रायगढ़ के गेरवानी में अगरिया समाज का जिला विकास अभियान कार्यक्रम संपन्न: समाज को सशक्त और नशामुक्त बनाने का संकल्प एवं फाउंडेशन के सभी गतिविधियों मे सक्रिय भागीदारी निभाने पर चर्चा ll रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व में दिनांक 21 जून 2026 को जिला रायगढ़ के ग्राम गेरवानी में 'अगरिया समाज जिला विकास अभियान' कार्यक्रम का गरिमामयी संपादन हुआ। यह पूरा कार्यक्रम जिलाध्यक्ष उबरन अगरिया एवं उनकी पूरी टीम के कुशल मार्गदर्शन और रणनीतिक नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में फाउंडेशन के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने, जिले में इसकी गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के उत्थान के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष रणनीति तैयार की गई। 📌 इन मुख्य बिंदुओं पर हुआ गहन मंथन कार्यक्रम के दौरान समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई गंभीर और प्रगतिशील मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई: सक्रिय भागीदारी: फाउंडेशन की आगामी गतिविधियों जैसे अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वा स्थ...
ज़िला कबीरधाम छत्तीसगढ़ मे 5 जून विश्वपर्यावरण दिवस पर संगठन के नेतृत्व मे वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ ll
अगरिया समाज संगठन भारत के रुप मे हम सभी समाज वासियो को मिला है तो सबको भी इसका सम्मान करना चाहिए और संगठन के सुझाए अनुसार समाज को संगठित करने एवं समाज के उत्थान एवं विकास मे भागीदारी प्रदान करना चाहिए ये समाज के हर व्यक्ति का दायित्व है तभी समाज विकास करेगा ll उन्होंने कहा समाज को जागरूक करने के लिए मै इस संगठन को अपना 100% योगदान देने को तैयार हु और आगे भी रहुगा ll
कबीरधाम ज़िला से अन्नू अगरिया जी एवं उनकी टीम सहित ज़िला अंतर्गत सभी समाज के स्वजातीय बंधुओ ने संगठन के मार्गदर्शन मे कबीरधाम ज़िला मे वृक्षारोपण का कार्यक्रम किये ll और प्रति वर्ष वृक्षारोपण के लिए संकल्प भी लिए ll
#vrikshariropankabeerdhamcg
#agariya samaj paryawarandiwas
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai