🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
ज़िला चापा छत्तीसगढ़ मे अगरिया समाज की मीटिंग संपन्न हुआ ll राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के मार्गदर्शन मे ll
राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत द्वारा प्रदाय एजेंडा अनुसार अगरिया समाज की मीटिंग एवं शपथ ग्रहण का कार्यक्रम जिला चांपा छत्तीसगढ़ मे -17/04/2022 को हुआ ll जहाँ अगरिया समाज के उत्थान एवं विकास पर एजेंडा का विधिवत विश्लेषण करते हुए अगरिया समाज के सभी स्वजातीय बंधुओ को संगठन के एजेंडा से अवगत कराया गया ll तथा संगठन से साथ मजबूती से जुड़कर समाज के उत्थान एवं विकास पर कार्य करने की सभी स्वजातीय बंधुओ से अपील की गयी ll उक्त कार्यक्रम के लिए नोडल कार्यकर्त्ता अधिकारी अन्य जिले से नियुक्त श्री राकेश अगरिया जी कोरबा से थे जिनके अथक प्रयास एवं मेहनत से इस मीटिंग का आयोजन हुआ ll ऐसा माना जाता है की इनके द्वारा स्वयं ही ज़िला चापा के स्वजातीय बंधुओ से चर्चा कर मीटिंग का आयोजन कराया गया था बात करने पर उनके द्वारा बताया गया की ये समाज हमारा है और इस समाज को यदि एक अच्छा विकसित, शिक्षित, नशा मुक्त और संगठित समाज बनाना है तो हर व्यक्ति को अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभाना पड़ेगा तभी हमारा अगरिया समाज एक संस्कारी एवं विकसित समाज बनकर सामने आएगा ll उन्होंने कहा की आज से 2 साल पूर्व देखे तो हमारे समाज का अस्तित्व नहीं था समाज विलुप्त होने के कगार पर था लेकिन आज राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत हमारे समाज के उत्थान एवं विकास के लिए एक संगठित समाज के निर्माण के लिए इतना बड़ा मंच तैयार किया है तो हमारी जिम्मेदारी है की हम सभी को आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारी लेना चाहिए सभी के छोटे प्रयास से समाज मे विकास होगा ऐसा उन्होंने कहा ll
मीटिंग के दौरान ही राकेश अगरिया नोडल अधिकारी कार्यकर्त्ता द्वारा संगठन संचालक दशरथ अगरिया अगरिया जी से विडिओ काल करके सभी को सम्बोधन करने हेतु बोले संचालक दशरथ अगरिया द्वारा विडिओ काल के माध्यम से वहा उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओ को सम्बोधित किये सभी को संगठन के उद्देश्य से परिचित कराये संगठन के माध्यम से समाज का विकास कैसे होगा सभी को सम्बोधित करते हुए जानकारी दिए ll
मीटिंग मे संगठन के अध्यक्ष श्री रामखिलावन अगरिया एवं मनराखन अगरिया भी पहुचे हुए थे उन्होंने सभी को संगठन से जुड़ने को कहा और ज़िला मे सभी को संगठित करने एवं राष्ट्रीय स्तर के संगठन से जुड़कर समाज के विकास मे अपनी जिम्मेदारी लेने की बात सभी को बोले ll इनके द्वारा संगठन की समस्त गतिविधियों जो संगठन द्वारा समाज के उत्थान एवं विकास के लिए बनाया गया है संगठन की गतिविधिया जो समाज के उत्थान एवं विकास पर चलाया जा रहा है जैसे संगठन का यू ट्यूब चैनल, संगठन के दोनों वेबसाइट, संगठन का फेसबुक पेज ग्रुप सभी को अपने मोबाइल से खोलकर विडिओ दिखाकर एवं पोस्ट पढ़कर दिखाए एवं सभी को चैनल को सब्सक्राइब करने एवं फ़ॉलो करने को कहे जिससे संगठन के सभी गतिविधियों की जानकारी सभी को मिलती रहे और समाज हमारा जागरूक हो ll संगठन द्वारा प्रदाय एजेंडा का बिंदु वार विश्लेषण किया गया और वहा उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओ ने संगठन के एजेंडा का सहर्ष स्वागत किया और समाज मे फ़ॉलो करने की बात कहे ll इसके पश्चात कार्यक्रम के अंतिम मे संगठन द्वारा संगठन के साथ जुड़कर समाज के विकास पर जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए शपथ ग्रहण कार्य कराया गया और सभी सामाजिक बंधुओ मे शपथ ग्रहण किये ll
संगठन की समस्त गतिविधियों एवं जानकारी के लिए संगठन को निम्न प्लेट फार्म पर सब्सक्राइब एवं फॉलो करें ll
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
संगठन को यू ट्यूब पर देखने के लिए यू ट्यूब पर सर्च करें "अगरिया समाज संगठन भारत" और चैनल को सब्सक्राइब करें ll
अगरिया समाज संगठन भारत को गूगल पर देखने के लिए गूगल पर वेबसाइट www.agariyasamajsangathanbharat.xyz टाइप करके सर्च करें और संगठन की जानकारी प्राप्त करें ll
संगठन का दूसरा वेबसाइट जहाँ अगरिया समाज संगठन की न्यूज़ प्रसारित की जा जाती है न्यूज़ पढ़ने के लिए गूगल पर टाइप करें www.agariyajanjati.in और जानकारी पड़े ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai