जिला कबीरधाम(छ. ग)पंडरिया ब्लॉक के ग्राम पुटपुटा मे लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के उद्देश्य के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न लौह प्रगलक अगरिया जनजाति जिला इकाई कबीरधाम सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अगरिया जोड़ो अभियान 2025 ज़िला अनूपपुर के ग्राम पयारी मे संपन्न हुआ ll

ज़िला अनूपपुर ब्लॉक पुष्पराजगढ़ के ग्राम पयारी मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे दिनांक 15/06/2025 को ज़िला अनूपपुर ग्राम - पयारी ब्लॉक पुष्पराजगढ़ मे ज़िला स्तरीय अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll जहाँ लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के संस्थापक श्री दशरथ प्रसाद अगरिया उपस्थित हुए ll

जिला कबीरधाम(छ. ग)पंडरिया ब्लॉक के ग्राम पुटपुटा मे लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के उद्देश्य के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न लौह प्रगलक अगरिया जनजाति जिला इकाई कबीरधाम

जिला कबीरधाम  पंडरिया ब्लॉक के ग्राम पुटपुटा मे लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के उद्देश्य के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
लौह प्रगलक अगरिया जनजाति जिला इकाई कबीरधाम
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻


दिनांक 26/02/2023 कll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के उद्देश्य को जन जन तक पहुंचाने के लिए लगातार जिलों मे जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिलों मे. किया जा रहा हैं ll ऐसा ही कार्यक्रम जिला कबीर धाम (छ. ग )के ग्राम पुटपुटा मे आयोजित किया गया ll कार्यक्रम संगठन के कोर सदस्य श्री अन्नू अगरिया जी की उपस्थिति मे संपन्न हुआ ll जहा श्री ईश्वर अगरिया जी,हजारी अगरिया जी,सुखीराम अगरिया जी,धनसिंह अगरिया जी,अहिरू अगरिया जी,महेश अगरिया जी,रामप्यारे अगरिया जी सहित कई समाज के स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे ll श्री अन्नू अगरिया जी द्वारा संगठन के समस्त उद्देश्य को जिला मे लागू करने एवं संगठन की विचारधारा मे चलने की जानकारी दिए ll संगठन द्वारा समाज के हित मे किये जा  रहे कार्यों को की जानकारी अन्नू अगरिया जी द्वारा दिया गया तथा एक संगठित समाज के निर्माण मे सभी को एक साथ मिलकर एक मंच मे कार्य करना होगा तभी समाज का विकास होगा बताया गया ll
समस्त उपस्थित स्वजातीय बंधुओ द्वारा अपने विचार समाज के उत्थान विकास मे रखे और संगठन के उद्देश्य के तहत समाज के उत्थान विकास मे भागीदारी सुनिश्चित करने की बात बोले ll
उक्त कार्यक्रम पर राष्ट्रीय संचालक दशरथ अगरिया जी द्वारा अन्नू अगरिया जी कोर सदस्य को धन्यवाद दिए तथा कार्यक्रम मे उपस्थित समस्त स्वजातीय बंधुओ का आभार प्रकट किये एवं ऐसे ही समाज हित मे सभी को मिलकर संगठन के उद्देश्य को जन जन तक पहुंचाने की अपील किये ll और सम्पूर्ण भारत स्तर पर अगरिया समाज का एक मंच तैयार करने के लिए मिलकर जिम्मेदारी लेने की बात बोले ll
अन्नू अगरिया जी जो की संगठन के कोर सदस्य हैं संगठन के बहुत ही अच्छे और समर्पित कार्यकर्त्ता हैं ll संगठन की विचार धारा मे कार्य करना एवं संगठन को अपने कार्यो से लगातार मजबूती प्रदान करते हैं 

संगठन की समस्त गतिविधियों को यू ट्यूब पर देखने के लिए यू ट्यूब पर सर्च करें"agariya samaj sangathan bharat" और चैनल से जुड़े ll

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनवानी गोत्र ,केरकेता ,बघेल ,अइंद एवं गोरकु गोत्र की कहानी

सोनवानी गोत्र ,केरकेता ,बघेल ,अइंद  एवं गोरकु   गोत्र की कहानी एवं इससे जुड़े कुछ किवदंती को आइये जानने का प्रयास करते है। जो अगरिया जनजाति  के  गोत्र  है।  किवदंतियो को पूर्व में कई इतिहास कारो द्वारा लेख किया गया है जिसको आज मै  पुनः आप सभी के समक्ष रखने का  हु। तो आइये जानते है -  लोगुंडी राजा के पास बहुत सारे पालतू जानवर थे। उनके पास एक जोड़ी केरकेटा पक्षी ,एक जोड़ी जंगली कुत्ते तथा एक जोड़ी बाघ थे। एक दिन जंगली कुत्तो से एक लड़का और लड़की पैदा हुए। शेरो ने भी एक लड़का और लड़की को  जन्म दिया। केरकेटा पक्षी के जोड़ो ने दो अंडे सेये और  उनमे से भी एक लड़का और लड़की निकले। एक दिन लोगुंडि राजा मछली का शिकार करने गया तथा उन्हें एक ईल मछली मिली और वे उसे घर ले आये। उस मछली को पकाने से पहले उन्होंने उसे काटा तो उसमे से भी एक लड़का और लड़की निकले। उसके कुछ दिनों बाद सारे पालतू जानवर मर गए सिर्फ उनके बच्चे बचे। उन बच्चो को केरकेता ,बघेल, सोनवानी तथा अइंद गोत्र  जो क्रमश पक्षी ,बाघ ,जंगली कुत्ते ,तथा ईल मछली से पैदा  हुए ...

मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति एवं अगरिया जनजाति के बारे में जानकारी

  मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति एवं अगरिया जनजाति के बारे में जानकारी  1 -अगरिया जनजाति की मध्य प्रदेश में जनसँख्या-  मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति की जनसँख्या लगभग 41243 है जो प्रदेश की कुल जनसँख्या का 0.057  प्रतिशत है।   2 -अगरिया निवास क्षेत्र -अगरिया वैसे मध्यप्रदेश के कई जिलों में पाए जाते है पर मुख्यतः अधिक संख्या में अनूपपुर ,शहडोल उमरिया ,कटनी ,मंडला ,बालाघाट ,सीधी ,सिंगरौली में मुख्यतः पाए जाते है।  3 -अगरिया गोत्र -अगरिया जनजाति में कुल 89 गोत्र पाए जाते है। (सम्पूर्ण गोत्र की जानकारी के लिए यू ट्यूब पर अगरिया समाज संगठन भारत सर्च करे और विडिओ देखे )(विडिओ देखने के लिए लिंक पर क्लीक करे - https://youtu.be/D5RSMaLql1M   )जिनमे से कुछ  प्रमुख गोत्र है सोनवानी ,अहिंद ,धुर्वे ,मरकाम ,टेकाम ,चिरई ,नाग ,तिलाम ,उइके,बघेल  आदि है प्रत्येक गोत्र में टोटम पाए जाते है। एवं अगरिया जनजाति का प्रत्येक गोत्र प्राकृतिक से लिया गया है अर्थात पेड़ पौधे ,जीव जंतु से ही लिया गया है। उदाहरण के लिए जैसे बघेल गोत्र बाघ से लिया गया है।  4-...

अगरिया आदिवासी समुदाय की उत्पत्ति (Origin of Agariya tribal community: -)

  अगरिया आदिवासी समुदाय की उत्पत्ति :- कोरबा के अगरिया 👇👇👇👇👇  अब हम एक महत्वपूर्ण और कठिन समस्या की और ध्यान देते है की वास्तव में ये अगरिया कौन है क्या  ही आदिवासी है ,क्या वैसे आदिवासी है जैसे होने चाहिए ,अपने आप में जो पहले ही अस्त्तिव में आ गए थे।  संभवतः लोहे की खोज या जानकारी के समय या सेन्ट्रल प्राविन्स में लोहे  की जानकारी प्राप्त होने के समय ,अथवा क्या वे साधारण तौर पर अनेक विभिन्न आदिवासी समूहों के सदस्यों का जमावड़ा है ,जिन्होंने लोहा गलाने का काम चुन लिया है. क्या डिंडोरी मंडला अनूपपुर शहडोल सीधी  सिंगरौली के अगरिया वही अगरिया है जो गोंडो की एक शाखा है जिन्होंने लोहे का काम करना शुरू कर दिया है।  और इसलिए धीरे धीरे वे एक विशेष समुदाय के रूप में अलग हो गए है। बिलासपुर के चोख अगरिया कोरबा उपजाति से बहुत मिलते जुलते है ,क्या वे कोरबा छत्तीसगढ़ जनजाति का ही एक अलग वर्ग है जिन्होंने लोहा गलाने का काम सुरु कर  दिया है।  हम भारत के कुछ अन्य जगह के समस्याओं को रख कर बात कर सकते है। रिसले ने बताया है की बिहार तथा पशिचम बंगाल के  लो...