अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जो लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन से जुड़े सभी राज्यों के जिलों मे संपन्न कराया जाता है ll दिनांक 19 अप्रैल 2026 को जिला रायगढ़ के ग्राम सरईपाली मे सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ll जिला रायगढ़ समिति एवं जिलाध्यक्ष श्री उबरन अगरिया जिनके सफल आयोजन से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम हेतु लौह प्रगलक अगरिया भारत फाउंडेशन की ओर से नोडल / मुख्य अतिथि के रूप मे श्री अन्नू अगरिया एवं श्री गजपति अगरिया की नियुक्ति हुई थी जिनको कार्यक्रम मे उपस्थित होकर अपने कुशल नेतृत्व मे कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न कराना था लेकिन दोनों नोडल के घर एक ही समय मे शादी लगन कार्यक्रम होने के वजह से दोनों नोडल उपस्थित नहीं हो पाए, दोनों नोडल की अनुपस्थिति मे रायगढ़ जिला के जिलाध्यक्ष श्री उबरन अगरिया ज़ी को ही नोडल का दायित्व फाउंडेशन द्वारा दिया गया जिनके कुशल नेतृत्व मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम रायगढ़ जिला मे संपन्न हुआ ll अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जहाँ आज लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के...
श्रृद्धांजलि अर्पित करने पहुचे फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं कार्यकर्त्ता दशगात्र मे परिवार के बीच ll दशगात्र सहयोग राशि परिवार को दिया गया लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन द्वारा ll
ग्राम - मलेकी ब्लॉक पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश मे लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के कार्यकर्त्ता श्री माखन अगरिया जी के बड़े पिताजी का आकस्मिक निधन बीते दिनों हुआ था जिनका दशगात्र कार्यक्रम दिनांक - 14/10/2023 को निज निवास ग्राम मे रहा हैं ll जहाँ फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने पहुंच कर परिवार को श्रद्धांजलि अर्पित किये तथा दशगात्र सहयोग राशि फाउंडेशन की ओर से परिवार को दिया गया एवं समाज के स्वजातीय बंधुओ को समाज के उत्थान विकास मे सन्देश दिए गए ll जैसा की लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन का उद्देश्य अगरिया जनजाति का उत्थान एवं विकास हैं अगरिया जनजाति समाज को आगे लेकर जाने एवं एक विकसित समाज बनाने के लिए फाउंडेशन लगातार पहल कर रहा जहाँ समाज के लोगो को शिक्षा के प्रति जागरूकता लाना, शिक्षा मे मदद करना, नशा मुक्त समाज बनाने के लिए मुहीम चलाना एवं समाज के लोगो का हर स्थिति मे फाउंडेशन मदद एवं सहयोग करता हैं ll दिनांक 14/10/2023 को ग्राम मलेकी जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश के दशगात्र कार्यक्रम मे लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के ओर से दशगात्र सहयोग के रूप मे 1051/- रूपये का सहयोग दुखी परिवार को प्रदान किया गया ll कार्यक्रम मे फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर दशरथ अगरिया उपस्थित रहे ll एवं फाउंडेशन अंतर्गत कई जिलों से कई कार्यकर्त्ता सम्मिलित रहे जैसे बाबूलाल अगरिया कोतमा, मायाराम अगरिया कोतमा, रामसरोवर अगरिया शहडोल, राम संजीवन अगरिया, अम्बिका अगरिया, बुधराम अगरिया, मनोहर अगरिया, सहित पेंड्रा, शहडोल, अनूपपुर जिलों से लगभग 1000 उपस्थिति रही हैं जिनकी उपस्थिति मे परिवार को सहयोग राशि संगठन की ओर से प्रदान किया गया ll एवं समाज के उत्थान विकास मे समाज को मजबूत बनाने एवं समाज को अस्तित्व एवं पहचान दिलाने हेतु संगठित समाज के निर्माण के लिए सन्देश दिए गए ll समाज से रूढ़ी वादी सोच जो समाज के हित मे ना हो खत्म करने को कहा गया ll समाज से साफी प्रथा को बंद करते हुए नारियल / साफी के स्थान पर स्वेच्छानुसार राशि परिवार को देने की बात कही गयी ll अपने समाज को संरक्षित करने, संस्कृति को संरक्षित करने एवं बैठक कार्यक्रम मे शिक्षा पर चर्चा करने को कहा गया तथा समाज से नशा पान का लेन देंन बंद करने को कहा गया समाज मे नशा पान के लेनदेन से होने वाले दुशप्रभाव को बताया गया ll प्रत्येक दशगात्र कार्यक्रम मे परिवार को आये समस्त स्वजातीय बंधु थोड़ा थोड़ा राशि स्वेच्छा से सहयोग करेंगे और परिवार को इकठ्ठा करके देंगे बताया गया ll जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति मे मदद हो सके ll कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित स्वजातीय बंधुओ से स्वेच्छा नुसार राशि परिवार को सहयोग करने की बात कही गयी जहाँ उपस्थित लोगो परिवार को सहयोग प्रदान किया कुल 3280/- रूपये अतिरिक्त सहयोग इकट्ठा हुआ और परिवार को दिया गया ll परिवार को दशगात्र सहयोग कुल राशि - 3280 (उपस्थित स्वजातीय बंधुओ माताओ से प्राप्त एवं लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन की ओर से 1051/- यानि कुल - 4331/- रूपये परिवार को सहयोग प्रदान किया गया ll
लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन से सहयोग करने वाले स्वजातीय बंधुओ की सूची :-
लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन समस्त स्वजातीय बंधुओ को आभार प्रकट करता हैं जिन्होंने इस दशगात्र कार्यक्रम मे परिवार को सहयोग प्रदान किये और परिवार का सहारा बने ll सहयोग करने वाले स्वजातीय बंधुओ की सूची देखे llसमस्त कार्यकर्त्ता साथियों का फाउंडेशन आभार प्रकट करता हैं ll एवं आने वाले समय मे भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा फाउंडेशन रखता हैं ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai