लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन(LOUH PRAGALAK AGARIYA JANJATI BHARAT FOUNDATION)मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिला मे स्थित एक गैर लाभकारी सामाजिक संस्था है ज़ी सेक्शन -8 के तहत पंजीकृत संस्था है ll जो विशेष रूप से अगरिया आदिवासी सामुदाय के उत्थान, सशक्तिकरण और संस्कृति विरासत के संरक्षण के लिए समर्पित है ll संस्था की मुख्य जानकारी :- ° स्थापना तिथि - लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन की स्थापना 20 मार्च 2023 को हुआ ll ° मुख्यालय - ग्राम -सोही बेलहा,पोस्ट -भाद, तहसील - कोतमा, जिला -अनूपपुर (मध्यप्रदेश) है ll ° मुख्य पदाधिकारी (संस्था संस्थापक / मैनेजिंग डायरेक्टर)- दशरथ प्रसाद अगरिया ° सदस्य - विजय कुमार अगरिया, रामखिलावन अगरिया, अन्नू अगरिया ° पंजीयन क्रमांक - 141979 ° CIN NO- U88900MP2023NPL064902 फाउंडेशन के प्रमुख उद्देश्य एवं कार्य:- लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन कई सामाजिक और कल्याणकारी गतिविधियों का संचालन करता है ll • शिक्षा सहायता :- जरूरतमंद बच्चों को स्कूल / कॉलेज मे प्रवेश दिलाना और बैग,कॉपी पुस्तके वितरित करना ll • स्कूलों का विकास ...
ज़िला -बालाघाट (म.प्र) मे अगरिया समाज की मीटिंग राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के नेतृत्व मे संपन्न हुआ ll
दिनांक -30/04/2022 को राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के मार्गदर्शन मे अगरिया समाज की बैठक संपन्न हुआ इस मीटिंग के. आयोजनकर्ता श्री सुकक्ल धुर्वे बालाघाट ज़िला उपाध्यक्ष एवं बालाघाट के अगरिया समाज के स्वजातीय बंधु रहे जिन्होंने अपने अथक प्रयास से ज़िला बालाघाट मे मीटिंग का आयोजन किये एवं बालाघाट अंतर्गत सभी स्वजातीय बंधुओ को समाज की इस मीटिंग मे आमंत्रित किये जिससे सभी संगठन की विचार धारा एवं उद्देश्य से अवगत हो सके की संगठन द्वारा समाज के उत्थान एवं विकास के लिए चलाया जा रहा मुहीम क्या है एवं कैसे समाज के विकास हो पाएगा ll इस मीटिंग मे बालाघाट ज़िला के लगभग सभी ब्लॉक से अगरिया समाज के स्वजातीय बंधु मौजूद रहे है ll क्या था संगठन की विचार धारा एवं योजना ज़िला मीटिंग को लेकर - आपको बताना चाहेंगे की राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत माह मार्च 2022 मे संगठन अंतर्गत जुड़ें सभी जिलों मे सम्पूर्ण भारत अंतर्गत इस सामाजिक मीटिंग का आयोजन किया इन सभी जिलों मे मीटिंग हेतु नोडल कार्यकर्त्ता अधिकारी अन्य जिलों से नियुक्त किये गए नियुक्त किये गए इस मीटिंग के पीछे संगठ...