/2022 को ज़िला सरगुजा छ.ग के मैनपाट ब्लॉक मे अगरिया समाज की  बैठक राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के नेतृत्व मे संपन्न हुआ ll जहाँ सरगुजा ज़िला के मैनपाट ब्लॉक के समिति गठन एवं अगरिया समाज के उत्थान एवं विकास एवं समाज को संगठित करने पर चर्चा हुआ ll मैन पार्ट मे आयोजित मीटिंग मे राष्ट्रीय संगठन से श्री जागेराम अगरिया जी नोडल प्रतिनिधि के रुप मे उपस्थित रहे उन्होंने वहा उपस्थित सभी सामाजिक स्वजातीय बंधुओ को सम्बोधित करते हुए कहा की अगरिया समाज के उत्थान एवं विकास के लिए सभी को संगठित होना जरुरी है ll सभी को एक दूसरे का मान सम्मान करते हुए एक साथ अपने समाज के लिए कार्य करना होगा और सामाजिक समस्याओ का हल निकालना होगा तथा ज़ब तक अगरिया समाज एक मंच पर संगठित नहीं होगा अगरिया समाज की समस्याओ से छुटकारा नहीं मिल सकता ll उन्होंने कहा की अगरिया समाज को संगठित करने एक मंच पर लाने के लिए राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत सतत प्रयासरत है राष्ट्रीय संगठन समाज को संगठित करने के लिए जिलेवार गतिविधियों का आयोजन लगातार करता जा रहा है जिससे संगठन के उद्देश्य समाज के हर व्यक्ति तक पहुच सके एवं समाज का हर व्यक्ति यहाँ तक की भारत के अंतिम छोर पर खड़ा अगरिया समाज का व्यक्ति संगठन के राष्ट्रीय मंच पर आ सके अगरिया जनजाति की समस्याओ का समाधान तभी हो सकेगा जब समाज संगठित होगा तभी समाज को राष्ट्रीय अस्तित्व की प्राप्ति होंगी, हमें अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनाना होगा जिससे प्रत्येक समाज का व्यक्ति, या कोई राजनैतिक पार्टियां आसानी से जान सके की अगरिया समाज ही एक वैज्ञानिक आदिवासी समाज है जिन्होंने लोहा प्रगलित किया लोहा बना कर बताया ll हमें अपनी पहचान एक राष्ट्रीय स्तर पर बनानी होंगी और इस अस्तित्व की प्राप्ति के लिए हम सबको एक साथ एक मंच राष्ट्रीय अगरिया समाज के मंच पर संगठित होना होगा और अपने समाज के लिए तैयारी करनी होंगी और इस कार्य मे समाज के हर व्यक्ति को अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभानी होंगी तभी हमारा समाज का विकास होगा और हमारे समाज की समस्याओ का समाधान होगा ll और इसके लिए हम सबको क्षेत्रीय विचार धारा मे नहीं बल्कि सामूहिक विचार धारा मे चलना होगा क्योंकि किसी भी समाज का विकास तभी संभव है जब समाज संगठित होता है ll इसके पश्चात् सभी सामाजिक बंधुओ का राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत द्वारा प्रदाय शपथ ग्रहण भी वहा उपस्थित सभी स्वजातीय बंधुओ को कराया गया ll
ज़िला सरगुजा ब्लॉक मैनपाट मीटिंग मे कामेश्वर अगरिया जी, सुबोध कुमार जी, जागेराम अगरिया जी, लालबहादुर अगरिया जी,बहादुर अगरिया, चैन साय अगरिया जी,अमल साय, फूलनसाय ,साझू, शिवप्रसाद, सुकसाय, मनबहाल, धुनेश्वर, मिलसाय, भुनेश्वर एवं सरगुजा अंतर्गत समाज के कई स्वजातीय बंधु बैठक मे उपस्थित रहे है ll इसके आलावा महिला वीरांगना शक्तियों मे मैडम सुनीता निराला जी,सहोद्री, फुलेश्वरी, दीपा,तनूजा, सीमा, उर्मिला,सोमारी, झूलो, विनीता,फूलमति, सहित सम्पूर्ण सरगुजा जिले से कई वीरांगना महिला शक्तियां उपस्थित रही है ll
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
मैन पार्ट मे ब्लॉक स्तरीय समिति (पुरुष वर्ग )मे चयनित सदस्यो की सूची निम्नानुसार है ll
अध्यक्ष - जागेराम अगरिया जी
उपाध्यक्ष -अमलसाय
सचिव -फुलन साय 
सहसचिव -साझू
कोषाध्यक्ष-शिवप्रसाद 
मीडिया प्रभारी/सलाहकार -सुखसाय 
संरक्षक -मन बहाल 
उपसरक्षक-धुनेश्वर 
ब्लॉक मंत्री -मिलसाय 
उप ब्लॉक मंत्री -मुनेश्वर
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
इसी प्रकार ज़िला सरगुजा ब्लॉक मैनपाट मे महिला समिति मे चयनित सदस्यों की सूची निम्नानुसार हैll
अध्यक्ष -सहोद्री 
उपाध्यक्ष -फुलेश्वरी 
सचिव -दीपा 
सहसचिव -सीमा 
कोषाध्यक्ष -तनूजा 
मीडिया प्रभारी -सोमारी 
संरक्षक -उर्मिला
सह संरक्षक -फूलमती 
ब्लॉक मंत्री -झूलो 
उप ब्लॉक मंत्री -विनीता
अगरिया समाज संगठन भारत को यू ट्यूब पर देखने के लिए यू ट्यूब पर सर्च करें  "agariya samaj sangathan bharat" और चैनल को सब्सक्राइब करेंll
संगठन की ऑफिसियल वेबसाइट www.agariyasamajsangathanbharat.xyz पर विजिट करें और संगठन की जानकारी प्राप्त करें ll
संगठन से जुड़ें न्यूज़ गतिविधियों को पढ़ने के लिए संगठन की वेबसाइट www.agariyajanjati.in पर विजिट करें ll
उपरोक्त समस्त वर्णित समस्त जानकारी मैनपाट सरगुजा ब्लॉक अध्यक्ष श्री जागेराम अगरिया जी द्वारा प्रदाय किया गया जो की अगरिया समाज के उत्थान विकास के लिए एक सकारात्मक विचार धारा एवं मिलनसार, समर्पित व्यक्ति है ll
किसी भी प्रकार की लेखन त्रुटि के लिए ईमेल dashrathagariya@gmail.com पर जानकारी प्रदाय करें ll


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनवानी गोत्र ,केरकेता ,बघेल ,अइंद एवं गोरकु गोत्र की कहानी

सोनवानी गोत्र ,केरकेता ,बघेल ,अइंद  एवं गोरकु   गोत्र की कहानी एवं इससे जुड़े कुछ किवदंती को आइये जानने का प्रयास करते है। जो अगरिया जनजाति  के  गोत्र  है।  किवदंतियो को पूर्व में कई इतिहास कारो द्वारा लेख किया गया है जिसको आज मै  पुनः आप सभी के समक्ष रखने का  हु। तो आइये जानते है -  लोगुंडी राजा के पास बहुत सारे पालतू जानवर थे। उनके पास एक जोड़ी केरकेटा पक्षी ,एक जोड़ी जंगली कुत्ते तथा एक जोड़ी बाघ थे। एक दिन जंगली कुत्तो से एक लड़का और लड़की पैदा हुए। शेरो ने भी एक लड़का और लड़की को  जन्म दिया। केरकेटा पक्षी के जोड़ो ने दो अंडे सेये और  उनमे से भी एक लड़का और लड़की निकले। एक दिन लोगुंडि राजा मछली का शिकार करने गया तथा उन्हें एक ईल मछली मिली और वे उसे घर ले आये। उस मछली को पकाने से पहले उन्होंने उसे काटा तो उसमे से भी एक लड़का और लड़की निकले। उसके कुछ दिनों बाद सारे पालतू जानवर मर गए सिर्फ उनके बच्चे बचे। उन बच्चो को केरकेता ,बघेल, सोनवानी तथा अइंद गोत्र  जो क्रमश पक्षी ,बाघ ,जंगली कुत्ते ,तथा ईल मछली से पैदा  हुए ...

मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति एवं अगरिया जनजाति के बारे में जानकारी

  मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति एवं अगरिया जनजाति के बारे में जानकारी  1 -अगरिया जनजाति की मध्य प्रदेश में जनसँख्या-  मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति की जनसँख्या लगभग 41243 है जो प्रदेश की कुल जनसँख्या का 0.057  प्रतिशत है।   2 -अगरिया निवास क्षेत्र -अगरिया वैसे मध्यप्रदेश के कई जिलों में पाए जाते है पर मुख्यतः अधिक संख्या में अनूपपुर ,शहडोल उमरिया ,कटनी ,मंडला ,बालाघाट ,सीधी ,सिंगरौली में मुख्यतः पाए जाते है।  3 -अगरिया गोत्र -अगरिया जनजाति में कुल 89 गोत्र पाए जाते है। (सम्पूर्ण गोत्र की जानकारी के लिए यू ट्यूब पर अगरिया समाज संगठन भारत सर्च करे और विडिओ देखे )(विडिओ देखने के लिए लिंक पर क्लीक करे - https://youtu.be/D5RSMaLql1M   )जिनमे से कुछ  प्रमुख गोत्र है सोनवानी ,अहिंद ,धुर्वे ,मरकाम ,टेकाम ,चिरई ,नाग ,तिलाम ,उइके,बघेल  आदि है प्रत्येक गोत्र में टोटम पाए जाते है। एवं अगरिया जनजाति का प्रत्येक गोत्र प्राकृतिक से लिया गया है अर्थात पेड़ पौधे ,जीव जंतु से ही लिया गया है। उदाहरण के लिए जैसे बघेल गोत्र बाघ से लिया गया है।  4-...

अगरिया आदिवासी समुदाय की उत्पत्ति (Origin of Agariya tribal community: -)

  अगरिया आदिवासी समुदाय की उत्पत्ति :- कोरबा के अगरिया 👇👇👇👇👇  अब हम एक महत्वपूर्ण और कठिन समस्या की और ध्यान देते है की वास्तव में ये अगरिया कौन है क्या  ही आदिवासी है ,क्या वैसे आदिवासी है जैसे होने चाहिए ,अपने आप में जो पहले ही अस्त्तिव में आ गए थे।  संभवतः लोहे की खोज या जानकारी के समय या सेन्ट्रल प्राविन्स में लोहे  की जानकारी प्राप्त होने के समय ,अथवा क्या वे साधारण तौर पर अनेक विभिन्न आदिवासी समूहों के सदस्यों का जमावड़ा है ,जिन्होंने लोहा गलाने का काम चुन लिया है. क्या डिंडोरी मंडला अनूपपुर शहडोल सीधी  सिंगरौली के अगरिया वही अगरिया है जो गोंडो की एक शाखा है जिन्होंने लोहे का काम करना शुरू कर दिया है।  और इसलिए धीरे धीरे वे एक विशेष समुदाय के रूप में अलग हो गए है। बिलासपुर के चोख अगरिया कोरबा उपजाति से बहुत मिलते जुलते है ,क्या वे कोरबा छत्तीसगढ़ जनजाति का ही एक अलग वर्ग है जिन्होंने लोहा गलाने का काम सुरु कर  दिया है।  हम भारत के कुछ अन्य जगह के समस्याओं को रख कर बात कर सकते है। रिसले ने बताया है की बिहार तथा पशिचम बंगाल के  लो...