agariya janjati सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

दिनांक 08/12/2025 को गढ़वा झारखंड के कार्यकर्त्ता साथियों ने ज़िला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन (लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे)

लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे ज़िला इकी गढ़वा झारखंड के कार्यकर्ता साथियों ने अगरिया जनजाति समाज की समस्याओ को लेकर सौपे ज्ञापन ll 👇 दिनांक 08/12/2025 को ज़िला - गढ़वा झारखंड के कार्यकर्त्ता स्वजातीय बंधुओ ने ज़िला ज़िला कलेक्टर को अगरिया जनजाति समाज को विशेष पिछड़ी जनजाति मे शामिल किये जाने को लेकर ज्ञापन सौपे ll गढ़वा जिलाध्यक्ष श्री शिवशंकर अगरिया जी ने बताया की अगरिया समाज हमारा अत्यंत पिछड़ा हुआ समाज है इस समाज का रहन सहन अत्यंत न्यून है, समाज मे शिक्षा का स्तर शून्य है, इस समाज के लोग ना तो नौकरी मे है ना ही व्यावसायिक है ll अगरिया जनजाति समाज के स्तर को बेहतर बनाने के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार को ध्यान देना पड़ेगा तभी ये समाज अन्य समाजो की तरह बेहतर हो सकेगा ll शिक्षा, नौकरी मे विशेष आरक्षण की आवश्यकता है ll ज्ञापन सौपने गढ़वा जिलाध्यक्ष श्री शिवशंकर अगरिया जी, उपाध्यक्ष श्री संजय अगरिया जी, अमरनाथ अगरिया जी सहित कई स्वजातीय बंधु ने अपनी भूमिका निभाई ll... #

डिंडासरई कोरबा मे पहुचे समाज को जागरूक करने फाउंडेशन के डायरेक्टर अपने टीम सहित ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन

कल दिनांक 29/01/2024 को लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के डायरेक्टर श्री

मनेन्द्रगढ़, कोरबा, कबीरधाम छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता अगरिया जनजाति संरक्षण को लेकर ज्ञापन सौपे ll

लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन अगरिया जनजाति के उत्थान विकास के लिए सतत कार्यरत हैं जो अगरिया जनजाति के संरक्षण, संस्कृति का संरक्षण,समाज को नशा मुक्त बनाने,एवं समाज मे शिक्षा को प्रोत्साहित करने जैसे अनेक उद्देश्य को लेकर सम्पूर्ण भारत अंतर्गत कई राज्यों मे सतत कार्यसील हैं ll जहाँ कई राज्यों मे जिलों जिलों मे जिला समिति का निर्माण किया गया हैं ll प्राप्त जानकारी अनुसार वर्तमान मे छत्तीसगढ़ अंतर्गत कई जिलों से जिला कार्यकर्त्ताओ के माध्यम से फाउंडेशन मे ये मुद्दा उठाया गया था की छत्तीसगढ़ मे कुछ लोहार समुदाय जो पिछड़ा वर्ग अंतर्गत आते हैं अगरिया जनजाति की संस्कृति पत्थर से लोहा गलाने एवं अगरिया जनजाति के गोत्र को लोहार से जोड़ते हुए छत्तीसगढ़ सरकार से लोहार को अगरिया बनाये जाने की मांग कर रहे थे ll उक्त के सम्बन्ध मे छत्तीसगढ़ के कई जिलों मे निवासरत अगरिया जनजाति के लोग एवं छत्तीसगढ़ से फाउंडेशन के कार्यकर्त्ताओ द्वारा बताया गया की छत्तीसगढ़ मे अगरिया जनजाति के लोग कई जिलों मे निवास करते हैं और उनकी ऐसी कोई मांग नहीं हैं की लोहार को अगरिया बनाया जाए ll और ना ही किसी प्रकार...

जिला शक्ति छ.ग (देवरी) पहुचे अगरिया समाज लौ. प्र.फाउंडेशन के डायरेक्टर रामखिलावन अगरिया और उनकी टीम ll सामाजिक सम्पर्क कार्यक्रम किये ll

  नये वर्ष 2024 की नये उमंग के साथ लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के कार्यकर्ताओ मे अलग ही उमंग जोश देखने को मिल रहा हैं पूरे रणनीति योजनाबद्ध तरीके से समाज को जागरूक करना एवं फाउंडेशन मे निष्क्रिय पड़े जिले जो पूर्व से फाउंडेशन के हिस्सा रहे हैं उनको पुनः जागरूक कर रहे हैं कार्यकर्त्ता ll जी हां आपको बता दे दिनांक 07/01/2024 को लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के डायरेक्टर श्री रामखिलावन अगरिया जी एवं कोरबा जिला के भावी अध्यक्ष दुबराज अगरिया जी, राकेश अगरिया एवं उनकी पूरी टीम जिला शक्ति छ.ग के देवरी ग्राम मे पहुचे वहां लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के चलाये जा रहे मुहीम से कार्यकर्ताओ को अवगत कराते हुए फाउंडेशन मे एक्टिव (सक्रिय) होकर भागीदारी सुनिश्चित करने को कहाँ गया ll जिला शक्ति छत्तीसगढ़ से फाउंडेशन की प्रतिनिधित्व कर रही श्री मति सुनीता अगरिया जी को फाउंडेशन के द्वारा चलाये जा रहे गतिविधियों पे चर्चा करते हुए भागीदारी निभाने को कहा गया ll फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे अगरिया जनजाति संरक्षण पर जानकारी दिए और जिला के टीम के साथ जिला...

100 किलोमीटर दूर जाकर लोगो को जागरूक कर रहे हैं अगरिया समाज भारत फाउंडेशन के कार्यकर्त्ता ll

लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन जिसका उद्देश्य अगरिया जनजाति समाज का सम्पूर्ण उत्थान एवं विकास हैं अगरिया समाज का संरक्षण संस्कृति का संरक्षण, सम्पूर्ण भारत मे संगठित समाज,समाज मे शिक्षा सहयोग, नशा मुक्ति अभियान, दशगात्र सहयोग करना हैं जैसे कई मुद्दों पर लगातार काम कर रहा हैं ll जिसका पूरा श्रेय अगरिया समाज के जाबाज समाज के प्रति समर्पित कार्यकर्त्ताओ को जाता हैं ll फाउंडेशन द्वारा आगामी आने वाले समय मे सम्पूर्ण भारत स्तर पर "अगरिया जनजाति संवाद कार्यक्रम" का आयोजन होने वाला हैं जिसका उद्देश्य अगरिया जनजाति मे विभेद को समाप्त करना एवं समाज के विकास उत्थान के प्रति फाउंडेशन से जुड़कर लोगो मे रुझान लाना हैं ll जिसके प्रचार प्रसार मे जिला कोरबा छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता अपने घर से 100 किलोमीटर दूर जाकर मीटिंग एवं बैठक के माध्यम से लोगो को कार्यक्रम के बारे मे एवं कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे मे जानकारी दे रहे हैं ll इसके साथ ही फाउंडेशन द्वारा समाज के उत्थान विकास के लिए चलाये जा रहे मुहीम से लोगो को परिचित करा रहे हैं एवं फाउंडेशन से सभी को जुड़ने एवं समाज के उत्थान मे भागीद...

सीधी जिला कार्यकर्त्ता के दशगात्र मे अगरिया समाज संगठन के कार्यकर्त्ताओ की भीड़ उमड़ी ll दशगात्र सहयोग राशि परिवार को फाउंडेशन द्वारा दिया गयाll

मध्यप्रदेश सीधी जिला ग्राम सोनगढ़ के प्रमुख कार्यकर्त्ता स्व. बीरबल अगरिया जी का बीते दिनों लम्बी बिमारी के कारण आकस्मिक निधन हुआ था ll जिनका दशगात्र कार्यक्रम दिनांक 29/11/2023 को  उनके निज निवास स्थान ग्राम सोनगढ़ जिला सीधी मध्यप्रदेश मे रहा हैं ll दशगात्र कार्यक्रम मे सम्पूर्ण लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन अंतर्गत कई कार्यकर्ता एवं सीधी सिंगरौली जिला के कार्यकर्त्ताओ की भीड़ उमड़ पड़ी दशगात्र कार्यक्रम के रूप मे अंतिम विदाई देने के लिए  भारी संख्या मे सामाज के स्वजातीय बंधु उपस्थित हुए ll दशगात्र कार्यक्रम मे सिंगरौली जिला के जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार अगरिया जी एवं उनकी पूरी समिति राजपाल अगरिया, अमरशाह अगरिया,बृजलाल अगरिया महिपाल अगरिया, पन्नेलाल अगरिया सहित कई कार्यकर्त्ता एवं सामाजिक स्वजातीय बंधु उपस्थित हुए ll स्व. बीरबल अगरिया जी जिनका दशगात्र कार्यक्रम रहा हैं लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के ओर से सीधी जिला के एक प्रमुख कार्यकर्त्ता के रूप मे जाने जाते रहे हैं, संगठन की हर गतिविधि को जिले मे सुचारु रूप मे संचालित करवाने एवं संगठन के साथ हर परिस्थिति मे खड़...

लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन की रंगोली ll चौथे स्थापना दिवस पर निर्मित 15/11/2023

लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के चौथे स्थापना दिवस (अगरिया जनजाति गौरव दिवस) के अवसर पर सम्पूर्ण भारत मे फाउंडेशन एवं अगरिया जनजाति के संस्कृति के नाम के रंगोली बनायीं गयी जो आपके सामने दिया है ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन का चौथा स्थापना दिवस 15/11/2023 को अगरिया जनजाति गौरव दिवस के रूप मे सम्पूर्ण भारत अंतर्गत मनाया गया ll