अगरिया विकिपीडिआ(अगरियो की चारित्रिक विशेषताएं ) सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अगरिया जोड़ो अभियान 2025 ज़िला अनूपपुर के ग्राम पयारी मे संपन्न हुआ ll

ज़िला अनूपपुर ब्लॉक पुष्पराजगढ़ के ग्राम पयारी मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे दिनांक 15/06/2025 को ज़िला अनूपपुर ग्राम - पयारी ब्लॉक पुष्पराजगढ़ मे ज़िला स्तरीय अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll जहाँ लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के संस्थापक श्री दशरथ प्रसाद अगरिया उपस्थित हुए ll

अगरिया विकिपीडिआ(अगरियो की चारित्रिक विशेषताएं )

अगरिया विकिपीडिआ  में आज हम अगरियों की चारित्रिक विशेषताओं के बारे में जानेगे। 


अगरिया साधारण प्रजाति के प्रसन्नचित्त लोग होते है। वास्तव में अगरिया लोग बहुत मेहनती होते है। उनके जीवन की परिस्थितिया बहुत संघर्ष मय और पीड़ादायक होती है। एल्विन जी का कहना है की मैंने उनके साथ सुख  सुविधा के बिना,अक्सर कठिन समय बिताया है। जंगलो के बीच लम्बी दूरी तय करना ,पेड़ो को काटना तथा धुओं से भरा थका देने वाला कोयला बनाने का काम ,फिर कोयला से भरा टोकनियों को लादकर वापस घर लौटना -यह सब कोई कम मेहनत का काम नहीं है। वे गड्डे जहा लौह अयस्क खोदा जाता है प्रायः सहजता से पहुंच नहीं जा सकने वाला दुर्गम स्थानों पर होते है। जिसके लिए पहाड़ो की ऊंची चढ़ाइया चढ़नी पड़ती है। फिर उस स्थान पर छोटी सी तंग संकरी जगह में छोटी छोटी गैतियों से खुदाई करनी पड़ती है। बनाने का काम भी बहुत मेहनत का होता है ,अक्सर देखा एवं गौर किया गया है की लोहारो का सारा परिवार ,बहुत तड़के ,सुबह 3 -4 बजे उठ जाता है तथा उसके बाद 10 -11 बजे तक बिना खाना नास्ता के अनवरत काम करते रहते है। जब लोहारो का लम्बा काम समाप्त हो जाता है तो वे कभी कभी खेतो पर भी जाते है या बीड़ी बनाने का काम करते है ,या फिर अपने बनाये सामान को दूरदराज के बाजार में बेचने के लिए उन्हें ढोकर ले जाना पड़ता है। चोख लोगो ने एक नियम सा बना लिया है ,की बड़े बाजार के दिन वो अपने काम से छुट्टी रखते है। 


अगरिया लोग कम से कम वर्तमान में तो पीते नहीं है। लेकिन वे लोग बैगा लोगो की तुलना में बहुत कम शराब पीते है।  बिलासपुर छत्तीसगढ़ में प्रचलित आबकारी नीति के कारन एक समय उन्हें (अगरियों को )गांजा तथा भांग लेने की छूट मिलती है ,आदिवासी लोगो पर मद्य निषेध करना राजनैतिक परिणाम समझ आता है। 

अगरिया लोग मजेदार साथी सिद्ध होते  है जिनका व्यक्तित्व जिनका व्यक्तित्व कई दिनों तक याद किया जा सकता है। 

अगरिया लोग अपने धंधे  दृष्टि से काफी साफ़ सुथरे होते है तथा अपनी भट्ठी को साफ़ सुथरा रखते है। सामान्यतः वे ईमानदार बने रहने आस्था रखते है। परन्तु उनके साथ काम करना बहुत कठिन है और कभी कभी दुखदायी भी ,जानबूझकर वे अज्ञानी नहीं बनते है। परन्तु अधिकांश लोगो के पास कहने के लिए बहुत कम रहता है। इस सबके बाद भी वे बहुत अच्छे कारीगर होते है। और इन्हे आसानी से प्रशिक्षित किया जा सकता है। 

अपनी विशेष हस्तशिल्प के कारन उन्हें अन्य आदिवासियों की अपेक्षा बाहरी दुनिया  लिए बहुत काम है। इसलिए उनकी एक कहावत है की "यदि आप सोंचे की लोहा कुछ नहीं है तो आप अपने घर पर एक नजर डाले और आप पाएंगे की यह तीनो लोको में फैला हुआ है "हर जगह लोहा है और यह सबका 'उनका ' ही लोहा है यह सब लोहरीपुर  से आता है। वह वहा पैदा होता है और दुनिया उसे चुराती है। जब हिन्दू राजा भीमसेन ने नगर के नीचे बने सुरंगो में चूहों को भेजा था तो पिघला लोहा बहार आया और वह साड़ी दुनिया में फैल गया। 

अगरिया लोग विषेशकर ट्रैन से बहुत प्रभावित है और इसमें आश्चर्य की बात नहीं है की कोई भी ट्रैन महज लोहा ,आग तथा कोयला से बानी एक चलित भट्ठी के सामान ही है। 

मध्यप्रांत के किसी भी ऐसे अगरिया के बारे में सुनने में नहीं आया की जो धर्म परिवर्तन करके ईसाई बना हो ,परन्तु बिहार के कुछ बियर असुर को कैथोलिक ईसाई में परिवर्तित किया गया। धर्म परिवर्तन के बाद भी बहरी तौर पर उनमे कोई बदलाव नहीं आया। वे जब भी लोहा गलाने तथा लोहा का सामान बनाने की कला को पहले की तरह ,पुराने तरीके से  कर रहे है। अगरिया लोगो की चारित्रिक विशेताएं विशेषताओं का ज्ञान उनके मुहावरों ,कहावतों के अध्ययन से मिलता है ,यद्यपि इस क्षेत्र में वे बहुत प्रवीण नहीं है। बेशक उनको अपने व्यवसाय व कला पर बहुत गर्व है और उनकी शारीरिक बलिष्टता ही उन्हें यह कार्य ,व्यवसाय ,धंधा करने में सक्षम बनती है ,यदि  घान  चलाएगा   तो  आकार क्यों नहीं मिलेगा ,उनके घान ,हथौड़ा चीजल तथा संडासी से लोहे तक को तक को नष्ट किया जा सकता है अगरियों की सामाजिक स्थिति नीची है पर हर कोई उनके पास आता जरूर है। हर कोई उनके पास आकर राम -राम कहता कहता है पर वे जय जोहर कहते है। अगरिया लोग किसी भी गाँव की अर्थव्यवस्था के अभिन्न अंग है और वे इस सच्चाई को जानते है। अगरियों के घर में ही काले लोहे का जन्म हुआ और इसका फायदा साड़ी दुनिया उठती है। 

अगरिया अपने धंधे में डूबा रहता है अगरिया  वह जाने की परवाह नहीं करते है ,उनका सारा नशा उनका घान है। वे अपनी छोटी सी समिति का एक छत्र राजा होता है। संसी आपकी है ,हथौड़ा आपका है ,घान आपका है ,जैसा चाहो वैसा घुमाओ ,हथौड़ा पटको। उनके धंधे में प्यार -व्यार करना बर्बादी ला सकते है ,

एक या दो अध्यनो से पता चल जायगा की अगरिया लोग बहुत सवेदन शील तथा कल्पना शील होते है। जिस तरह ईश्वर अपने बनाये बन्दों के भाग्य की ज्यादा परवाह नहीं करता है। उसी प्रकार धौकनी चलाने  वाला अपनी बनाई चीजों में अंतर नहीं करता। 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनवानी गोत्र ,केरकेता ,बघेल ,अइंद एवं गोरकु गोत्र की कहानी

सोनवानी गोत्र ,केरकेता ,बघेल ,अइंद  एवं गोरकु   गोत्र की कहानी एवं इससे जुड़े कुछ किवदंती को आइये जानने का प्रयास करते है। जो अगरिया जनजाति  के  गोत्र  है।  किवदंतियो को पूर्व में कई इतिहास कारो द्वारा लेख किया गया है जिसको आज मै  पुनः आप सभी के समक्ष रखने का  हु। तो आइये जानते है -  लोगुंडी राजा के पास बहुत सारे पालतू जानवर थे। उनके पास एक जोड़ी केरकेटा पक्षी ,एक जोड़ी जंगली कुत्ते तथा एक जोड़ी बाघ थे। एक दिन जंगली कुत्तो से एक लड़का और लड़की पैदा हुए। शेरो ने भी एक लड़का और लड़की को  जन्म दिया। केरकेटा पक्षी के जोड़ो ने दो अंडे सेये और  उनमे से भी एक लड़का और लड़की निकले। एक दिन लोगुंडि राजा मछली का शिकार करने गया तथा उन्हें एक ईल मछली मिली और वे उसे घर ले आये। उस मछली को पकाने से पहले उन्होंने उसे काटा तो उसमे से भी एक लड़का और लड़की निकले। उसके कुछ दिनों बाद सारे पालतू जानवर मर गए सिर्फ उनके बच्चे बचे। उन बच्चो को केरकेता ,बघेल, सोनवानी तथा अइंद गोत्र  जो क्रमश पक्षी ,बाघ ,जंगली कुत्ते ,तथा ईल मछली से पैदा  हुए ...

मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति एवं अगरिया जनजाति के बारे में जानकारी

  मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति एवं अगरिया जनजाति के बारे में जानकारी  1 -अगरिया जनजाति की मध्य प्रदेश में जनसँख्या-  मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति की जनसँख्या लगभग 41243 है जो प्रदेश की कुल जनसँख्या का 0.057  प्रतिशत है।   2 -अगरिया निवास क्षेत्र -अगरिया वैसे मध्यप्रदेश के कई जिलों में पाए जाते है पर मुख्यतः अधिक संख्या में अनूपपुर ,शहडोल उमरिया ,कटनी ,मंडला ,बालाघाट ,सीधी ,सिंगरौली में मुख्यतः पाए जाते है।  3 -अगरिया गोत्र -अगरिया जनजाति में कुल 89 गोत्र पाए जाते है। (सम्पूर्ण गोत्र की जानकारी के लिए यू ट्यूब पर अगरिया समाज संगठन भारत सर्च करे और विडिओ देखे )(विडिओ देखने के लिए लिंक पर क्लीक करे - https://youtu.be/D5RSMaLql1M   )जिनमे से कुछ  प्रमुख गोत्र है सोनवानी ,अहिंद ,धुर्वे ,मरकाम ,टेकाम ,चिरई ,नाग ,तिलाम ,उइके,बघेल  आदि है प्रत्येक गोत्र में टोटम पाए जाते है। एवं अगरिया जनजाति का प्रत्येक गोत्र प्राकृतिक से लिया गया है अर्थात पेड़ पौधे ,जीव जंतु से ही लिया गया है। उदाहरण के लिए जैसे बघेल गोत्र बाघ से लिया गया है।  4-...

अगरिया आदिवासी समुदाय की उत्पत्ति (Origin of Agariya tribal community: -)

  अगरिया आदिवासी समुदाय की उत्पत्ति :- कोरबा के अगरिया 👇👇👇👇👇  अब हम एक महत्वपूर्ण और कठिन समस्या की और ध्यान देते है की वास्तव में ये अगरिया कौन है क्या  ही आदिवासी है ,क्या वैसे आदिवासी है जैसे होने चाहिए ,अपने आप में जो पहले ही अस्त्तिव में आ गए थे।  संभवतः लोहे की खोज या जानकारी के समय या सेन्ट्रल प्राविन्स में लोहे  की जानकारी प्राप्त होने के समय ,अथवा क्या वे साधारण तौर पर अनेक विभिन्न आदिवासी समूहों के सदस्यों का जमावड़ा है ,जिन्होंने लोहा गलाने का काम चुन लिया है. क्या डिंडोरी मंडला अनूपपुर शहडोल सीधी  सिंगरौली के अगरिया वही अगरिया है जो गोंडो की एक शाखा है जिन्होंने लोहे का काम करना शुरू कर दिया है।  और इसलिए धीरे धीरे वे एक विशेष समुदाय के रूप में अलग हो गए है। बिलासपुर के चोख अगरिया कोरबा उपजाति से बहुत मिलते जुलते है ,क्या वे कोरबा छत्तीसगढ़ जनजाति का ही एक अलग वर्ग है जिन्होंने लोहा गलाने का काम सुरु कर  दिया है।  हम भारत के कुछ अन्य जगह के समस्याओं को रख कर बात कर सकते है। रिसले ने बताया है की बिहार तथा पशिचम बंगाल के  लो...