agariya janjati सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अगरिया जोड़ो अभियान 2025 ज़िला अनूपपुर के ग्राम पयारी मे संपन्न हुआ ll

ज़िला अनूपपुर ब्लॉक पुष्पराजगढ़ के ग्राम पयारी मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे दिनांक 15/06/2025 को ज़िला अनूपपुर ग्राम - पयारी ब्लॉक पुष्पराजगढ़ मे ज़िला स्तरीय अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll जहाँ लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के संस्थापक श्री दशरथ प्रसाद अगरिया उपस्थित हुए ll

सीधी जिला कार्यकर्त्ता के दशगात्र मे अगरिया समाज संगठन के कार्यकर्त्ताओ की भीड़ उमड़ी ll दशगात्र सहयोग राशि परिवार को फाउंडेशन द्वारा दिया गयाll

मध्यप्रदेश सीधी जिला ग्राम सोनगढ़ के प्रमुख कार्यकर्त्ता स्व. बीरबल अगरिया जी का बीते दिनों लम्बी बिमारी के कारण आकस्मिक निधन हुआ था ll जिनका दशगात्र कार्यक्रम दिनांक 29/11/2023 को  उनके निज निवास स्थान ग्राम सोनगढ़ जिला सीधी मध्यप्रदेश मे रहा हैं ll दशगात्र कार्यक्रम मे सम्पूर्ण लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन अंतर्गत कई कार्यकर्ता एवं सीधी सिंगरौली जिला के कार्यकर्त्ताओ की भीड़ उमड़ पड़ी दशगात्र कार्यक्रम के रूप मे अंतिम विदाई देने के लिए  भारी संख्या मे सामाज के स्वजातीय बंधु उपस्थित हुए ll दशगात्र कार्यक्रम मे सिंगरौली जिला के जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार अगरिया जी एवं उनकी पूरी समिति राजपाल अगरिया, अमरशाह अगरिया,बृजलाल अगरिया महिपाल अगरिया, पन्नेलाल अगरिया सहित कई कार्यकर्त्ता एवं सामाजिक स्वजातीय बंधु उपस्थित हुए ll स्व. बीरबल अगरिया जी जिनका दशगात्र कार्यक्रम रहा हैं लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के ओर से सीधी जिला के एक प्रमुख कार्यकर्त्ता के रूप मे जाने जाते रहे हैं, संगठन की हर गतिविधि को जिले मे सुचारु रूप मे संचालित करवाने एवं संगठन के साथ हर परिस्थिति मे खड़...

लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन की रंगोली ll चौथे स्थापना दिवस पर निर्मित 15/11/2023

लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के चौथे स्थापना दिवस (अगरिया जनजाति गौरव दिवस) के अवसर पर सम्पूर्ण भारत मे फाउंडेशन एवं अगरिया जनजाति के संस्कृति के नाम के रंगोली बनायीं गयी जो आपके सामने दिया है ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन का चौथा स्थापना दिवस 15/11/2023 को अगरिया जनजाति गौरव दिवस के रूप मे सम्पूर्ण भारत अंतर्गत मनाया गया ll

फाउंडेशन का चौथा स्थापना दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया पूरे भारत मे 15 नवम्बर 2023 ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन

लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन का चौथा स्थापना दिवस बड़े धूम धाम से अगरिया जनजाति गौरव दिवस के रूप मे 15 नवंबर 2023 को मनाया गया ll आइये जानते है क्या क्या तैयारी की गयी कैसे मनाया गया फाउंडेशन का चौथा स्थापना दिवस ll संस्था मैनेजिंग डायरेक्टर दशरथ अगरिया द्वारा बताया गया की प्रत्येक वर्ष फाउंडेशन का स्थापना दिवस फाउंडेशन के उत्पत्ति स्थल कोतमा अनूपपुर मध्यप्रदेश मे मनाया जाता था लेकिन इस वर्ष मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ ऐसे कई राज्यों मे चुनाव आचार संहिता लागू होने से बड़े आयोजन करना मुश्किल था जिससे फाउंडेशन की ओर से निर्णय लिया गया की इस स्थापना दिवस कार्यक्रम को दिनांक 15/11/2023 को सम्पूर्ण भारत अंतर्गत सभी राज्यों के प्रत्येक जिले मे मनाया जायेगा ll और बड़े ही धूम धाम से सभी जिलों मे कार्यक्रम को मनाया गया ll सभी जिलों मे 15 /11/2023 को स्थापना दिवस को बड़े ही धूम धाम से मनाया गया जिलों मे मीटिंग का आयोजन किया गया जिलों से समस्त माताओ बहनो को कार्यक्रम मे आमंत्रित किया गया कार्यक्रम मे लोहासुर पूजन अगरिया जनज...