🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
ज़िला कोरबा छत्तीसगढ़ मे 5जून विश्व पर्यावरण दिवस पर अगरिया समाज संगठन भारत के नेतृत्व मे वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम हुआ ll
राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के अनुसार संगठन अंतर्गत लगभग सभी जिलों के प्रत्येक ब्लॉक मे कम से कम 10 पौधों का रोपण किया जाना था जहाँ ये कार्यक्रम सभी जिलों मे संपन्न हुआ ll ये कार्यक्रम संगठन से जुडा ज़िला कोरबा मे भी संपन्न हुआ जहाँ कोरबा ज़िलाध्यक्ष दादा दिलहरण अगरिया जी के नेतृत्व मे वृक्षारोपण रोपण कार्यक्रम किया गया जहाँ कोरबा जिले के प्रत्येक ब्लॉक मे 10-10 पौधों का रोपण हुआ कोरबा ज़िला के करतला ब्लॉक से सबसे अधिक मात्रा मे वृक्षारोपण हुआ वहा से कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष श्री राकेश अगरिया जी एवं उनके पूरी टीम ने मिलकर 20 वृक्षारोपण किये जिनके नाम निम्नानुसार है-रोहित अगरिया आम , गुराबरीन अगरिया आम पौध,शिवा संकर अगरिया पपिता,मिनी अगरिया अमरूद ,जगरनाथ अगरिया अमरूद , गायत्री अगरिया जामुन इत्यादि वृक्षों का रोपण किया गया ll के साथ ही ज़िला कोरबा के सभी ब्लॉक से पौधरोपण हुआ ll कोरबा ज़िला के माननीय जिलाध्यक्ष महोदय दादा दिलहरण अगरिया जी ने वृक्षारोपण किये और सभी को...