agariya janjati सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अगरिया जोड़ो अभियान 2025 ज़िला अनूपपुर के ग्राम पयारी मे संपन्न हुआ ll

ज़िला अनूपपुर ब्लॉक पुष्पराजगढ़ के ग्राम पयारी मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे दिनांक 15/06/2025 को ज़िला अनूपपुर ग्राम - पयारी ब्लॉक पुष्पराजगढ़ मे ज़िला स्तरीय अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll जहाँ लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के संस्थापक श्री दशरथ प्रसाद अगरिया उपस्थित हुए ll

लोहासुर पूजन मंत्र वंदना

  लोहासुर पूजन मंत्र / वंदना  लोहासुर अगरिया जनजाति के इष्ट देव आराध्य देव है जिसका पूजन अगरिया जनजाति के लोगो के द्वारा  जाता है। 

15 नवंबर को फाउंडेशन का चौथा स्थापना दिवस 2023 कहाँ और कैसे मनाया जाना है गाइडलाइन जारी लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन द्वारा ll

लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन का स्थापना दिवस कब और कैसे मनाया जाना है फाउंडेशन द्वारा गाइड लाइन जारी कर दी गयी है ll आपको बता दे लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन का (निर्माण )स्थापना दिनांक 15 नवंबर 2019 को हुआ था जिसका उद्देश्य अगरिया जनजाति समाज को संरक्षित करना संस्कृति को संरक्षित करना, संगठित समाज का निर्माण सम्पूर्ण भारत स्तर पर करना,शिक्षा, नशा मुक्ति, सहयोग, एवं अगरिया समाज के सम्पूर्ण उत्थान विकास को लेकर कई उद्देश्य के तहत फाउंडेशन कार्य कर रहा है ll उक्त कई वर्षो से फाउंडेशन लगातार अगरिया समाज के अस्तित्व की प्राप्ति हेतु प्रयास करता चला आ रहा है ll फाउंडेशन सफलता पूर्वक 3 वर्ष पूरा कर चुका ll अब आने वाले 15 नवंबर 2023 को संगठन का चौथा स्थापना दिवस मनाया जाना है जिसके सम्बन्ध  मे संगठन ने गाइड लाइन जारी कर दिया है की कहाँ,कैसे, किस प्रकार फाउंडेशन का स्थापना दिवस मनाया जाना है ll फाउंडेशन मैनेजिंग डायरेक्टर दशरथ अगरिया द्वारा जानकारी दी गयी की फाउंडेशन के चौथे स्थापना दिवस जो 15 नवंबर 2023 को मनाया जाना है उसको अगरिया जनजाति के गौरव दिवस के रूप मे मनाय...

श्रृद्धांजलि अर्पित करने पहुचे फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं कार्यकर्त्ता दशगात्र मे परिवार के बीच ll दशगात्र सहयोग राशि परिवार को दिया गया लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन द्वारा ll

ग्राम - मलेकी ब्लॉक पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश मे लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के कार्यकर्त्ता श्री माखन अगरिया जी के बड़े पिताजी का आकस्मिक निधन बीते दिनों हुआ था जिनका दशगात्र कार्यक्रम दिनांक - 14/10/2023 को निज निवास ग्राम मे रहा हैं ll जहाँ फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने पहुंच कर परिवार को श्रद्धांजलि अर्पित किये तथा दशगात्र सहयोग राशि फाउंडेशन की ओर से परिवार को दिया गया एवं समाज के स्वजातीय बंधुओ को समाज के उत्थान विकास मे सन्देश दिए गए ll जैसा की लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन का उद्देश्य अगरिया जनजाति का उत्थान एवं विकास हैं अगरिया जनजाति समाज को आगे लेकर जाने एवं एक विकसित समाज बनाने के लिए फाउंडेशन लगातार पहल कर रहा जहाँ समाज के लोगो को शिक्षा के प्रति जागरूकता लाना, शिक्षा मे मदद करना, नशा मुक्त समाज बनाने के लिए मुहीम चलाना एवं समाज के लोगो का हर स्थिति मे फाउंडेशन मदद एवं सहयोग करता हैं ll दिनांक 14/10/2023 को ग्राम मलेकी जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश  के दशगात्र कार्यक्रम मे लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के ओर से दशगात्र सहयोग के ...

लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के बारे मे पूरी जानकारी ll

लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन क्या हैं, इसके मैनेजिंग डायरेक्टर कौन हैं, डायरेक्टर्स कौन कौन हैं,किस मकसद के तहत कार्य कर रहा हैं, उद्देश्य क्या हैं, कार्य करने का तरीका क्या हैं, सफलता कैसे मिलेगा ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के सारे सवालों के जवाब आज हम जानेगे ll तो मित्रो आगे बढ़ने से पहले आपको बता दे यू ट्यूब पर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के गतिविधि को देखने के लिए यू ट्यूब पर सर्च करिये "agariya samaj sangathan bharat" और चैनल को सब्सक्राइब करके जुड़ जाइये जिससे आपको संस्था के कार्यो गतिविधि की जानकारी मिलती रहेगी ll तो मित्रो चलिए बात करते हैं ll 1-लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन क्या हैं :- लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन एक (चैरीटेबल ) भारत सरकार से(सेक्शन -8 के तहत) रजिस्टर्ड सामाजिक संस्था हैं जिसका उद्देश्य सम्पूर्ण भारत मे अगरिया जनजाति समाज के लिए चैरिटी करना हैं सामाजिक कार्य करना हैं इसका कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण भारत हैं ll अगरिया जनजाति का उत्थान विकास ही इस संस्था का उद्देश्य हैं मकसद हैं ll...

सहायक जिलाध्यक्ष नियुक्त किये गए ll उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन

अगरिया जनजाति के उत्थान विकास का मंच लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन द्वारा अगरिया जनजाति के संरक्षण, अगरिया अस्तित्व, संस्कृति का संरक्षण, समाज मे शिक्षा, विवाह इलाज, नशा मुक्ति अभियान, दशगात्र सहयोग, शिक्षा के प्रति जागरूकता लाना, शिक्षा प्रोत्साहन जिसे कई उद्देश्य को सम्पूर्ण भारत मे जन जन तक पहुंचाने के लिए तथा संगठन की गतिविधि मे तेजी लाने के लिए उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिले से श्री रामलाल अगरिया जी को सहायक जिलाध्यक्ष संस्था की ओर से नियुक्त किया गया ll संस्था इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हैं ll संस्था द्वारा सम्पूर्ण अंतर्गत सभी जिलों मे सहायक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति किया जाना हैं ll क्योंकि कई जिलों के जिलाध्यक्ष निष्क्रिय एवं शून्य अवस्था मे होने के वजह से संगठन की गतिविधि निष्क्रिय एवं शून्य हो जाती इसलिए सभी जिलों मे संगठन द्वारा सहायक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की जायेगी ll संगठन के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री दशरथ अगरिया जी द्वारा बताया गया की नियुक्त सहायक जिलाध्यक्ष को सामान अधिकार जिलाध्यक्ष की तरह ही प्राप्त होंगे जो सम्पूर्ण संगठन की गतिविधि को जिले मे पूर्ण रूप से स...

अगरिया समाज का राष्ट्रीय महासम्मेलन 2023 संपन्न कोतमा अनूपपुर म.प्र

अगरिया जनजाति समाज का राष्ट्रीय महासम्मेलन 2023 दिनांक 24/09/2023 को जिला अनूपपुर के कोतमा (कुशा भाऊ ठाकरे मंगल भवन)मे लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन मे नेतृत्व मे संपन्न हुआ ll जहाँ अगरिया अगरिया समाज के राष्ट्रीय स्तर से कई राज्यों से तथा जिलों से कार्यकर्त्ता सम्मिलित हुए ll कार्यक्रम मे भागीदारी सुनिश्चित करने वाले राज्यों मे झारखंड, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ रहे हैं जहाँ से कार्यक्रम मे सम्मिलित होने वाले जिलों के कार्यकर्त्ताओ मे झारखंड के गढ़वा से, सोनभद्र उत्तरप्रदेश से, कबीरधाम, कोरिया, रायगढ़ छत्तीशगढ़ से एवं मध्यप्रदेश से अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, सीधी सिंगरौली, शहडोल जिलों के कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए ll संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर दशरथ अगरिया कोतमा ने बताया की अगरिया समाज राष्ट्रीय महासम्मेलन 2023 का उद्देश्य अगरिया जनजाति को संरक्षित करना, अगरिया जनजाति के संस्कृति को संरक्षित करना, अगरिया जनजाति के इतिहास जो की एक वैज्ञानिक इतिहास हैं जिसने इस दुनिया मे सर्वप्रथम लौह अयस्क (लौह पत्थर)की पहचान किया तथा परंपरागत तरीके से अपने संस्क...

कबीरधाम छत्तीसगढ़ मे बैठक हुआ अगरिया समाज का llराष्ट्रीय महासम्मेलन 2023 का प्रचार प्रसार किया गया

लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन राष्ट्रीय महासम्मेलन 2023 को लेकर कबीरधाम छत्तीसगढ़ मे बैठक हुआ ll बैठक दिनांक 09/09/2023 को जिला कबीरधाम छ.ग.के पंडरिया ब्लॉक के आश्रित ग्राम बिरहोल्डी ग्राम पंचायत बिरहोल्डी में हुआ जिसमें कोर मेम्बर अन्नू अगरिया, जिलाध्यक्ष हरी प्रसाद धुर्वे एवं सदस्य टीकालाल अगरिया, जगत अगरिया,सूरज अगरिया, बजरू अगरिया, छतरू अगरिया, रमेश, दयाल, प्रीतम, भगत राम, रज्जन, छत्रु कुमार, चैतुराम, लखन, सुधारसिंह, बड्डूलाल, दुर्जन, भोभसिंह, गुजराज,इतवारी, तेजलाल, छोटेलाल, महारसिंह,धनीराम,भगवानी, गुलाब, बुद्धू, तीरथ, गोवाल, जगत, धनशु, फागुराम, छंगनू, एवं बिरझू नगर गांव से मनोज अगरिया, अहरू अगरिया, राजू, महेश, भद्दू, धनसिंह, बुधराम, भादू, जोहान, नंदू, शिवप्रसाद एवं कई अगरिया समाज के लोग मीटिंग में शामिल हुए ll बैठक मे राष्ट्रीय महासम्मेलन जो की कोतमा अनूपपुर मप्र मे दिनांक 24/09/2023 को होना हैं अधिक से अधिक सहभागिता करने को लेकर चर्चा हुआ ll जिला से अधिक से अधिक स्वजातीय बंधुओ एवं महिलाओ को कार्यक्रम मे उपस्थित होकर संगठन द्वारा अगर...