🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
ज़िला सिंगरौली के दशगात्र कार्यक्रम मे अगरिया समाज संगठन के कार्यकर्त्ता साथियों ने शोकाकुल परिवार को सहायता राशि प्रदाय किये ll
कल दिनांक -23/05/2022को मध्यप्रदेश का ज़िला सिंगरौली के ग्राम बोदा मे अगरिया समाज के स्व. नन्हू राम अगरिया गोत्र अहिंदवार जी के दशगात्र कार्यक्रम पर अगरिया समाज संगठन भारत के कार्यकर्त्ता साथियो ने उस परिवार को अगरिया समाज संगठन के नियमानुसार सहायता राशि प्रदाय किये ll एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम किये ll जहाँ सभी को संगठन की विचार धारा, उद्देश्य से परिचित कराते हुए समाज को आगे बढ़ाने, शिक्षित, संस्कारी, नशा मुक्त समाज बनाने के लिए संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किये ll कार्यक्रम मे सिंगरौली ज़िला के संगठन से जुड़ें कार्यकर्त्ता नारायण अगरिया जी ने बताया की सभी स्वजातीय बंधु यहाँ समाज के उत्थान एवं विकास के लिए संगठन के विचार धारा मे कार्य करते हुए समाज को जागरूक कर रहे है एवं संगठन के हर गतिविधि को समाज मे लागू करते जा रहे है ll उन्होंने कहा समाज हमारा है और हमारी जिम्मेदारी है की हम सब मिलकर समाज को आगे बढ़ाये जिससे हमारा समाज के सशक्त समाज हो ll सभी को मिलकर संगठन को मजबूत बनाना है जुड़ना है तभी समाज का उत्थान एवं विकास होगा ll कार्यक्रम मे सिंगरौली ज़िला के कई ग्रामो से स्वजातीय बंधु /माताए बहने मौजूद रहे ll तथा निम्न कार्यकर्त्ता वहा उपस्थित कार्यक्रम मे जिम्मेदारी पूर्वक कार्य किये नारायण अगरिया,छोटे लाल अगरिया एवं अन्य समिति के कई सदस्यों ने समाज को सम्बोधित किये ll
1-अगरिया समाज संगठन भारत को यू ट्यूब पर देखने के लिए यू ट्यूब पर agariya samaj sangathan bharat सर्च करें और चैनल को सब्सक्राइब करें ll
2-अगरिया समाज संगठन की जानकारी के लिए संगठन की वेबसाइट www.agariyasamajsangathanbharat.xyz गूगल पर सर्च करके देखे ll
3-अगरिया समाज संगठन की गतिविधियों एवं समाज की न्यूज़ पढ़ने के लिए संगठन की दूसरी वेबसाइट www.agariyajanjati.in गूगल पर सर्च करें ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai