🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
दिनांक 05/11/22एवं 06/11/2022तथा 07/11/2022को हरदीबाजार , झाबर,एवं सलिहापारा सहित जिला कोरबा मे कई ग्रामो का दौरा कर स्थापना दिवस के संबंध में तथा राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज संगठन भारत के जानकारी के संबंध में मीटिंग लिया गया
दिनांक -05/11/2022 एवं 06/11/2022 तथा 07/11/2022को अध्यक्ष श्री रामखिलावन अगरिया जी की अध्यक्षता मे दुबराज अगरिया जी, पूरासाय अगरिया जी, उमेंद सिंह अगरिया जी, सुदर्शन अगरिया जी, धनंजय अगरिया जी द्वारा जिला कोरबा अंतर्गत हरदी बाजार, सालिहापारा,झाबरग्राम गंगानगर,बिंझरी,नोनबिर्रा एवं नुनेरा तथा पड़री पानी, खरमोरा के ग्राम का दौरा अगरिया समाज जनजागरूकता अभियान(राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत )के अंतर्गत किया गया जहा अगरिया समाज के बैठक का आयोजन किया गया ll बैठक मे उक्त ग्रामो के सभी स्वजातीय बंधु एवं माताए बहने सम्मिलित रहे है ll बैठक के दौरान अध्यक्ष श्री रामखिलावन अगरिया जी द्वारा उपस्थित सभी स्वजातीय बंधु माताए बहनो को सम्बोधित करते हुए अगरिया समाज संगठन भारत से जुड़ने एवं संगठन की विचार धारा मे समाज के उत्थान विकास के लिए भागीदारी सुनिश्चित करने को बोले ll उनके द्वारा बताया गया की संगठन द्वारा सम्पूर्ण भारत स्तर पर अगरिया समाज को संगठित करने की पहल की जा रही है जिसमे सभी की भागीदारी अनिवार्य है तथा संगठन के हर गतिविधियों एवं संगठन की मीटिंग मे पहुंचने एवं जुड़ने को कहा गया ll बताया गया की समाज का विकास तभी सम्भव है ज़ब समाज संगठित होगा समाज का हर व्यक्ति संगठन की ओर से समाज को जागरूक बनाने का निर्णय लेगा ll तथा खंड खंड मे बटे रहने समाज दो भागो मे बटता जा रहा है और हमारा समाज पीछे होता जा रहा है ll जबकि आज समाज मे बच्चों को शिक्षा की आवश्यकता है समाज मे अच्छे संस्कार की आवश्यकता है, समाज से नशा पान, एवं मांस मदिरा के लेन देन को बंद करने की आवश्यकता है ll समाज के किसी भी स्वजातीय बंधु की समस्या जो समाज के हर व्यक्ति को अपनी समस्या समझना होगा ना की प्रताड़ित करना होगा और अपनी समस्या समझते हुए सुलझाना होगा ऐसे करने से समाज मे एकता बढ़ेगी और ज़ब समाज मे एकता बढेगा समाज मे विकास होगाll ll अगरिया समाज के सभी सामाजिक कार्यक्रमों मे शिक्षा पर जोर देना होगा, शिक्षा पर चर्चा करना होगा ll जो राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत का उद्देश्य है ll समाज मे ऐसे बच्चे जो किसी कारण वश आर्थिक समस्या के वजह से शिक्षा मे पीछे रह जाते है उनको आर्थिक मदद संगठन द्वारा किया जाता है, समाज के जो बच्चे हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी मे अच्छे अंक अर्जित करते है उनको एकम उनके मा बाप को संगठन की ओर से राष्ट्रीय महासम्मेलन मे सम्मान किया जाता है ऐसी समस्त जानकारी दी गयी ll समाज की संस्कृति परंपरा को जीवित रखना संरक्षित करना समाज के हर व्यक्ति का दायित्व होगा ll तभी अगरिया अस्तित्व मिलेगा ll समाज का प्रत्येक व्यक्ति नाम के सामने अगरिया लिखेंगे जिससे अगरिया जनजाति की वास्तविक पहचान होंगी ll समाज हमारा है इसलिए अपने समाज की जिम्मेदारी हमको खुद लेनी होगी समाज के अंतिम छोर पर खड़े अगरिया समाज के व्यक्ति को संगठन से जुड़ना ही संगठन का लक्ष्य है ll
राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत की ओर से समाज के उत्थान एवं विकास हेतु हर सम्भब प्रयास किया जा रहा है जिसमे हम सबको मिलकर इस विचार सोच को आगे बढ़ाना होगा तभी समाज का उत्थान विकास होगा बताया गया ll
इसके साथ ही संगठन का स्थापना दिवस जो की 15 नवंबर 2022 को कोतमा जिला अनूपपुर मे मनाया जाना है के सम्बन्ध मे सभी स्वजातीय बंधुओ को अवगत कराया की स्थापना दिवस पर सम्पूर्ण भारत स्तर के अगरिया समाज के अच्छे अच्छे बुद्धजीवी स्वजातीय बंधु माताए बहने कार्यक्रम मे आ रहे है अतः हम सबको भी जिला से वहा पहुंच कर उनके विचारों उद्बोधन को सुनना है तथा संगठन के उद्देश्य विचार धारा को समझते हुए संगठन के मार्गदर्शन मे जिला को जागरूक करना है ll बताया गया ll
अगरिया समाज संगठन भारत के यू ट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए यू ट्यूब पर "agariya samaj sangathan bharat सर्च करें एवं चैनल को सब्सक्राइब करें ll
अगरिया समाज संगठन भारत की ऑफिसयल वेबसाइट www.agariyasamajsangathanbharat.xyz पर विजिट करें एवं संगठन के आय व्यय एवं अन्य जानकारी देखे ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai