🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
15 नवंबर को फाउंडेशन का चौथा स्थापना दिवस 2023 कहाँ और कैसे मनाया जाना है गाइडलाइन जारी लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन द्वारा ll
लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन का स्थापना दिवस कब और कैसे मनाया जाना है फाउंडेशन द्वारा गाइड लाइन जारी कर दी गयी है ll आपको बता दे लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन का (निर्माण )स्थापना दिनांक 15 नवंबर 2019 को हुआ था जिसका उद्देश्य अगरिया जनजाति समाज को संरक्षित करना संस्कृति को संरक्षित करना, संगठित समाज का निर्माण सम्पूर्ण भारत स्तर पर करना,शिक्षा, नशा मुक्ति, सहयोग, एवं अगरिया समाज के सम्पूर्ण उत्थान विकास को लेकर कई उद्देश्य के तहत फाउंडेशन कार्य कर रहा है ll उक्त कई वर्षो से फाउंडेशन लगातार अगरिया समाज के अस्तित्व की प्राप्ति हेतु प्रयास करता चला आ रहा है ll फाउंडेशन सफलता पूर्वक 3 वर्ष पूरा कर चुका ll अब आने वाले 15 नवंबर 2023 को संगठन का चौथा स्थापना दिवस मनाया जाना है जिसके सम्बन्ध मे संगठन ने गाइड लाइन जारी कर दिया है की कहाँ,कैसे, किस प्रकार फाउंडेशन का स्थापना दिवस मनाया जाना है ll फाउंडेशन मैनेजिंग डायरेक्टर दशरथ अगरिया द्वारा जानकारी दी गयी की फाउंडेशन के चौथे स्थापना दिवस जो 15 नवंबर 2023 को मनाया जाना है उसको अगरिया जनजाति के गौरव दिवस के रूप मे मनाया जाना है जानकारी अनुसार प्रत्येक वर्ष फाउंडेशन का स्थापना दिवस 15 नवम्बर को फाउंडेशन के उत्पत्ति स्थल जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश के कोतमा शहर मे मनाया जाता था लेकिन इस बार थोड़ा नियम मे बदलाव किये गए है ll इसका कारण है की राज्यों मे नवंबर माह मे निर्वाचन (चुनाव) होना है जिससे राज्यों मे आदर्श आचार संहिता लागू है जिससे ऐसे बड़े कार्यक्रम के आयोजन जहाँ कई राज्यों के स्वजातीय बंधु माताए बहने कार्यक्रम मे शामिल होंगे की अनुमति मिलना सम्भव नहीं है ll उक्त कारणों को देखते हुए संगठन की ओर से निर्णय लिया गया है की फाउंडेशन का चौथा स्थापना दिवस 2023 अगरिया जनजाति के गौरव दिवस के रूप मे संगठन अंतर्गत सभी राज्यों के प्रत्येक जिलों मे दिनांक 15 नवंबर को मनाया जाएगा ll इसके पश्चात आदर्श आचार संहिता समाप्त होने पर स्थापना दिवस कार्यक्रम बड़े स्तर पर राष्ट्रीय संघ की ओर से मनाया जाएगा जहाँ सम्पूर्ण भारत अंतर्गत सभी राज्यों के स्वजातीय बंधु माताओ बहनो बच्चों को कार्यक्रम मे आमंत्रित किया जाएगा जिसकी तैयारी फाउंडेशन की ओर से जारी है कार्यक्रम के लिए संगठन अंतर्गत जिलों राज्यों के कार्यकर्त्ताओ से सहयोग राशि इकट्ठा करने का प्रोसेस जारी है ll फाउंडेशन का सभी से आग्रह है समस्त कार्यकर्ता अपनी सहयोग राशि जल्द से जल्द फाउंडेशन को भेज दे ll बहुत जल्द बड़े राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ll
स्थापना दिवस की तैयारी कैसी होगी जिलों मे :- 1.अगरिया जनजाति की संस्कृति स्मृति चिन्ह लोहा गलाते हुए कोठी भट्ठी की प्रतिमा की कलर प्रिंट आउट बड़े साइज़ की निकलवा कर रखना तथा हथोड़ी, संसी,घन की पूजन किया जाना एवं प्रिंट आउट प्रतिमा संस्कृति स्मृति चिन्ह पर लोहासुर पूजन करते हुए फूल माला अर्पण किया जाना है ll जिसका फोटो ग्राफ विडिओ संगठन के सोसल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप पर शेयर किया जाना है ll जिसे संगठन की ऑफिसयल वेबसाइट, यू ट्यूब चैनल, फेसबुक पेज पर संगठन द्वारा पब्लिक किया जाएगा ll
2.कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के सम्बन्ध मे सम्पूर्ण जानकारी दिया जाना जैसे लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन क्या है, फाउंडेशन का उद्देश्य क्या है, कैसे काम किया जाता है, फाउंडेशन सफल कैसे होगा,फाउंडेशन के माध्यम से समाज का अस्तित्व कैसे प्राप्त होगा,फाउंडेशन समाज के स्वजातीय बंधुओ से क्या अपेक्षा रखता है, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं डायरेक्टर्स कौन है, कार्यालय कहाँ, क्या क्या सहयोग फाउंडेशन की ओर से किये जाते है समाज को उक्त सारी जानकारी कार्यक्रम के दौरान दिया जाना है ll उक्त सारी जानकारी फाउंडेशन द्वारा लेख के माध्यम से इसी वेबसाइट पर पोस्ट किया जा चुका है इसके आलावा भी अलग से ये सारी जानकारी वाली पोस्ट फाउंडेशन द्वारा समस्त जिलो को उपलब्ध करा दी जायेगी ll
3- कार्यक्रम मे अधिक से अधिक स्वजातीय बंधुओ माताओ बहनो को कार्यक्रम मे आमंत्रित किये जाए एवं उनके विचार लिए जाए ll
4- कार्यक्रम के अंत मे शपथ ग्रहण कराया जाए ll
फाउंडेशन का सम्पूर्ण भारत के संगठन अंतर्गत समस्त जिलो के कार्यकर्त्ता साथियों से आग्रह है कोई भी जिला ऐसा ना बचे जहाँ कार्यक्रम का आयोजन ना हो, सभी जिलों मे स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किये जाए ll समाज मे होने नाते सभी को समाज की जिम्मेदारी लेनी होगी तभी समाज उत्थान विकास की ओर आगे बढेगा ll
👇🏻
फाउंडेशन का आदेश समस्त जिलों को जारी कर दिया गया है और भी ज्यादा जानकारी के लिए फाउंडेशन का आदेश पढ़े ll
फाउंडेशन की गतिविधि को यू ट्यूब पर देखने के लिए यू ट्यूब पर सर्च करें "agariya samaj sangathan bharat" और चैनल को सब्सक्राइब करके अवश्य जुड़े ll तथा फेसबुक पर फाउंडेशन की गतिविधि को देखने के लिए फेसबुक पर "अगरिया समाज संगठन भारत " सर्च करें और पेज को फॉलो करेंll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai